logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली - पीड़ित महिला का दर्द। पीड़ित महिला ने उप निरीक्षक शिवम जायसवाल महिला सिपाही चेतना शुक्ला एवं अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप। गड्ढा पटवाने को लेकर हुआ था विवाद। पीड़िता का आरोप उसके पति और नाबालिक बेटे को पुलिस के द्वारा बेरहमी में से पीटा गया। मारपीट के साथ कान के झुमके घर में रखे ₹15000 मोबाइल भी पुलिस ने जबरन छीना। 11 अप्रैल 2026 तकरीबन 2:00 की बताई जा रही है घटना। डीह पुलिस के उप निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा नाबालिक का भविष्य बर्बाद करने की दी जा रही धमकी। पीड़ित महिला स्नेह लता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रो-रोकर मीडिया से हुई रूबरू। न्याय की आस लेकर पीड़िता पहुंची थी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार को दि गई सांत्वना पूरे मामले पर जल्द होगी कार्रवाई। पूरी घटना रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र टेकारी दांदू की।

16 hrs ago
user_Journalist Anurag Srivastava
Journalist Anurag Srivastava
Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
16 hrs ago

रायबरेली - पीड़ित महिला का दर्द। पीड़ित महिला ने उप निरीक्षक शिवम जायसवाल महिला सिपाही चेतना शुक्ला एवं अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप। गड्ढा पटवाने को लेकर हुआ था विवाद। पीड़िता का आरोप उसके पति और नाबालिक बेटे को पुलिस के द्वारा बेरहमी में से पीटा गया। मारपीट के साथ कान के झुमके घर में रखे ₹15000 मोबाइल भी पुलिस ने जबरन छीना। 11 अप्रैल 2026 तकरीबन 2:00 की बताई जा रही है घटना। डीह पुलिस के उप निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा नाबालिक का भविष्य बर्बाद करने की दी जा रही धमकी। पीड़ित महिला स्नेह लता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रो-रोकर मीडिया से हुई रूबरू। न्याय की आस लेकर पीड़िता पहुंची थी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार को दि गई सांत्वना पूरे मामले पर जल्द होगी कार्रवाई। पूरी घटना रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र टेकारी दांदू की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रायबरेली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी शातिर चाल चली है। रिटायर्ड सूबेदार और उनकी पत्नी इस ठगी के शिकार बने। ठगों ने सीबीआई अधिकारियों का रूप धरकर उन्हें 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान पीड़ित दंपति को शौचालय जाने तक के लिए ठगों से अनुमति लेनी पड़ती थी। डर और धमकी देकर ठगों ने उनके बैंक खातों से कुल 82 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को ठगों ने सूर्यभान सिंह से संपर्क किया। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके नाम मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में शिकायत दर्ज है। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी रखी और हर गतिविधि की जानकारी मांगते रहे। पीड़ित को बताया गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भयभीत दंपति ने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई और लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे। छठे दिन सूर्यभान सिंह ने हिम्मत जुटाई और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों की डिटेल खंगाली। अब तक **करीब 31 लाख रुपये** (कुछ रिपोर्टों में 32 लाख) की राशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है। बाकी राशि की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।
    1
    रायबरेली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी शातिर चाल चली है। रिटायर्ड सूबेदार और उनकी पत्नी इस ठगी के शिकार बने। ठगों ने सीबीआई अधिकारियों का रूप धरकर उन्हें 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान पीड़ित दंपति को शौचालय जाने तक के लिए ठगों से अनुमति लेनी पड़ती थी। डर और धमकी देकर ठगों ने उनके बैंक खातों से कुल 82 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को ठगों ने सूर्यभान सिंह से संपर्क किया। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके नाम मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में शिकायत दर्ज है। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी रखी और हर गतिविधि की जानकारी मांगते रहे। पीड़ित को बताया गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भयभीत दंपति ने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई और लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे।
छठे दिन सूर्यभान सिंह ने हिम्मत जुटाई और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों की डिटेल खंगाली। अब तक **करीब 31 लाख रुपये** (कुछ रिपोर्टों में 32 लाख) की राशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है। बाकी राशि की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by Press Ashish Tripathi
    1
    Post by Press Ashish Tripathi
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हरचंदपुर में भीषण आग से गरीब परिवार तबाह, सपा विधायक राहुल लोधी ने बढ़ाया मदद का हाथ 179विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम सभा दूलाराय गढ़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी बच्चू लाल लोधी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान, नकदी, कपड़े और वर्षों की मेहनत से बना आशियाना जलकर पूरी तरह राख हो गया।इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर 179से विधायक राहुल लोधी ने मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    1
    हरचंदपुर में भीषण आग से गरीब परिवार तबाह, सपा विधायक राहुल लोधी ने बढ़ाया मदद का हाथ 
179विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम सभा दूलाराय गढ़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी बच्चू लाल लोधी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान, नकदी, कपड़े और वर्षों की मेहनत से बना आशियाना जलकर पूरी तरह राख हो गया।इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर 179से विधायक राहुल लोधी ने  मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ऊंचाहार: 'आर्यन चाय वाला' पर सस्ती लोकप्रियता के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप ​रायबरेली (ऊंचाहार): सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे चौकी चौराहा स्थित 'आर्यन चाय वाला' विवादों के घेरे में है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आर्यन अपनी पुरानी यूट्यूबर पहचान का फायदा उठाकर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मामले को जानबूझकर उलझा रहा है।साहीन सुल्तान का कहना है कि ​आरोप है कि वह पक्षपातपूर्ण बयानबाजी और प्रत्यारोप के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से अपील की गई है कि वे इस प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराएं। स्थानीय लोगों का मानना है कि 'फेमस' होने की चाहत में रची गई यह कहानी क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है, जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है।
    1
    ऊंचाहार: 'आर्यन चाय वाला' पर सस्ती लोकप्रियता के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप
​रायबरेली (ऊंचाहार): सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे चौकी चौराहा स्थित 'आर्यन चाय वाला' विवादों के घेरे में है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आर्यन अपनी पुरानी यूट्यूबर पहचान का फायदा उठाकर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मामले को जानबूझकर उलझा रहा है।साहीन सुल्तान का कहना है कि
​आरोप है कि वह पक्षपातपूर्ण बयानबाजी और प्रत्यारोप के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से अपील की गई है कि वे इस प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराएं। स्थानीय लोगों का मानना है कि 'फेमस' होने की चाहत में रची गई यह कहानी क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है, जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    6 min ago
  • ​अमेठी। जिले में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की खुली बर्बादी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा एक बार फिर अमेठी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ​ताजा मामला नई बनी सड़कों को बिना अनुमति केबल और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उखाड़ने का है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिस सड़क का निर्माण हाल ही में लाखों-करोड़ों की लागत से हुआ था, उसे कुछ ही दिनों में खोदकर खंडहर बना दिया गया। ​जनता के पैसों की 'खुली बर्बादी' ​यह सिर्फ सड़क का कटना नहीं, बल्कि टैक्सपेयर्स के पैसे पर सीधा प्रहार है। एक तरफ सरकार बेहतर कनेक्टिविटी का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ विभाग आपस में बिना समन्वय किए 'खोदो और भूलो' की नीति पर काम कर रहे हैं। ​मुख्य समस्याएं: ​अनधिकृत खुदाई: बिना उचित अनुमति के सड़कों को भारी मशीनों से खोदा जा रहा है। ​खतरनाक गड्ढे: खुदाई के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन राहगीर और बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। ​धूल का गुबार: बर्बाद सड़कों की वजह से उड़ती धूल ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ​क्षेत्रीय नागरिकों का सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या इसे ही विकास कहते हैं? अगर पाइपलाइन बिछानी ही थी, तो सड़क निर्माण से पहले यह काम क्यों नहीं किया गया? फिलहाल, इस "सुनियोजित बर्बादी" पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं, जबकि जनता धूल और गड्ढों के बीच अपना हक तलाश रही है।
    1
    ​अमेठी। जिले में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की खुली बर्बादी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा एक बार फिर अमेठी की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
​ताजा मामला नई बनी सड़कों को बिना अनुमति केबल और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उखाड़ने का है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिस सड़क का निर्माण हाल ही में लाखों-करोड़ों की लागत से हुआ था, उसे कुछ ही दिनों में खोदकर खंडहर बना दिया गया।
​जनता के पैसों की 'खुली बर्बादी'
​यह सिर्फ सड़क का कटना नहीं, बल्कि टैक्सपेयर्स के पैसे पर सीधा प्रहार है। एक तरफ सरकार बेहतर कनेक्टिविटी का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ विभाग आपस में बिना समन्वय किए 'खोदो और भूलो' की नीति पर काम कर रहे हैं।
​मुख्य समस्याएं:
​अनधिकृत खुदाई: बिना उचित अनुमति के सड़कों को भारी मशीनों से खोदा जा रहा है।
​खतरनाक गड्ढे: खुदाई के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन राहगीर और बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं।
​धूल का गुबार: बर्बाद सड़कों की वजह से उड़ती धूल ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
​क्षेत्रीय नागरिकों का सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या इसे ही विकास कहते हैं? अगर पाइपलाइन बिछानी ही थी, तो सड़क निर्माण से पहले यह काम क्यों नहीं किया गया? फिलहाल, इस "सुनियोजित बर्बादी" पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं, जबकि जनता धूल और गड्ढों के बीच अपना हक तलाश रही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर गांव निवासी सुरेश पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और निष्पक्ष विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मामला फर्जी लोन और कथित उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुरेश की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर 22 मार्च को जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश पटेल और उनके भाई का अनाज व्यापार से संबंध था। साथ ही, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    रायबरेली।
जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर गांव निवासी सुरेश पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और निष्पक्ष विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह मामला फर्जी लोन और कथित उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुरेश की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर पर 22 मार्च को जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश पटेल और उनके भाई का अनाज व्यापार से संबंध था। साथ ही, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।
सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Press Ashish Tripathi
    1
    Post by Press Ashish Tripathi
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कानपुर से एक रूहानी कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के कुछ समय बाद ही एक युवती का जीवन नर्क बन गया। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अंतरजातीय विवाह के बाद उसका पति हैवानियत पर उतर आया है। ​प्रमुख आरोप और घटनाक्रम ​पीड़िता के अनुसार, उसका पति न केवल शारीरिक शोषण करता है, बल्कि वह आपत्तिजनक दवाइयों (सेक्सुअल स्टिमुलेंट्स) का सेवन कर उसे प्रताड़ित करता है। युवती का आरोप है कि पति उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है। ​धमकी और कानूनी पेच ​हैरानी की बात यह है कि आरोपी पति अपनी जाति (SC) का हवाला देकर पत्नी को डराता है। पीड़िता (जो ब्राह्मण समुदाय से है) ने बताया कि विरोध करने पर उसे SC/ST एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। ​निष्कर्ष: यह घटना समाज के उस काले चेहरे को दर्शाती है जहां वैवाहिक रिश्ते के नाम पर दरिंदगी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके
    1
    कानपुर से एक रूहानी कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के कुछ समय बाद ही एक युवती का जीवन नर्क बन गया। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अंतरजातीय विवाह के बाद उसका पति हैवानियत पर उतर आया है।
​प्रमुख आरोप और घटनाक्रम
​पीड़िता के अनुसार, उसका पति न केवल शारीरिक शोषण करता है, बल्कि वह आपत्तिजनक दवाइयों (सेक्सुअल स्टिमुलेंट्स) का सेवन कर उसे प्रताड़ित करता है। युवती का आरोप है कि पति उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है।
​धमकी और कानूनी पेच
​हैरानी की बात यह है कि आरोपी पति अपनी जाति (SC) का हवाला देकर पत्नी को डराता है। पीड़िता (जो ब्राह्मण समुदाय से है) ने बताया कि विरोध करने पर उसे SC/ST एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।
​निष्कर्ष: यह घटना समाज के उस काले चेहरे को दर्शाती है जहां वैवाहिक रिश्ते के नाम पर दरिंदगी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.