तारापुर में अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक जब्त किया। यह कार्रवाई तारापुर बाजार के समीप की गई, जहां 14 चक्का वाहन में गिट्टी लदा पाया गया। 6 अप्रैल 2026 को अवर निरीक्षक संदीप कुमार झा के नेतृत्व में जांच के दौरान चालक से वैध चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में बांका निवासी चालक हीरा कुमार यादव और उपचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खनन विभाग ने 9 लाख 9 हजार 163 रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तारापुर में अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक जब्त किया। यह कार्रवाई तारापुर बाजार के समीप की गई, जहां 14 चक्का वाहन में गिट्टी लदा पाया गया। 6 अप्रैल 2026 को अवर निरीक्षक संदीप कुमार झा के नेतृत्व में जांच के दौरान चालक से वैध चालान मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में बांका निवासी चालक हीरा कुमार यादव और उपचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खनन विभाग ने 9 लाख 9 हजार 163 रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Tharapur, prakhand ke mahaapur, Gaon, Mein lagne, Ja Raha hamarud ya.Please april se untis april tak1
- अजगैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण जुड़ने जा रहा है। यहां राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा, जो राजगीर ग्लास ब्रिज के बाद बिहार में अपनी तरह का अनोखा प्रोजेक्ट होगा। यह 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा पुल गंगा नदी के ऊपर करीब 60 फीट की ऊंचाई पर बनेगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल पर एक समय में 40 लोग चल सकेंगे। श्रावणी मेला 2026 से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस पारदर्शी पुल से गंगा नदी, अजगैवी पहाड़ी और मंदिर का विहंगम दृश्य दिखाई देगा। साथ ही गंगा में तैरती डॉल्फिन का नजारा भी रोमांच बढ़ाएगा। सेल्फी पॉइंट, वेटिंग एरिया और टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं इसे आधुनिक पर्यटन स्थल बनाएंगी।1
- मंदार में दर्दनाक हादसा: पापहरनी पोखर में डूबा युवक, 21 वर्षीय आशीष की मौत से पसरा मातम 🔴 घूमने गया था, मौत ने घेर लिया बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार राय की रविवार को दर्दनाक मौत हो गई। आशीष मंदार घूमने गया था, जहां पापहरनी पोखर में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी जान चली गई। 😢 परिवार का सहारा था आशीष मृतक आशीष कुमार राय, सुवास राय का बड़ा बेटा था। वह कश्मीर में चाट बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब एक महीने पहले ही वह घर लौटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 👨👩👧👦 बहन-जीजा के साथ गया था घूमने रविवार को आशीष अपनी छोटी बहन मुस्कान कुमारी के घर धोरैया थाना क्षेत्र के धोबिया गांव गया था। सुबह वह अपने जीजा जयंत कुमार और चचेरे भाई दिलखुश कुमार के साथ मंदार घूमने निकला था। घूमने के दौरान सभी लोग पापहरनी पोखर में स्नान कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। ⚠️ गहराई बनी जानलेवा बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 💔 घर में मचा कोहराम आशीष अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिवार में दो बहनें—मुस्कान (18) और जुली कुमारी (17) तथा दो छोटे भाई—प्रिंस (14) और आसुतोष उर्फ गोलू (13) हैं। पिता फिलहाल कश्मीर में हैं। घटना के बाद मां सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। 🚨 पुलिस कार्रवाई और अंतिम विदाई हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आशीष का शव सलेमपुर गांव पहुंचा, गांव में मातमी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया। ⚡ बड़ी खबर: इस हादसे ने एक बार फिर मंदार के पापहरनी पोखर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- वार्ड-32 में 21.48 लाख की लागत से दो सड़कों का भव्य उद्घाटन, नगर परिषद की पहल से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर खगड़िया, संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-32 में लंबे समय से प्रतीक्षित दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का भव्य उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। करीब 21 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित इन सड़कों के उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र में विकास की नई दिशा दिखाई देने लगी है।1
- चांदन (बांका): प्रखंड मुख्यालय में पंचायतीराज, विकास एवं समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ अजयेश कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार सहित प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक के दौरान “गांव चले योजना” की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि खराब चापाकलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके।इसके अलावा चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े जलमीनार (वाटर टावर) का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। इसे शीघ्र चालू कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।बैठक में सोलर लाइट की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा इसके विस्तार एवं रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अनिश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार, पंचायत सेवक चंदन कुमार, आशीष कुमार, रंधीर कुमार, कल्याण नीरज सहित सभी पंचायत व पंचायत कर्मी मौजूद थे।अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार2
- एम.के पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न खेलों की शुरुआत की गई। विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर या प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि विश्व भर में खेल के माध्यम से विश्व भर में शांति का संदेश दिया जाता है और हर प्रकार से विकास और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। बताया गया कि आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवाओं को खेल के माध्यम से ही स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल खेलने से स्वस्थ जीवन शैली और टीम वर्क के अलावा युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और शांति को बढ़ावा मिलता है। खासकर आज के दिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं होती है, जिसमें योग, व्यायाम, मैराथन और फिटनेस वर्क कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। खेल के कई अन्य फायदे भी है शरीर स्वस्थ रखना, मानसिक तनाव कम करना,आत्म विश्वास में बढ़ावा, नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।हमारे जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण है, खेल के माध्यम से बच्चे और युवा अपनी अपने जीवन शैली में भी सुधार ला सकते हैं।1
- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नई सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ चौक के समीप दोनों युवक नशे की हालत में उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया और थाना ले आई। थाने में लाने के बाद दोनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष संयम रजा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. इंतखाब (साजौर निवासी) और शाहनवाज आलम (काशीमपुर निवासी) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया गया है।1
- बिहार बांका -में “मुस्कान अभियान” के तहत पुलिस ने एक बार फिर भरोसा जीतने का काम किया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जिलेभर के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से कुल 51 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। सभी ने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और बांका पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की। इस मौके पर बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुस्कान अभियान के जरिए पुलिस ने न सिर्फ मोबाइल लौटाए, बल्कि लोगों का भरोसा भी और मजबूत किया है।1
- Post by N.k.choudhary1