Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया गांव से एक बीएससी छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है।
N.k.choudhary
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया गांव से एक बीएससी छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है।
More news from बिहार and nearby areas
- चांदन (बांका): प्रखंड मुख्यालय में पंचायतीराज, विकास एवं समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ अजयेश कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार सहित प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक के दौरान “गांव चले योजना” की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि खराब चापाकलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके।इसके अलावा चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े जलमीनार (वाटर टावर) का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। इसे शीघ्र चालू कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।बैठक में सोलर लाइट की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा इसके विस्तार एवं रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अनिश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार, पंचायत सेवक चंदन कुमार, आशीष कुमार, रंधीर कुमार, कल्याण नीरज सहित सभी पंचायत व पंचायत कर्मी मौजूद थे।अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार2
- एम.के पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न खेलों की शुरुआत की गई। विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर या प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि विश्व भर में खेल के माध्यम से विश्व भर में शांति का संदेश दिया जाता है और हर प्रकार से विकास और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। बताया गया कि आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवाओं को खेल के माध्यम से ही स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल खेलने से स्वस्थ जीवन शैली और टीम वर्क के अलावा युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और शांति को बढ़ावा मिलता है। खासकर आज के दिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं होती है, जिसमें योग, व्यायाम, मैराथन और फिटनेस वर्क कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। खेल के कई अन्य फायदे भी है शरीर स्वस्थ रखना, मानसिक तनाव कम करना,आत्म विश्वास में बढ़ावा, नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।हमारे जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण है, खेल के माध्यम से बच्चे और युवा अपनी अपने जीवन शैली में भी सुधार ला सकते हैं।1
- बिहार बांका -में “मुस्कान अभियान” के तहत पुलिस ने एक बार फिर भरोसा जीतने का काम किया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जिलेभर के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से कुल 51 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। सभी ने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और बांका पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की। इस मौके पर बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुस्कान अभियान के जरिए पुलिस ने न सिर्फ मोबाइल लौटाए, बल्कि लोगों का भरोसा भी और मजबूत किया है।1
- Post by N.k.choudhary1
- “बाँका पुलिस की एक बड़ी कामयाबी सामने आई है… ऑपरेशन मुस्कान के तहत… खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने की दिशा में बाँका पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं… इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। सबसे खास बात ये रही कि… इन सभी मोबाइल को उनके असली मालिकों को विधिवत वापस सौंप दिया गया… जिससे लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान… और पुलिस के प्रति विश्वास हुआ और भी मजबूत। इस सफल अभियान में तकनीकी शाखा और सोशल मीडिया सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई… बाँका पुलिस का संदेश साफ है— आपकी सुरक्षा और सेवा में हम हमेशा तत्पर हैं…”1
- इंग्लिशमोड़–पुनसिया मुख्य मार्ग पर चांदन नदी का पुल अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे नीचे बहती नदी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का कंक्रीट टूट चुका है और सरिया बाहर निकल आई है, जिससे वाहन चालकों के लिए गुजरना जोखिम भरा हो गया है। रात और बारिश में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।1
- Cotton Stylish shirt for men Name: Cotton Stylish shirt for men Fabric: Cotton Blend Sleeve Length: Long Sleeves Pattern: Solid Net Quantity (N): 1 Sizes: M (Chest Size: 38 in, Length Size: 28 in) L (Chest Size: 40 in, Length Size: 28.5 in) XL (Chest Size: 42 in, Length Size: 29 in) XXL (Chest Size: 44 in, Length Size: 29.5 in) Country of Origin: India1
- बांका बिहार -अमरपुर प्रखंड के डटबाटी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार सरकार की भूमि सर्वे योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे कार्य में लगे अमीन द्वारा प्रत्येक जमीन के सर्वे के लिए ₹500 लिए जा रहे हैं। मंगलवार को गांव के दर्जनों किसान एकजुट होकर विरोध में सामने आए। मोहम्मद अमरुद्दीन, मोहम्मद सिकंदर, बीवी सजदा, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद गौस, मोहम्मद समीर और बीबी लाडली सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से यह वसूली जारी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, सर्वे शिविर प्रभारी रोहन राज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1