जागो युवाओं अभियान के अंतर्गत अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भव्य भारत माता आरती का आयोजन _जागो युवा अभियान के अंतर्गत हुआ भारत माता की आरती का आयोजन_ वर्धा: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, वर्धा में एक विशेष और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 'भारत माता की आरती' का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों और शिक्षकों की रही भारी उपस्थिति इस पावन कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से भारत माता की आरती की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भारत माता के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। देशभक्ति और संस्कारों का संदेश इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश प्रेम, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है और वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। विद्यालय परिवार ने अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आरती के पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री गौतम आर्य ने सभी छात्र-छात्राओं का एवं अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया ।
जागो युवाओं अभियान के अंतर्गत अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भव्य भारत माता आरती का आयोजन _जागो युवा अभियान के अंतर्गत हुआ भारत माता की आरती का आयोजन_ वर्धा: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, वर्धा में एक विशेष और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 'भारत माता की आरती' का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशेष रूप
से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों और शिक्षकों की रही भारी उपस्थिति इस पावन कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से भारत माता की आरती की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भारत माता के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। देशभक्ति और संस्कारों का संदेश इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश प्रेम, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला
अध्यक्ष नीलेश धाकड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है और वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। विद्यालय परिवार ने अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आरती के पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री गौतम आर्य ने सभी छात्र-छात्राओं का एवं अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया ।
- दसलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया,जीवन की यात्रा लघु नृत्य नाटिका ने सभी को मंत्र मुग्ध किया *प्रेस नोट* विदिशा। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे पर्युषण पर्व के आठवे दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया।प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।जिसमें सभी को मनोरंजन के साथ धर्म का भी ज्ञान मिल रहा है।रात्रि में जीवन यात्रा नामक लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसमें बचपन से बुढ़ापे तक के सफर को रेलगाड़ी की तरह समझाया।भक्ति और धर्म के महत्व को बड़े ही रोचक तरीके से समझाया।आज रात्रि धर्म के धुरंधर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।ट्रस्ट अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की। पंडित संयम शास्त्री ने समयसार नाटिका ग्रंथ पर स्वाध्याय में आज भेद विज्ञान पर चर्चा करते हुए बताया कि भेद विज्ञान एक प्रोसेस है,एक प्रक्रिया है। हमें दुनिया क्या देख रही है इसकी चिंता है, पर हमें तीन नेत्र सदा देखते हैं। पहला - धर्म, दूसरा - हमारी आत्मा के चारों ओर चिपकी हुई कर्म वर्गणा, और तीसरा - हम स्वयं। दुनिया को धोखा दे लोगे, इन तीनों को नहीं दे सकते। तप का अर्थ शरीर को सताना नहीं। असली तप है ज्ञानी की चीटिंग करना। ज्ञानी जैसा विचारते हैं, वैसा हम भी विचारने लगें। ज्ञानी कहते हैं - मैं ज्ञायक हूँ, ये पर पदार्थ मेरे नहीं। तुम भी यही मानना शुरू कर दो, इसी का नाम भेद-विज्ञान है। शास्त्र कहानी के लिए नहीं, आईना देखने के लिए है। सती अंजना ने बिना दोष के इतना सहा, छोटे से उपहास का इतना बड़ा फल। उनके जीवन में हमें अपना संसार देखना है। जब तक पर में सुख बुद्धि है, तब तक संसार में भटकना ही पड़ेगा। सायंकालीन प्रवचन में उत्तम त्याग धर्म पर चर्चा करते हुए बताया कि त्याग करने से पहले ये विचार करो - छोड़ा किसने? क्या छोड़ा? जब तक "मैंने छोड़ा" ऐसा अहंकार है, तब तक वह त्याग नहीं, भोग ही है। सच्चा त्यागी तो कहता है - पर वस्तु मेरी थी ही नहीं, तो मैंने क्या छोड़ा? दुनिया कहती है - जो देता है वो त्यागी। जैन धर्म कहता है - जो लेता ही नहीं वो त्यागी। पर पदार्थ को अपना मानना ही लेना है, और उसे अपना न मानना ही छोड़ना है। यही अभ्यंतर त्याग है। बाहरी त्याग सबको दिखता है, अंदर का त्याग किसी को नहीं दिखता। लोग धन छोड़ते हैं, पर मान नहीं छोड़ते। असली परीक्षा वहाँ है - जब कोई निंदा करे तब भी मन में ज्ञायक रहना, राग-द्वेष न आना, यही उत्तम त्याग धर्म है।4
- *ब्रेकिंग* *PS टीटी नगर/ कमला नगर* भोपाल– टीटी नगर और कमला नगर में आतंक मचाने वाले बदमाशो का निकला जुलूस। कमला नगर और टीटी नगर पुलिस ने अलग–अलग वारदात स्थल पर निकाला जुलूस। कल देर शाम जेल से छुटकर आए हिस्ट्री शीटर बदमाश राहुल निरापुरे, टीटी नगर के निगरानी संदीप अहिरवार और नीलेश रजक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर मचाया था दोनों थाना क्षेत्रों में आतंक। वर्चव जारी रखने और क्षेत्रों में दहशत फैलाने के लिए किए थे हवाई फायर। वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार। बुधवार गुरवार की दरमियानी रात बदमाशो को पुलिस ने घेराबंदी कर सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र से दबोचा। बदमाशो ने टीटी नगर के पत्रकार कॉलोनी और कमला नगर के अंबेडकरनगर मल्टी में मचाया था आतंक। आधे घंटे में दो जगह किए थे हवाई फायर, मौके से पुलिस ने खोके किए थे बरामद।4
- मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प सप्ताह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह एक आधुनिक और यूनिक मॉडल होगा, जिसमें ई-बसों सहित विभिन्न प्रकार की बस सेवाओं को चरणबद्ध रूप से हर नगर और हर जिले तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप, बस स्टैंड और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के साथ बेहतर कंट्रोलिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। सिटी बसों से लेकर राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के लिए लग्जरी बस सेवाएं भी शुरू होंगी। इससे प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ देश के प्रमुख तीर्थस्थलों और महानगरों तक आवागमन सुगम होगा। मध्यप्रदेश में मेट्रो सेवा की शुरुआत के बाद सड़क परिवहन के क्षेत्र में लोक परिवहन बस सेवा का पुनः शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, अब सुगम यातायात की सुविधा को भी विस्तार दिया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी हमारे साथ उपस्थित रहेंगे। मैं भोपाल और मध्यप्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं। यह निर्णय प्रदेश की जनता के लिए सुविधा, कनेक्टिविटी और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- भोपाल के छोटे तालाब में गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी पूरी! भोपाल के छोटे तालाब में गणपति विसर्जन की तैयारी पूरी! प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। बप्पा की विदाई के लिए भोपाल तैयार1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ में बाइक राइडर्स के साथ शामिल होकर पौधारोपण किया।1
- पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कैंटीन की सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*1
- *भोपाल में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी* एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार नजर आ रहे हैं—एक व्यक्ति बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा भारी-भरकम सामान के ऊपर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, बाइक अच्छी रफ्तार में चलती हुई नजर आ रही है, जिससे संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। क्या ट्रैफिक पुलिस की नजर ऐसे खतरनाक तरीके से सामान ढोने वाले वाहनों पर है हादसा होने का इंतजार या कार्रवाई पहले भोपाल कलेक्टर लालघाटी के रास्ते पर दिखाएं व्यक्ति चलता हुआ नजर आ रहा है गाड़ी1
- एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना* “संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार *देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर* एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना* “संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार *देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर* 👇👇👇👇👇👇1
- डबरा भितरवार के बारोंआ गांव में शिक्षकों के आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई। शिक्षक मुकेश रावत 112 पर तैनात पुलिस कर्मी आरिफ खान पर थाने जाने की बात पर भड़के। शिक्षक और शिक्षिका के आपसी विवाद की सुचना पर पहुंची थी 112 डायल पुलिस। डबरा भितरवार के बारोंआ गांव में शिक्षकों के आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई। शिक्षक मुकेश रावत 112 पर तैनात पुलिस कर्मी आरिफ खान पर थाने जाने की बात पर भड़के। शिक्षक और शिक्षिका के आपसी विवाद की सुचना पर पहुंची थी 112 डायल पुलिस।1