भगवान परशुराम सदैव धर्म की रक्षा और कमजोरों के न्याय के लिए खड़े रहे -पूर्व मंत्री मनोज पांडेय रायबरेली/बछरावां, ओसाह में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। मनोज पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम अधर्म के विरुद्ध धर्म की रक्षा और न्याय के पक्ष में सदैव अडिग रहे। उन्होंने कमजोर एवं सताए गए लोगों की लड़ाई लड़ी। आज उनके जन्मदिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में कमजोरों को आगे बढ़ाएंगे और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि मुगलों व अंग्रेजों ने सबसे पहले हमारे इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान पर हमला किया, लेकिन ब्राह्मण समाज ने 1857 के मंगल पांडे से लेकर चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, सुखदेव, सी.वी. रमन, रवींद्रनाथ टैगोर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्तियों को जन्म देकर देश की आजादी और प्रगति में अहम योगदान दिया। पांडेय ने जोर देकर कहा कि ब्राह्मण समाज कभी जातिवादी नहीं रहा, बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने दोहा पढ़कर कहा - “ब्राह्मण तो सदैव विप्र शिरोमणि आप हैं... अन्यायों से हम लड़ें, रहे न मन अभिमान।” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, कार्यक्रम संयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, संत स्वरूपानंद जी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। युवाओं ने दर्जनों स्थानों पर जोशपूर्ण स्वागत किया और सैकड़ों बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि को फरसा एवं गदा देकर सम्मानित किया गया। कई दर्जन प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम सदैव धर्म की रक्षा और कमजोरों के न्याय के लिए खड़े रहे -पूर्व मंत्री मनोज पांडेय रायबरेली/बछरावां, ओसाह में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। मनोज पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम अधर्म के विरुद्ध धर्म की रक्षा और न्याय के पक्ष में सदैव अडिग रहे। उन्होंने कमजोर एवं सताए गए लोगों की लड़ाई लड़ी। आज उनके जन्मदिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में कमजोरों को आगे बढ़ाएंगे और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि मुगलों व अंग्रेजों ने सबसे पहले हमारे इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान पर हमला किया, लेकिन ब्राह्मण समाज ने 1857 के मंगल पांडे से लेकर चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर
दत्त, सुखदेव, सी.वी. रमन, रवींद्रनाथ टैगोर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्तियों को जन्म देकर देश की आजादी और प्रगति में अहम योगदान दिया। पांडेय ने जोर देकर कहा कि ब्राह्मण समाज कभी जातिवादी नहीं रहा, बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने दोहा पढ़कर कहा - “ब्राह्मण तो सदैव विप्र शिरोमणि आप हैं... अन्यायों से हम लड़ें, रहे न मन अभिमान।” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, कार्यक्रम संयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, संत स्वरूपानंद जी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। युवाओं ने दर्जनों स्थानों पर जोशपूर्ण स्वागत किया और सैकड़ों बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि को फरसा एवं गदा देकर सम्मानित किया गया। कई दर्जन प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- रायबरेली पीआरवी में तैनात होमगार्ड की दबंगई आई सामने पीआरवी से आगे बाइक निकालने पर भड़का होमगार्ड बाइक सवारों के आगे पीआरवी की गाड़ी।रोककर बाइक सवार को पीटा स्थानीय ग्रामीनो ने होमगार्ड के चुंगल से युवक को बचाया भाई की बेटी को दवा देकर लौट रहा बाइक सवार युवक घटना की जानकारी मिलने पर गदागंज पुलिस मौके पर गदागंज थानां क्षेत्र के मखदुमपुर चौकी के निकट की घटना1
- लालगंज (रायबरेली): उत्तर प्रदेश में पारा चढ़ते ही बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच सड़क किनारे रखा एक बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बढ़ती गर्मी में बिजली विभाग की तैयारी पर सवाल उठाए हैं।1
- फतेहपुर चाय वाले की दुकान को लेकर सियासत गरमा गई मारपीट की घटना को चाय वाले ने बनाया राजनीतिक मुद्दा लोगो को गुमराह कर फेमस होने के चक्कर में घटना को दिया राजनीतिक रूप जबकि जानकारों के अनुसार चाय के पैसे के लेन देन में हुई थी मारपीट पिता बरसो से चाय की दुकान चला रहा लेकिन मारपीट जैसी घटना पिता से पहले कभी नही हुई इस आर्यन कॉमेडियन नाम के लड़के ने जबसे दुकान मे बैठना शुरू किया से दिन घटना होती है ये अपने चैनल और अपने को फेमस करने के चक्कर में पहले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराता है बाद में सपा के लोगो के साथ जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को बताता है की मैने आपको चाय पिलाई तीसी वजह से मेरे साथ घटना हो रही है चाय पिलाने के पहले भी इसके विवाद हो चुके है जिसको पूर्व मंत्री भाजपा धुन्नी सिंह ने समझौता कराया था फिर मुस्लिम समाज के जिन लडको के साथ आर्यन कॉमेडियन का विवाद हुआ उनका नाम न लेकर सपा मुखिया ने पूर्व मंत्री का नाम लेकर कई आरोप लगाए जो लोगो के हलक से उतर नही रहा जिन लोगो से झगड़ा हुआ उनका नाम कही पर नही लिया सपा मुखिया जी ने मतलब साफ है की आर्यन और जो लोग वहा गए उन्होंने पूरी जानकारी सपा नेता को नही दी उनको अपने फेमस होने के चक्कर में गुरु करकर मामले को राजनीतिक मुद्दा बना दिया जो 2027 के चुनाव में सपा को मुस्लिम से दूरी बना सकता है क्योंकि सपा का ही विधायक इस बार यह से जीता था और मुस्लिमो ने खुलकर सपा का साथ दिया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था मारपीट के मामले को इतना बड़ा रूप देने में आर्यन कॉमेडियन का बहुत बड़ा हाथ है सभी पार्टी के लोगो को ऐसे लोगो से सावधान रहना चाहिए इस मामले से मुस्लिम सपा का साथ कितना देता है आने वाले चुनाव में दिख जायेगा।1
- रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव में शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जब गेहूं मड़ाई के समय एक युवती का दुपट्टा थ्रेसर में फंसने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका युवती आरती पुत्री हनुमान उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव थाना शिवगढ़ अपने परिजनों के साथ खेतों में गेहूं मड़ाई के कार्य में व्यस्त थी। तभी उसके गले में लटक रहा दुपट्टा अचानक थ्रेसर में फंस गया, जिसकी वजह से दुपट्टा थ्रेसर में लिपटता चला गया और उक्त युवती के गले में कस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।3
- परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण समाज का जुटान, विधायक महराजी प्रजापति के कार्यक्रम से पूर्व मंत्री परिवार ने दिया बड़ा सियासी संदेश1
- रायबरेली:व्यापारी सावधान,दुकान में चोरी करते चोर को पकड़ लेते हैं तो पुलिस चालान कर सकती है - मामला बछरावां थाना क्षेत्र सराय उमर रामबक्स खेड़ा का है जहां अनाज के छोटे दुकानदार की दुकान में रात करीब 12:30 बजे चोरी करते युवको को दुकानदार व ग्रामीणों ने पकड़ा,पुलिस के हवाले करते ही,पुलिस ने चोरी करने वाले युवकों के साथ व्यापारी के पुत्र का भी चालान कर दिया जिससे बड़े सवाल व्यापारी वर्ग के लिए खड़े होते हैं।1
- राजस्थान: हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा राजस्थान के एक नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार के सामने अचानक बेसहारा गाय के आ जाने से अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने सड़क के बीचों-बीच आई गाय को बचाने के लिए पूरी ताकत से ब्रेक लगाए और गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की। इसी कोशिश में कार ने अपना संतुलन खो दिया और पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।1
- भगवान परशुराम की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम जयकारो से गूँज उठी नगर पंचायत अमेठी भगवान परशुराम जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कहीं शोभायात्रा का आयोजन हुए तो कहीं शरबत हलुआ वितरित किए गए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके पूजा अर्चना कराया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी तथा हर्ष महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई भक्तगण गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया विगत वर्षों की भांति यह शोभायात्रा में सर्ब समाज के लोगों के साथ निकाली गई अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला अरविंद चतुर्वेदी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अभिजित त्रिपाठी डाक्टर देवमणि तिवारी बबलू तिवारी सहित हजारों लोग थे कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इसके पहले ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने शिवमन्दिर रामनगर से शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज गई शिव कुमार मिश्र काशी तिवारी अन्नत विक्रम सिंह आदि थे सगरा तिराहा पर शरबत वितरण धर्मेंद्र शुक्ला उनके साथियों ने किया विप्र शक्ति सेना ने किया गोष्ठी का आयोजन विप्र शक्ति सेना भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अधिवक्ता बृजेश मिश्र प्रमोद मिश्र दीपू पाण्डेय रणजीत आदि ने परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला3