दूसरे दिन साढ़े सात घंटे बंद रहा सहजीपुर फाटक संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।
दूसरे दिन साढ़े सात घंटे बंद रहा सहजीपुर फाटक संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा
से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो
वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।
- संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।3
- परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण समाज का जुटान, विधायक महराजी प्रजापति के कार्यक्रम से पूर्व मंत्री परिवार ने दिया बड़ा सियासी संदेश1
- भगवान परशुराम की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम जयकारो से गूँज उठी नगर पंचायत अमेठी भगवान परशुराम जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कहीं शोभायात्रा का आयोजन हुए तो कहीं शरबत हलुआ वितरित किए गए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके पूजा अर्चना कराया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी तथा हर्ष महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई भक्तगण गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया विगत वर्षों की भांति यह शोभायात्रा में सर्ब समाज के लोगों के साथ निकाली गई अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला अरविंद चतुर्वेदी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अभिजित त्रिपाठी डाक्टर देवमणि तिवारी बबलू तिवारी सहित हजारों लोग थे कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इसके पहले ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने शिवमन्दिर रामनगर से शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज गई शिव कुमार मिश्र काशी तिवारी अन्नत विक्रम सिंह आदि थे सगरा तिराहा पर शरबत वितरण धर्मेंद्र शुक्ला उनके साथियों ने किया विप्र शक्ति सेना ने किया गोष्ठी का आयोजन विप्र शक्ति सेना भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अधिवक्ता बृजेश मिश्र प्रमोद मिश्र दीपू पाण्डेय रणजीत आदि ने परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला3
- अमेठी। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर संग्रामपुर विकास खंड के तिवारीपुर गांव में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शोभायात्रा तिवारीपुर गांव से प्रारंभ होकर करनाईपुर, रानीपुर, पहिया होते हुए पुनः तिवारीपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इस आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने उपस्थित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें धर्म, न्याय और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अमन दुबे, लालू तिवारी, आनंद तिवारी, राज शुक्ल, हर्ष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजकों की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।2
- आज से ठीक 10 साल पहले सिर्फ 15 साल की उम्र में कपिल शर्मा के शो में पब्लिक अपीयरेंस में गाना गाने वाली ये लड़की आज देश की सबसे कम उम्र की विधायक है (प्रसिद्ध गायिका तो बन ही चुकी थी पहले ही) पहचान तो गये ही होंगे.....🥰👏👏1
- Post by Rakesh Rawat1
- जो लाइक शेयर करें घाटा तो नहीं होता है उसका भी किया जाएगा राम अनुज कहते हैं 7359757995 अभी तक आप भी पहुंचे और हमें भी पहुंचाओ आपसे हम पहुंचेंगे और हमारे से आप पहुंचे गरीब गरीब का ही ध्यान दे सकता है और तो बड़े-बड़े ही होते हैं लोग को मालूम है और गरीब लोग का बात अलग रहेगी रहता है सदा ही रहा है और रहेगा भी गौरीगंज अमेठी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश4
- अमेठी के नवीन पुलिस लाइन में DIG अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया। DIG ke sath एसपी अमेठी सरवरण टी, एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। DIG के आगमन पर एसपी सरवणन टी व एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया व रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उनके स्वागत में लघु कविता पाठ किया गया। DIG द्वारा स्वयं सभी रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा गया तथा उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया गया । उन्होंने आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर DIG ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की समाप्ति उनके नए जीवन की शुरुआत है तथा एक पुलिसकर्मी के रूप में जनता की सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता ही सर्वोपरि होनी चाहिए। यह आयोजन आगामी दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक महत्वपूर्ण परंपरा है जिसका उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना और उनमें अनुशासन के साथ-साथ सामूहिकता व एक साथ मिलजुल कर काम करने की भावना को सुदृढ़ करना है ।4