Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने खाया झाल मुरी दुकान व्यावसायि खुश हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने खाया झाल मुरी दुकान व्यावसायि खुश हुआ
Yash kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने खाया झाल मुरी दुकान व्यावसायि खुश हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने खाया झाल मुरी दुकान व्यावसायि खुश हुआ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने खाया झाल मुरी दुकान व्यावसायि खुश हुआ1
- रायबरेली/बछरावां, ओसाह में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। मनोज पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम अधर्म के विरुद्ध धर्म की रक्षा और न्याय के पक्ष में सदैव अडिग रहे। उन्होंने कमजोर एवं सताए गए लोगों की लड़ाई लड़ी। आज उनके जन्मदिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में कमजोरों को आगे बढ़ाएंगे और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि मुगलों व अंग्रेजों ने सबसे पहले हमारे इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान पर हमला किया, लेकिन ब्राह्मण समाज ने 1857 के मंगल पांडे से लेकर चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, सुखदेव, सी.वी. रमन, रवींद्रनाथ टैगोर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्तियों को जन्म देकर देश की आजादी और प्रगति में अहम योगदान दिया। पांडेय ने जोर देकर कहा कि ब्राह्मण समाज कभी जातिवादी नहीं रहा, बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने दोहा पढ़कर कहा - “ब्राह्मण तो सदैव विप्र शिरोमणि आप हैं... अन्यायों से हम लड़ें, रहे न मन अभिमान।” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, कार्यक्रम संयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, संत स्वरूपानंद जी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। युवाओं ने दर्जनों स्थानों पर जोशपूर्ण स्वागत किया और सैकड़ों बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि को फरसा एवं गदा देकर सम्मानित किया गया। कई दर्जन प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछौरा गांव में 22 मार्च को सुरेश की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान। परिजनों ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामला तूल पकड़ा। कौशांबी विधायक पल्लवी पटेल ने परिजनों से मिलकर एसपी से 15 दिन के अंदर कार्रवाई की कही थी बात। सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के अनुसार, मृतक ने बैंक से 5 लाख का लोन लिया था, जिसे न चुका पाने के कारण वह तनाव में था। 22 मार्च को अचानक सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की है।वहीं, घटना के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों की भी वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाइट गिरजा शंकर त्रिपाठी सीओ डलमऊ1
- सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर गांव के पास शनिवार रात 7:00 बजे परसदेपुर से आ रही मोटरसाइकिल बाइक और पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई । बाइक सवार मृतक की पहचान रमेश कुमार सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह ( 48 )निवासी पूरे बयसन मजरे डीह गोपालीपुर रायबरेली , खलील घोसी पुत्र बनी घोसी (50) निवासी वार्ड नंबर 7 कजियाना परसदेपुर डीह रायबरेली के रूप में हुई ।1
- रायबरेली। जिले के सलोन क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना सलोन थाना क्षेत्र के केशवापुर-परशदेपुर रोड स्थित केशवापुर की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खलील घोसी पुत्र बन्ने निवासी परशदेपुर तथा रमेश सिंह पुत्र जंग बहादुर, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी पूरे बेसन मजरे गोपालीपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और देखते ही देखते सड़क पर भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि उसे तत्काल काबू में करना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण स्थानीय संसाधनों से उस पर नियंत्रण पाना संभव नहीं हो सका। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए जिले से बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी मंगाई जा रही है। इस दौरान स्थानीय निवासी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग करते नजर आए। सभी लोग मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।1
- Post by Rakesh Rawat1
- स्टेज प्रोग्राम के दौरान प्रसिद्ध सिंगर हनी सिंह ने सफाई कर्मी को लगाया गले1