logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर विधिज्ञ संघ चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने आर ओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मुंगेर : राज्य बार काउंसिल पटना के द्वारा मुंगेर विधिज्ञ संघ में चुनाव की घोषणा कर दी गई है मुंगेर विधिज्ञ के संघ में चुनाव 18 अप्रैल को होना है जिसको लेकर आज मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन संघ के आरो वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह के समक्ष कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दे अध्यक्ष उपाध्यक्ष ट्रेजर जॉइंट सेक्रेटरी कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों पर चुनाव होना है नामांकन दाखिल करने वालों में विधिज्ञ संघ मुंगेर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अमर सिन्हा अंजनी कुमार सिन्हा‌ रामानंद प्रसाद आदि अन्य उम्मीदवार शामिल थे।

2 hrs ago
user_Adv Pranav Kumar
Adv Pranav Kumar
Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

मुंगेर विधिज्ञ संघ चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने आर ओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मुंगेर : राज्य बार काउंसिल पटना के द्वारा मुंगेर विधिज्ञ संघ में चुनाव की घोषणा कर दी गई है मुंगेर विधिज्ञ के संघ में चुनाव 18 अप्रैल को होना है जिसको लेकर आज मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन संघ के आरो वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह के समक्ष कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दे अध्यक्ष उपाध्यक्ष ट्रेजर जॉइंट सेक्रेटरी कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों पर चुनाव होना है नामांकन दाखिल करने वालों में विधिज्ञ संघ मुंगेर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अमर सिन्हा अंजनी कुमार सिन्हा‌ रामानंद प्रसाद आदि अन्य उम्मीदवार शामिल थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने मंगलवार को सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में रह रहे दिव्यांगजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान यह सामने आया कि आज भी कई दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण जानकारी का अभाव बताया गया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बैटरी चलित साइकिल तो मिली, लेकिन कुछ ही दिनों में वह खराब हो गई, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कई ऐसे दिव्यांगजन भी पाए गए, जिनका अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, जिससे वे सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। इस पर चिंता जताते हुए जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा वितरित की जा रही बैटरी चलित साइकिल की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है, ताकि दिव्यांगजन आसानी से रोजगार और अपने दैनिक कार्य कर सकें। वहीं, रामदेव कुमार ने कहा कि इन समस्याओं के लिए कहीं न कहीं प्रशासन भी जिम्मेदार है और इन मुद्दों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर रणवीर कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने मंगलवार को सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में रह रहे दिव्यांगजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।
दौरे के दौरान यह सामने आया कि आज भी कई दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण जानकारी का अभाव बताया गया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बैटरी चलित साइकिल तो मिली, लेकिन कुछ ही दिनों में वह खराब हो गई, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
इसके अलावा कई ऐसे दिव्यांगजन भी पाए गए, जिनका अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, जिससे वे सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।
इस पर चिंता जताते हुए जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा वितरित की जा रही बैटरी चलित साइकिल की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है, ताकि दिव्यांगजन आसानी से रोजगार और अपने दैनिक कार्य कर सकें।
वहीं, रामदेव कुमार ने कहा कि इन समस्याओं के लिए कहीं न कहीं प्रशासन भी जिम्मेदार है और इन मुद्दों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
इस मौके पर रणवीर कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बरौनी में जिला परिषद सदस्य प्रवीण शेखर के चाचा को श्रद्धांजलि देने के लिए बेगूसराय जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय पहुंचे
    1
    बरौनी में जिला परिषद सदस्य प्रवीण शेखर के चाचा को श्रद्धांजलि देने के लिए बेगूसराय जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय पहुंचे
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक जब्त किया। यह कार्रवाई तारापुर बाजार के समीप की गई, जहां 14 चक्का वाहन में गिट्टी लदा पाया गया। 6 अप्रैल 2026 को अवर निरीक्षक संदीप कुमार झा के नेतृत्व में जांच के दौरान चालक से वैध चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में बांका निवासी चालक हीरा कुमार यादव और उपचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खनन विभाग ने 9 लाख 9 हजार 163 रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक जब्त किया। यह कार्रवाई तारापुर बाजार के समीप की गई, जहां 14 चक्का वाहन में गिट्टी लदा पाया गया। 6 अप्रैल 2026 को अवर निरीक्षक संदीप कुमार झा के नेतृत्व में जांच के दौरान चालक से वैध चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में बांका निवासी चालक हीरा कुमार यादव और उपचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खनन विभाग ने 9 लाख 9 हजार 163 रुपये का जुर्माना लगाया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में तब्दील हो गया… मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा भरना गांव के वार्ड संख्या 10 का है… जहां दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई… लेकिन कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड चलने लगी… इस खूनी झड़प में एक पक्ष के जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए… बताया जा रहा है कि अलका सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है… वहीं जितेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं… पीड़ित जितेंद्र सिंह का आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह अपनी जमीन पर दीवार निर्माण करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह और नारद सिंह समेत कई लोग वहां पहुंचे… और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया… आरोप तो यहां तक है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की… और इस दौरान अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली… घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह घायलों को सलखुआ अस्पताल पहुंचाया… जहां उनका इलाज जारी है… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया… पीड़ित परिवार का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है… इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है… जिससे उनका परिवार लगातार भय के साए में जी रहा है… वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है… और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…
    1
    सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में तब्दील हो गया…
मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा भरना गांव के वार्ड संख्या 10 का है… जहां दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई… लेकिन कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड चलने लगी…
इस खूनी झड़प में एक पक्ष के जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए… बताया जा रहा है कि अलका सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है… वहीं जितेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं…
पीड़ित जितेंद्र सिंह का आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह अपनी जमीन पर दीवार निर्माण करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह और नारद सिंह समेत कई लोग वहां पहुंचे… और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया…
आरोप तो यहां तक है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की… और इस दौरान अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बाली भी छीन ली…
घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह घायलों को सलखुआ अस्पताल पहुंचाया… जहां उनका इलाज जारी है… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया…
पीड़ित परिवार का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है… इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है… जिससे उनका परिवार लगातार भय के साए में जी रहा है…
वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है… और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Salkhua, Saharsa•
    2 hrs ago
  • Post by Md Mahtab
    1
    Post by Md Mahtab
    user_Md Mahtab
    Md Mahtab
    सलखुआ, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by India khabar Begusarai.
    1
    Post by India khabar Begusarai.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • दरोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
    3
    दरोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा नामांकन दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव में घूम-घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन जल्द से जल्द विद्यालय में कराने की अपील की गई। साथ ही बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, सहायक शिक्षक मोहम्मद असगर अली, मनोज कुमार यादव, राणा प्रताप मल, पीयूष कुमार ठाकुर, शाहबाज अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा नामांकन दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव में घूम-घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन जल्द से जल्द विद्यालय में कराने की अपील की गई। साथ ही बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, सहायक शिक्षक मोहम्मद असगर अली, मनोज कुमार यादव, राणा प्रताप मल, पीयूष कुमार ठाकुर, शाहबाज अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    10 hrs ago
  • मुंगेर विश्वविद्यालय में पिछले करीब 7 वर्षों से लंबित छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने मंगलवार को डीन छात्र कल्याण (DSW) डॉ. महेश्वर मिश्र को ज्ञापन सौंपा। आर.एस. कॉलेज, तारापुर एवं हरि सिंह कॉलेज के छात्रों ने संयुक्त रूप से चुनाव शीघ्र कराने की मांग करते हुए 7 दिनों के भीतर तिथि घोषित करने का आग्रह किया। छात्रों ने कहा कि चुनाव नहीं होने से छात्रों के प्रतिनिधित्व में कमी आई है और समस्याओं के समाधान के लिए कोई सशक्त मंच नहीं मिल पा रहा है। इससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर वे शांतिपूर्ण आंदोलन जैसे धरना-प्रदर्शन और अनशन का सहारा लेंगे। ज्ञापन देने वालों में श्रवण कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।
    1
    मुंगेर विश्वविद्यालय में पिछले करीब 7 वर्षों से लंबित छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने मंगलवार को डीन छात्र कल्याण (DSW) डॉ. महेश्वर मिश्र को ज्ञापन सौंपा। आर.एस. कॉलेज, तारापुर एवं हरि सिंह कॉलेज के छात्रों ने संयुक्त रूप से चुनाव शीघ्र कराने की मांग करते हुए 7 दिनों के भीतर तिथि घोषित करने का आग्रह किया।
छात्रों ने कहा कि चुनाव नहीं होने से छात्रों के प्रतिनिधित्व में कमी आई है और समस्याओं के समाधान के लिए कोई सशक्त मंच नहीं मिल पा रहा है। इससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर वे शांतिपूर्ण आंदोलन जैसे धरना-प्रदर्शन और अनशन का सहारा लेंगे।
ज्ञापन देने वालों में श्रवण कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.