*मेयर चुनाव में झामुमो ने झोंकी ताकत, कतरास पहुंच मंत्री हाफिजूल हसन ने किया जनसंपर्क* धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में प्रचार करने सोमवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन कतरास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कतरास के अंगार पथरा में जनसंपर्क कर लोगों से मेयर प्रत्याशी और वार्ड 04 के प्रत्याशी बंधना सिन्हा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उनके साथ केंद्रीय सदस्य डबलू मत्था, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, धनबाद महानगर युवा अध्यक्ष सूरज चौहान, धनबाद महानगर युवा उपाध्यक्ष कृष्णा लाला और कई स्थानीय नेता मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री हाफिजूल हसन ने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल को झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाकपा (माले) का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद और झरिया क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए और सभी जाति एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है साथ ही बंधना सिन्हा जी को भी आशीर्वाद देते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र का विकाश करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एक बार उन्हें मौका देना जरूरी है। प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नेताओं ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नगर के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

- गोमो। (रिपोर्ट तफाजुल आज़ाद). महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगलवार को तोपचांची साहू बहीयार स्थित संत थॉमस हाई स्कूल में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनेता थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे। उनके बताए गए आदर्शो पर आज की युवा पीढ़ी को चलने की जरूरत है।1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1
- Post by BINOD KUMAR1
- viral rilass video1
- Post by Public Media news1
- बैगर हेलमेट के बाइक चलाने वालों से डीटीओं ने वासूले जुर्माना1
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के लिए भैया-बहनों ने जेईई मेन्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्राप्त परिणाम के अनुसार भैया-बहनों की उपलब्धि (Percentile के क्रम में) इस प्रकार है— इमरान हुसैन 97.7 परसेंटाइल, रोशनी 95.9 परसेंटाइल, रितुराज सिंह 94.4 परसेंटाइल, संजना कुमारी 92.9 परसेंटाइल, प्रिया कुमारी 91 परसेंटाइल, आकाश मंडल 87 परसेंटाइल एवं विवेक मंडल 87 परसेंटाइल। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप खेमका ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण एवं सतत परिश्रम का प्रतिफल है। सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया ने विद्यालय परिवार के लिए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया. विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने कहा की सफल भैया-बहनों की यह सफलता समर्पित अध्ययन, नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है तथा इसमें अभिभावकों एवं आचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उप-प्राचार्या श्रीमती श्रेया सरकार ने भी सभी सफल भैया/बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल भैया-बहनों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।1
- मेला में हथियार के साथ घुमना दो युवकों को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले। Dhanbad .महाशिवरात्रि के अवसर पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में आयोजित मेले में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार, उदयपुर निवासी प्रदीप साव और कृष्णा साव मेले में हथियार लेकर घूम रहे थे। वहीं, जब मेले में ऑर्केस्ट्रा शुरू हुआ तो दोनों युवक हथिया लहराते हुए लोगों के साथ बदतमीजी करने लगे। दोनों युवक एक बड़े नेता का नाम लेकर लोगों को धमका रहे थे, जिससे मेले में दहशत का माहौल बन गया। इनकी दबंगई को देख आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ कर इनकी जम कर धुनाई कर दी। और बाद में दोनों युवकों को हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं भीड़ से पीटने के बाद दोनों युवक मेला घूमने आने की बात कहते हुए अपने साथ लाए गए हथियार को नकली बता रहे है। फिलहाल यह हथियार असली है या नकली, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- धनबाद,मेयर प्रत्याशी समशेर आलम का जोरदार जनसंपर्क, बोले— “इस बार महलों पर नहीं, मोहल्लों पर होगा मतदान”1