logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नई सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ चौक के समीप दोनों युवक नशे की हालत में उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया और थाना ले आई। थाने में लाने के बाद दोनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष संयम रजा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. इंतखाब (साजौर निवासी) और शाहनवाज आलम (काशीमपुर निवासी) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया गया है।

13 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
13 hrs ago

शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नई सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ चौक के समीप दोनों युवक नशे की हालत में उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया और थाना ले आई। थाने में लाने के बाद दोनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष संयम रजा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. इंतखाब (साजौर निवासी) और शाहनवाज आलम (काशीमपुर निवासी) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सुल्तानगंज पुलिस के द्वारा मसदी गांव के समीप सुल्तानगंज–जमालपुर रेलखंड पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। सुबह करीब 4:30 बजे रेलवे पोल संख्या 331/18/20 के बीच शव देखे जाने की सूचना रेलवे आरपीएफ कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के नेतृत्व में आरपीएफ टीम मौके पर पहुंचे और स्थानीय सुल्तानगंज थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सुल्तानगंज इंस्पेटर मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए थाना लाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड और दो रेलवे टिकट मिले, जिसके आधार पर उसकी पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव निवासी 36 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पिंटू पिछले 10 वर्षों से हरियाणा में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और हाल ही में वह हरियाणा गए और वापस घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना अध्यक्ष एएसपी सयाम रजा के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर सबको अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है।
    1
    भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सुल्तानगंज पुलिस के द्वारा मसदी गांव के समीप सुल्तानगंज–जमालपुर रेलखंड पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। सुबह करीब 4:30 बजे रेलवे पोल संख्या 331/18/20 के बीच शव देखे जाने की सूचना रेलवे आरपीएफ कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के नेतृत्व में आरपीएफ टीम  मौके पर पहुंचे और स्थानीय सुल्तानगंज थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सुल्तानगंज इंस्पेटर मृत्युंजय कुमार दलबल  के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए थाना लाया।
तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड और दो रेलवे टिकट मिले, जिसके आधार पर उसकी पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव निवासी 36 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पिंटू पिछले 10 वर्षों से हरियाणा में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और हाल ही में वह हरियाणा गए और वापस घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  थाना अध्यक्ष  एएसपी सयाम रजा के  अनुसार युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर सबको अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • mahpur आ रहे हैं पियूष सर 19 अप्रैल से 29 अप्रैल यज में
    1
    mahpur आ रहे हैं पियूष सर 19 अप्रैल से 29 अप्रैल यज में
    user_Sumit  sach bihar
    Sumit sach bihar
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Cotton Stylish shirt for men Name: Cotton Stylish shirt for men Fabric: Cotton Blend Sleeve Length: Long Sleeves Pattern: Solid Net Quantity (N): 1 Sizes: M (Chest Size: 38 in, Length Size: 28 in) L (Chest Size: 40 in, Length Size: 28.5 in) XL (Chest Size: 42 in, Length Size: 29 in) XXL (Chest Size: 44 in, Length Size: 29.5 in) Country of Origin: India
    1
    Cotton Stylish shirt for men
Name: Cotton Stylish shirt for men
Fabric: Cotton Blend
Sleeve Length: Long Sleeves
Pattern: Solid
Net Quantity (N): 1
Sizes:
M (Chest Size: 38 in, Length Size: 28 in) 
L (Chest Size: 40 in, Length Size: 28.5 in) 
XL (Chest Size: 42 in, Length Size: 29 in) 
XXL (Chest Size: 44 in, Length Size: 29.5 in) 
Country of Origin: India
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    1 hr ago
  • खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अस्पताल से मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी पसराहा की एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं द्वारा जिला सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित की गई। प्रभात फेरी गोगरी अनुमंडल अस्पताल से शुरू होकर हनुमान अस्पताल, जमालपुर बाजार होते हुए गोगरी प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित अनुमंडल अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अस्पताल से मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी पसराहा की एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं द्वारा जिला सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित की गई।
प्रभात फेरी गोगरी अनुमंडल अस्पताल से शुरू होकर हनुमान अस्पताल, जमालपुर बाजार होते हुए गोगरी प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित अनुमंडल अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by User7197 मेराज सिलवर
    1
    Post by User7197 मेराज सिलवर
    user_User7197 मेराज सिलवर
    User7197 मेराज सिलवर
    Amarpur, Banka•
    8 hrs ago
  • गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड से एक अच्छी और सराहनीय पहल की खबर सामने आई है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कदम उठाया गया है। केडी ग्लोबल अकैडमी का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    1
    गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड से एक अच्छी और सराहनीय पहल की खबर सामने आई है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कदम उठाया गया है। केडी ग्लोबल अकैडमी का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • अजगैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण जुड़ने जा रहा है। यहां राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा, जो राजगीर ग्लास ब्रिज के बाद बिहार में अपनी तरह का अनोखा प्रोजेक्ट होगा। यह 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा पुल गंगा नदी के ऊपर करीब 60 फीट की ऊंचाई पर बनेगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल पर एक समय में 40 लोग चल सकेंगे। श्रावणी मेला 2026 से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस पारदर्शी पुल से गंगा नदी, अजगैवी पहाड़ी और मंदिर का विहंगम दृश्य दिखाई देगा। साथ ही गंगा में तैरती डॉल्फिन का नजारा भी रोमांच बढ़ाएगा। सेल्फी पॉइंट, वेटिंग एरिया और टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं इसे आधुनिक पर्यटन स्थल बनाएंगी।
    1
    अजगैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण जुड़ने जा रहा है। यहां राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा, जो राजगीर ग्लास ब्रिज के बाद बिहार में अपनी तरह का अनोखा प्रोजेक्ट होगा। यह 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा पुल गंगा नदी के ऊपर करीब 60 फीट की ऊंचाई पर बनेगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल पर एक समय में 40 लोग चल सकेंगे।
श्रावणी मेला 2026 से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस पारदर्शी पुल से गंगा नदी, अजगैवी पहाड़ी और मंदिर का विहंगम दृश्य दिखाई देगा। साथ ही गंगा में तैरती डॉल्फिन का नजारा भी रोमांच बढ़ाएगा। सेल्फी पॉइंट, वेटिंग एरिया और टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं इसे आधुनिक पर्यटन स्थल बनाएंगी।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.