Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाकुड में अस्मिता खेलो इंडिया लीग का भब्य समापन,खेलों से बेटियों को मिली नई उड़ान
Sunny kr. bhagat
पाकुड में अस्मिता खेलो इंडिया लीग का भब्य समापन,खेलों से बेटियों को मिली नई उड़ान
More news from झारखंड and nearby areas
- बरहरवा:-गुरूवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार द्वारा एएसआई बी.एन. टुडू, कांस्टेबल राकेश कुमार,कांस्टेबल अमरेश कुमार एवं कांस्टेबल जय कुमार सिंह के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर और ऑन ड्यूटी तीनपहाड़ कैंपिंग स्टाफ कांस्टेबल बबलू मुर्मू एवं कांस्टेबल सतीश कुमार द्वारा तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर असामाजिक गतिविधियों, यात्री संबंधी अपराधों तथा अन्य आपराधिक कृत्यों की रोकथाम हेतु छापेमारी एवं तलाशी अभियान के दौरान जब ट्रेन संख्या 53030 (भागलपुर–अजीमगंज पैसेंजर) बरहरवा स्टेशन पहुंची तो उससे से एक अकेला नाबालिग लड़का उतरता हुआ दिखे जिसके पास जाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह भागलपुर के एक मदरसा में पढ़ता है और वह अपने पिता के साथ घर लौटने हेतु भागलपुर रेलवे स्टेशन आया था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उसके पिता ट्रेन में सवार नहीं हो सके और वह अनजाने में अकेले ही ट्रेन में चढ़ गया तथा बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुँच गया। साथ ही आरपीएफ कैंपिंग स्टाफ तीनपहाड़ के द्वारा एक नाबालिक लड़की को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 01 पर इधर उधर अकेले घूमते दिखाई दी ।अकेला दिखाने पर जब कैंपिंग स्टाफ द्वारा पूछने पर उसने बताया कि मां और अब्बू के द्वारा डांटने पर वह घर से भाग कर स्टेशन आ गई थी,जब इनके घर संपर्क किया गया तो इनके भाई ने बताया कि उसका दिमागी रूप से थोड़ा दिक्कत होने के कारण रात से ही घर से निकली हुई है । दोनों की उम्र क्रमशः 09 और 13 साल की है और आगे पूछने पर नाबालिक लड़के ने अपना घर मिर्जाचौकी थाना और लड़की ने अपना राजमहल थाना जिला साहेबगंज का रहने वाला बताया। दोनों नाबालिग बच्चों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज को सूचित किया गया। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात चाइल्ड हेल्पलाइन मंथन के प्रतिनिधि पोस्ट पर पहुँचे एवं बच्चे की काउंसलिंग की। इसके उपरांत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन बाल संरक्षण के सुपुर्द कर दिया गया।सोचने वाली बात यह है कि अगर इन दोनों बच्चों को आरपीएफ़ की टीम अगर सही समय पर रेस्क्यू नहीं करती तो दोनों बच्चे अपने परिवार से बिछड़ जाते या खो जाते।लेकिन आरपीएफ़ टीम की सूझबूझ से ये मुसीबत टल गई।1
- पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कु० हांसदा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी और राज्य में चौथी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी।सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल की जनता धर्म और जाति के नाम पर होने वाली राजनीति को पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उनका बंगाल के लोगों से लगातार संपर्क रहता है और वहां की जनता आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द को सबसे ज्यादा महत्व देती है।उन्होंने कहा, “बंगाल में हर धर्म, हर जाति और दूसरे राज्यों से आए लोग भी मिल-जुलकर रहते हैं। यही भारत की असली पहचान है। वहां नफरत की राजनीति को कोई जगह नहीं मिलेगी।भाजपा पर निशाना साधते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर बंगाल की सत्ता हासिल करना चाहती है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा के इन प्रयासों को नकार देगी और ममता बनर्जी फिर भारी बहुमत से सत्ता में लौटेंगी।विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल की जनता विकास, शांति और सामाजिक एकता की राजनीति चाहती है, न कि समाज को बांटने वाली विचारधारा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। बाइट- विजय कु० हांसदा, सांसद राजमहल4
- Post by Amir kumar saha1
- जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने बुधवार को सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल और स्वच्छता को सदैव दुरुस्त रखें।1
- जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼1
- छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।1
- #बौंसी डैम रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में CCTV कैमरों की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। #bihar #BiharNews #bounsidiary #bounsithana1
- Post by Sunny kr. bhagat1