logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर जिला जनसुनवाई में उठा अधूरा सांस्कृतिक भवन का मामला सांसद निधि से स्वीकृत भवन वर्षों से अधूरा, ग्रामीण परेशान दो लाख की पहली किस्त के बाद बंद पड़ा निर्माण कार्य छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बड़ामलहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्वारा में सांसद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में माननीय सांसद महोदय की निधि से सांस्कृतिक भवन को स्वीकृति दी गई थी, जिसके लिए प्रथम किस्त के रूप में दो लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायत को जारी की गई थी। प्लिंथ स्तर तक ही हो सका निर्माण, आगे नहीं मिली राशि प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त राशि से भवन का निर्माण केवल दास यानी प्लिंथ स्तर तक ही कराया जा सका, लेकिन आगे की राशि जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया। इसके चलते भवन लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के बाद भी अटकी शेष राशि ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र नियमानुसार जनपद एवं जिला स्तर पर भेजा जा चुका है, इसके बावजूद अब तक शेष राशि स्वीकृत नहीं हो सकी है। जिला जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी मामले को लेकर ग्रामवासियों ने छतरपुर जिला जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की। अब प्रशासन के निर्णय पर टिकी ग्रामीणों की नजर अब देखना होगा कि प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से स्वीकृत इस सांस्कृतिक भवन के शेष निर्माण कार्य को कब तक पूरा कराता है।

12 hrs ago
user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

छतरपुर जिला जनसुनवाई में उठा अधूरा सांस्कृतिक भवन का मामला सांसद निधि से स्वीकृत भवन वर्षों से अधूरा, ग्रामीण परेशान दो लाख की पहली किस्त के बाद बंद पड़ा निर्माण कार्य छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बड़ामलहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्वारा में सांसद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में माननीय सांसद महोदय की निधि से सांस्कृतिक भवन को स्वीकृति दी गई थी, जिसके लिए प्रथम किस्त के रूप में दो लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायत को जारी की गई थी। प्लिंथ स्तर तक ही हो सका निर्माण, आगे नहीं मिली राशि प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त राशि से भवन का निर्माण केवल दास यानी प्लिंथ स्तर तक ही कराया जा सका, लेकिन आगे की राशि जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया। इसके चलते भवन लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के बाद भी अटकी शेष राशि ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र नियमानुसार जनपद एवं जिला स्तर पर भेजा जा चुका है, इसके बावजूद अब तक शेष राशि स्वीकृत नहीं हो सकी है। जिला जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी मामले को लेकर ग्रामवासियों ने छतरपुर जिला जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की। अब प्रशासन के निर्णय पर टिकी ग्रामीणों की नजर अब देखना होगा कि प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से स्वीकृत इस सांस्कृतिक भवन के शेष निर्माण कार्य को कब तक पूरा कराता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर। छतरपुर जिले में शासकीय तालाबों पर मछली माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे के आरोप को लेकर मछुआरा (रैकवार) समाज के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए एक माह के भीतर कार्रवाई की मांग की है। मछुआरा समाज का आरोप है कि जिले के कई शासकीय तालाबों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा व्यक्तियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है, जबकि पात्र एवं वास्तविक मछुआरों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। समाज का कहना है कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं एवं तालाबों में मछुआरा समाज को जानबूझकर बाहर रखा जा रहा है, जो सामाजिक न्याय और शासन की नीतियों के विपरीत है। प्रदर्शन के दौरान युवा रैकवार (मछुआरा) समाज ने शासन–प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि जिले के समस्त शासकीय तालाबों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए। साथ ही तालाबों से सभी अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं और मछली माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि तालाब एवं मत्स्य पालन से संबंधित सभी समितियों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा पात्र एवं वास्तविक मछुआरों को ही तालाबों का वैधानिक अधिकार दिया जाए। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह की समय-सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मछुआरा समाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।
    1
    छतरपुर।
छतरपुर जिले में शासकीय तालाबों पर मछली माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे के आरोप को लेकर मछुआरा (रैकवार) समाज के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए एक माह के भीतर कार्रवाई की मांग की है।
मछुआरा समाज का आरोप है कि जिले के कई शासकीय तालाबों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा व्यक्तियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है, जबकि पात्र एवं वास्तविक मछुआरों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। समाज का कहना है कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं एवं तालाबों में मछुआरा समाज को जानबूझकर बाहर रखा जा रहा है, जो सामाजिक न्याय और शासन की नीतियों के विपरीत है।
प्रदर्शन के दौरान युवा रैकवार (मछुआरा) समाज ने शासन–प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि जिले के समस्त शासकीय तालाबों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए। साथ ही तालाबों से सभी अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं और मछली माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि तालाब एवं मत्स्य पालन से संबंधित सभी समितियों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा पात्र एवं वास्तविक मछुआरों को ही तालाबों का वैधानिक अधिकार दिया जाए।
समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह की समय-सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मछुआरा समाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *माता रामकुंवर खटीक जी की स्मृति में अंतर राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में जालौन टीम ने दिखाया परचम* जतारा: जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक जी की माताजी श्री रामकुंवर खटीक जी स्मृति अंतरराजकीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जालौन और सागर की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि विवेक श्रोतिय, कलेक्टर श्रीमती सरोज राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया, अभिषेक गौतम, एसडीओपी संजय दुबे, एसडीएम जतारा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जालौन टीम ने सागर को हराकर जीत हासिल की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 🏏
    1
    *माता रामकुंवर खटीक जी की स्मृति में अंतर राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में जालौन टीम ने दिखाया परचम*
जतारा: जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक जी की माताजी श्री रामकुंवर खटीक जी स्मृति अंतरराजकीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जालौन और सागर की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि विवेक श्रोतिय, कलेक्टर श्रीमती सरोज राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया, अभिषेक गौतम, एसडीओपी संजय दुबे, एसडीएम जतारा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जालौन टीम ने सागर को हराकर जीत हासिल की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 🏏
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 12 फरवरी चलो जंतर मंतर ये आन्दोलन बाबा सहाब डॉ भीमराव अम्बेडकर का है ये आन्दोलन आपकी उन्नति के लिए है ये आन्दोलन देश को जातीय मुक्ति का है ये आन्दोलन समानता का है अभी से बस कारे ट्रेने बुक करके आने की तैयारी करे आत्मसम्मान की लड़ाई मैं न्योते नहीं भेजे जाते जिनका जमीर जिन्दा होता है वो खुद चले आते है l
    1
    12 फरवरी चलो जंतर मंतर 
ये आन्दोलन बाबा सहाब डॉ भीमराव अम्बेडकर का है 
ये आन्दोलन आपकी उन्नति के लिए है 
ये आन्दोलन देश को जातीय मुक्ति का है 
ये आन्दोलन समानता का है 
अभी से बस कारे ट्रेने बुक करके आने की तैयारी करे 
आत्मसम्मान की लड़ाई मैं न्योते नहीं भेजे जाते जिनका जमीर जिन्दा होता है वो खुद चले आते है l
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Danveer Singh Rajpoot
    2
    Post by Danveer Singh Rajpoot
    user_Danveer Singh Rajpoot
    Danveer Singh Rajpoot
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Crime Kab Tak
    1
    Post by Crime Kab Tak
    user_Crime Kab Tak
    Crime Kab Tak
    Crime Victims Service Mahoba, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • जालौन में मजदूरी कर लौट रही मां-बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप,
    1
    जालौन में मजदूरी कर लौट रही मां-बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप,
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • "अब मैं अपना पक्ष रखूंगी..." बैंक कर्मी आस्था सिंह ने क्यों कहा 'ठाकुर हूं मैं'? वायरल वीडियो का पूरा सच #ViralVideos | #Bank | #HDFCBank
    1
    "अब मैं अपना पक्ष रखूंगी..."
बैंक कर्मी आस्था सिंह ने क्यों कहा 'ठाकुर हूं मैं'? वायरल वीडियो का पूरा सच
#ViralVideos | #Bank | #HDFCBank
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #महोबा कानपुर -सागर हाईवे पर खन्ना टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा ट्रक चालक व मालिक के साथ अभद्र व्यवहार व मोबाइल छिनैती का मामला आया सामने। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जांच शुरू की। घटना का वीडियो वायरल। #ikvnews #महोबाइनसाइड #vairalvideo #वायरल
    1
    #महोबा कानपुर -सागर हाईवे पर खन्ना टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा ट्रक चालक व मालिक के साथ अभद्र व्यवहार व मोबाइल छिनैती का मामला आया सामने।
पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जांच शुरू की। घटना का वीडियो वायरल।
#ikvnews 
#महोबाइनसाइड 
#vairalvideo 
#वायरल
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    12 hrs ago
  • महोबा, टोल टैक्स वसूली के नाम पर अभद्रता, मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप, खन्ना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई कैमरे में हुई कैद, ट्रक मालिक व चालक से मारपीट कर मोबाइल छीनने की बात सामने आई, टोल कर्मियों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग, खन्ना थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे स्थित टोल प्लाजा का मामला #UPPolice #mahobapolice
    1
    महोबा,
टोल टैक्स वसूली के नाम पर अभद्रता, मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप,
खन्ना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई कैमरे में हुई कैद,
ट्रक मालिक व चालक से मारपीट कर मोबाइल छीनने की बात सामने आई,
टोल कर्मियों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग,
खन्ना थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे स्थित टोल प्लाजा का मामला
#UPPolice #mahobapolice
    user_RAHUL KASHYAP
    RAHUL KASHYAP
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.