Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपा विधायक राहुल लोधी ने अग्नि पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता राशि हरचंदपुर में भीषण आग से गरीब परिवार तबाह, सपा विधायक राहुल लोधी ने बढ़ाया मदद का हाथ 179विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम सभा दूलाराय गढ़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी बच्चू लाल लोधी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान, नकदी, कपड़े और वर्षों की मेहनत से बना आशियाना जलकर पूरी तरह राख हो गया।इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर 179से विधायक राहुल लोधी ने मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Balvant singh Press
सपा विधायक राहुल लोधी ने अग्नि पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता राशि हरचंदपुर में भीषण आग से गरीब परिवार तबाह, सपा विधायक राहुल लोधी ने बढ़ाया मदद का हाथ 179विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम सभा दूलाराय गढ़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी बच्चू लाल लोधी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान, नकदी, कपड़े और वर्षों की मेहनत से बना आशियाना जलकर पूरी तरह राख हो गया।इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर 179से विधायक राहुल लोधी ने मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता शहर और ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को पांच मोटरसाइकिलों के साथ किया गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम लोग भीड़ भाड वाले स्थान पर रेकी करते थे और मौका पाकर बाइक चोरी करते थे उसका इंजन नंबर व चेचिस नंबर बदलकर बेच देते थे पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा1
- रायबरेली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी शातिर चाल चली है। रिटायर्ड सूबेदार और उनकी पत्नी इस ठगी के शिकार बने। ठगों ने सीबीआई अधिकारियों का रूप धरकर उन्हें 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान पीड़ित दंपति को शौचालय जाने तक के लिए ठगों से अनुमति लेनी पड़ती थी। डर और धमकी देकर ठगों ने उनके बैंक खातों से कुल 82 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को ठगों ने सूर्यभान सिंह से संपर्क किया। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके नाम मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में शिकायत दर्ज है। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी रखी और हर गतिविधि की जानकारी मांगते रहे। पीड़ित को बताया गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भयभीत दंपति ने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई और लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे। छठे दिन सूर्यभान सिंह ने हिम्मत जुटाई और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों की डिटेल खंगाली। अब तक **करीब 31 लाख रुपये** (कुछ रिपोर्टों में 32 लाख) की राशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है। बाकी राशि की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।1
- रायबरेली: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन धूमधाम से शहर में निकाली गई शोभा यात्रा हजारों की संख्या में शोभायात्रा में मौजूद रहे लोग शोभायात्रा के बाद संगोष्ठी का हुआ आयोजन संगोष्ठी में भगवान परशुराम जी पर हुई विस्तृत चर्चा फिर जगह जगह भण्डारे का भी हुआ आयोजन1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने खाया झाल मुरी दुकान व्यावसायि खुश हुआ1
- फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल में जा रही बच्चियों के साथ छींटाकशी, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत कर रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए इसमें पुलिस की तरफ से ही पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों ही लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है, मोटर साइकिल को अंतर्गत धारा 207 Mv एक्ट में सीज कर आवश्यक कार्यवाही1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली।उमरी पावरगंज मोड के पास एक बोलोरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा है जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया रेखा यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पति राजकुमार यादव उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी पावर गंज के रहने वाले मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बताया जा रहा है उनकी दो साल की मासूम छोटी सी बच्ची हैं1
- रायबरेली/बछरावां, ओसाह में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। मनोज पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम अधर्म के विरुद्ध धर्म की रक्षा और न्याय के पक्ष में सदैव अडिग रहे। उन्होंने कमजोर एवं सताए गए लोगों की लड़ाई लड़ी। आज उनके जन्मदिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में कमजोरों को आगे बढ़ाएंगे और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि मुगलों व अंग्रेजों ने सबसे पहले हमारे इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान पर हमला किया, लेकिन ब्राह्मण समाज ने 1857 के मंगल पांडे से लेकर चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, सुखदेव, सी.वी. रमन, रवींद्रनाथ टैगोर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्तियों को जन्म देकर देश की आजादी और प्रगति में अहम योगदान दिया। पांडेय ने जोर देकर कहा कि ब्राह्मण समाज कभी जातिवादी नहीं रहा, बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने दोहा पढ़कर कहा - “ब्राह्मण तो सदैव विप्र शिरोमणि आप हैं... अन्यायों से हम लड़ें, रहे न मन अभिमान।” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, कार्यक्रम संयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, संत स्वरूपानंद जी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। युवाओं ने दर्जनों स्थानों पर जोशपूर्ण स्वागत किया और सैकड़ों बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि को फरसा एवं गदा देकर सम्मानित किया गया। कई दर्जन प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2