Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न बूथों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
SHIPRA KUMARI
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न बूथों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न बूथों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- पूर्णिया जिले के के.नगर प्रखंड स्थित जगनी पंचायत में पैक्स चुनाव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। चुनाव चिन्ह (सिंबल) मिलते ही मंटू कुमार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे विरोधियों के खेमे में भारी खलबली मच गई है। मंटू कुमार चुनावी चौसर पर अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाने चित करने के इरादे से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर आए हैं।1
- santosh Kalki Shiv Baba suandaranath dham sarakar 🏴☠️🧿🦴🦁🐯🏹🪈🔱🪓🇮🇳🪡🌹🌺🌿🐁☕🐒🐕🦺🚨🚔🕋🚓✝️🪯🕉️🐉🐢🐊🎡🪔🎠 me antim avatar hu.( kalki avatar.?) lakshmigangakalideviji 🔯 Durgadeviji veshanodeviji1
- धमदाहा के पारसमणी पंचायत में सूखा नशा की बढ़ोतरी को देखते हुए पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध किया है। प्रतिनिधियों ने मिलकर स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में स्मैक बेचने और इसका सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ अब कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक बेहद अच्छी पहल है।1
- छात्रों के जोरदार प्रदर्शन और युवा शक्ति के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा है। पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों को लेकर छात्रों के बढ़ते विरोध के बीच शिक्षा मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्रों की इस एकजुटता और आंदोलन के सामने सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं, जिसे युवाओं और छात्र शक्ति की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।1
- बिहार के किशनगंज स्थित सदर थाना क्षेत्र में महानंदा नदी के किनारे नहाने के दौरान 22 साल का एक इंजीनियरिंग छात्र गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। तेज बहाव में बह जाने के कारण छात्र का कुछ पता नहीं चल सका है, जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि एक स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र महानंदा नदी के किनारे नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान पटना के बिहटा निवासी और किशनगंज के सिमुलबाड़ी में पढ़ने वाला छात्र साहिल कुमार साहनी अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण वे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। किशनगंज अंचल के राजस्व अधिकारी गंगा राम टुडू ने इस घटना की पुष्टि की है। खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन लापता छात्र का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील जारी की है। प्रशासन ने सभी से मानसून के इस सीजन में सावधानी बरतने और नदी या किसी भी जलाशय के गहरे पानी में जाने से बचने की हिदायत दी है।1
- पूर्णिया के कस्बा थाना पुलिस द्वारा नगर परिषद क्षेत्र स्थित मदरसा कलामिया में बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें वर्तमान समय की चुनौतियों और विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। अभियान के दौरान एसडीपीओ ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, मानव तस्करी और सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने, किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीण इलाकों में मानव तस्करी को देखते हुए बच्चों को दलालों व अजनबियों के बहकावे में न आने की हिदायत दी गई और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।1
- बिहार के पूर्णिया स्थित आरण शाह चौक पर प्रदर्शन के दौरान अचानक सड़क पर जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए इस पथराव के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे देखते हुए हालात को नियंत्रित करने के लिए घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।1