Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ
Eslam Ali
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिरौली (संवाददाता)। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हृदयविदारक घटना एक निजी नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में नवजात को नाले में फेंक दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों को संदेह है कि मामला लापरवाही या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इस मासूम की मौत का सच सामने आएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर गेट क्षेत्र में जुनैद खान द्वारा बनाए जा रहे सोफे आज पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत क्वालिटी और शानदार डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। जुनैद खान ने बताया कि शादी के ₹50,000 वाले पैकेज में मिलने वाले सोफे अक्सर घटिया क्वालिटी के होते हैं, जिनमें ना अच्छी लकड़ी होती है और ना ही बढ़िया फोम। उनकी वर्कशॉप में तैयार होने वाले सोफे मजबूत, टिकाऊ और गारंटी के साथ बनाए जाते हैं, जिन्हें कुशल कारीगरों की टीम तैयार करती है। अगर आप भी एक अच्छा और टिकाऊ सोफा लेना चाहते हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।1
- viral video yet a pH of people in our English f p c p b p s g p please consider my application and p p p p s g p please consider the environment before printing this email and p p p p pra ka matalab hindi me janiye the 5 pm to yah video kaun hai ye bali ki machine for the 5 pm and AM eager to learn to yah change karo background music c c c g m1
- दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला घायल अस्पताल में लड़ रही है जिंदगी और मौत की जंग मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र गांव किस्वाँनगला के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 30/3/ 2026 की शाम को गांव के ही इरशाद व तालिब पुत्र गण रहीस एंव अकरम, आरिफ, दिलशाद, मुजाहिद, पुत्रगण तालिब आदि हाथों में लाठी डंडे ओर हत्यार लेकर घर में घुसकर सलमा पत्नी शाहिद हुसैन और उसकी बेटी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे सलमा ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने लाठी डंडे ओर हत्यार से सलमा के सिर पर जानलेवा हमला करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया बचाव करने आई खैरुल निशा पत्नी नाजिम को भी दबंगों ने घायल कर दिया घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोके से फरार हो गए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी वही पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से आरोपी हम साज हो गए हैं और आरोपी खुलेआम जानसे मारने की धमकी दे रहे हैं वहीं घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को योगी सरकार में कब इंसाफ मिलेगा या यू ही पीड़ित परिवार आला अधिकारियों के यहाँ इंसाफ के लिए चक्कर काटते रहेंगे l1
- Post by Jpn7 News1
- अर्टिगा कार ने बच्ची में मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत म्याऊं: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एम एफ हाईवे मार्ग पर अर्टिगा कार ने 8 वर्षीए बच्ची में मारी टक्कर। जिसमें 8 वर्षीए, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। सोमवर दोपहर लगभग 3 बजे के समय उसावां की तरफ से आ रही म्याऊं की तरफ अर्टिगा कार आ रही थी। उसी समय आलापुर थाना के बिचपुरी एवं सत्यदेव विद्यालय के पास रोड पर करते समय बच्ची के टक्कर मार दी। जिसमें उसावां थाना क्षेत्र के सिसौरा निवासी अम्बिका(8) पुत्री विनय प्रताप की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट अलापुर ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उधर टक्कर लगने के बाद मौके से अर्टिगा कार चालक कार लेकर फरार हो गया।1
- सीतापुर के सिधौली स्थित AIM CBSE कॉलेज बाड़ी में सालाना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विकास मंत्री राकेश राठौर शामिल हुए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इमरान अली, चेयरमैन मान्यता प्राप्त महासभा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बच्चों के चेहरे पर खुशी और सपनों की चमक देखने लायक थी।1
- बदायूं। जिले में उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला के समीप मुजरिया बिल्सी रोड पर सोमवार की शाम बाइक और कार की सीधी टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश पुत्र रघुवीर गांव कुकनिया थाना मुजरिया और संभल जिले के थाना बहजोई के गांव मझोला निवासी सुमित कुमार पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दोनों मृतक आपस में जीजा साले दोनों की एक साथ मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली कर को अपने कब्जे में ले लिया है1
- बदायूँ न्यूज महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार। सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।1