logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेस्टोरेंट में 'दम मारो दम' का खेल, पुलिस ने मारा छापा; 8 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी हिरासत में राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के यमुनानगर नैनी इलाके में स्थित 'काजुजा रेस्टोरेंट' में चल रहे अवैध हुक्के के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर नैनी पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर अचानक धावा बोला, जहां कई रईसजादे तंबाकू युक्त हुक्के के छल्ले उड़ाते हुए रंगे हाथों दबोचे गए। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिगों (उम्र 15 और 17 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया है। - कम उम्र के बच्चों को परोसा जा रहा था नशा काजुजा रेस्टोरेंट की आड़ में युवाओं और नाबालिगों को नशे की गर्त में धकेला जा रहा था। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके के हुक्का बार संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का पीने की सामग्रियां और नशे का तौल करने वाला इलेक्ट्रिक तराजू भी बरामद किया है। - मौके से बरामद हुआ सामान: 14 हुक्का, 3 हुक्का पाइप और 14 प्लास्टिक पाइप17 चिलम, 1 इलेक्ट्रिक हीटर और 1 हुक्का बलोवर, 29 फ्लेवर तंबाकू के बंद पैकेट और 5 खुले डिब्बे, 1 इलेक्ट्रिक तराजू, 1 चिमटा और 1 चारकोल का डिब्बा। - सलाखों के पीछे पहुंचे ये आरोपी पकड़े गए आरोपियों में चंद्र प्रकाश (नवाबगंज), प्रतीक देव वर्मन (करछना), अनुराग राय (औद्योगिक क्षेत्र), आशीष कुमार (मुंगारी औद्योगिक क्षेत्र), करीम खान (करैली), मिजान खान (करैली), शुभम कुमार (नैनी) और आरिफ (करैली) शामिल हैं। - कानूनी शिकंजा पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ नैनी थाने में मुअसं 430/2026, धारा 4/21 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, दरोगा विक्की कुमार गुप्ता व रिषभ पटेल, और सिपाही विकास उपाध्याय, जैकम सिंह, विश्वराज सिंह व रामकिशुन शामिल रहे।

11 hrs ago
user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
Vishwanath sarkar(Rajesh)
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
784aea2c-7fb7-4efe-94e6-9c27e6567cde

रेस्टोरेंट में 'दम मारो दम' का खेल, पुलिस ने मारा छापा; 8 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी हिरासत में राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के यमुनानगर नैनी इलाके में स्थित 'काजुजा रेस्टोरेंट' में चल रहे अवैध हुक्के के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर नैनी पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर अचानक धावा बोला, जहां कई रईसजादे तंबाकू युक्त हुक्के के छल्ले उड़ाते हुए रंगे हाथों दबोचे गए। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिगों (उम्र 15 और 17 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया है। - कम उम्र के बच्चों को परोसा जा रहा था नशा काजुजा रेस्टोरेंट की आड़ में युवाओं और नाबालिगों को नशे की गर्त में धकेला जा रहा था। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके के हुक्का बार संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का पीने की सामग्रियां और नशे का तौल करने वाला इलेक्ट्रिक तराजू भी बरामद किया है। - मौके से बरामद हुआ सामान: 14 हुक्का, 3 हुक्का पाइप और 14 प्लास्टिक पाइप17 चिलम, 1 इलेक्ट्रिक हीटर और 1 हुक्का बलोवर, 29 फ्लेवर तंबाकू के बंद पैकेट और 5 खुले डिब्बे, 1 इलेक्ट्रिक तराजू, 1 चिमटा और 1 चारकोल का डिब्बा। - सलाखों के पीछे पहुंचे ये आरोपी पकड़े गए आरोपियों में चंद्र प्रकाश (नवाबगंज), प्रतीक देव वर्मन (करछना), अनुराग राय (औद्योगिक क्षेत्र), आशीष कुमार (मुंगारी औद्योगिक क्षेत्र), करीम खान (करैली), मिजान खान (करैली), शुभम कुमार (नैनी) और आरिफ (करैली) शामिल हैं। - कानूनी शिकंजा पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ नैनी थाने में मुअसं 430/2026, धारा 4/21 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, दरोगा विक्की कुमार गुप्ता व रिषभ पटेल, और सिपाही विकास उपाध्याय, जैकम सिंह, विश्वराज सिंह व रामकिशुन शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नैनी इन्दलपुर जुलूसे मोहम्मदी में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी झलक जुलूस मोहम्मदी
    1
    नैनी इन्दलपुर जुलूसे मोहम्मदी में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी झलक
जुलूस मोहम्मदी
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई" प्रयागराज जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,महासचिव रविन्द्र यादवएडवोकेट,श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल ,दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा,महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल,राजू पासी,नाटे चौधरी, जगदीश यादव,हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव,रवि मिश्रा,आर एन यादव,संजू यादव,इम्तियाज शमी, राम सागर,सऊद अहमद,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ,कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी,शानू वारसी,संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या,मकबूल हासमी,राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल,मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार,आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज पवनदेव,लोकप्रिय, टीवी पत्रकार प्रयागराज। Pappu Lal Nishad Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक aapki baat राजू पासी समर्थक बारा Dimple Yadav Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Samajwadi Party अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Satyaveer Arya Munna Pramod Yadav
    1
    सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई"
प्रयागराज जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि  समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,महासचिव रविन्द्र यादवएडवोकेट,श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल ,दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा,महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल,राजू पासी,नाटे चौधरी, जगदीश यादव,हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव,रवि  मिश्रा,आर एन यादव,संजू यादव,इम्तियाज शमी, राम सागर,सऊद अहमद,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ,कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी,शानू वारसी,संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या,मकबूल हासमी,राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल,मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार,आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज
पवनदेव,लोकप्रिय, टीवी पत्रकार प्रयागराज।
Pappu Lal Nishad Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक aapki baat राजू पासी समर्थक बारा Dimple Yadav Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Samajwadi Party अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Satyaveer Arya Munna Pramod Yadav
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस नैनी में शान-ओ-शौकत से निकला राजेश सरकार प्रयागराज। बुधवार को यमुनापार नैनी का ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपनी शानो-शौकत के साथ निकला। पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस 'जुलूसे मोहम्मदी' बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस बार नैनी मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऐतिहासिक जुलूस रहा। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, क़र्बला, फ़तेह मिया का पुरवा, शाहजी का पुरा, एडीए कॉलोनी, पीएसी, महेवा, इंदलपुर से आकर अरैल मोड़ पर इकट्ठा होकर एक सफ में पैगम्बर साहब के ऊपर दारूद पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए डीजे, तबर्रूक व झांकी लेकर पैदल चकदोंदी के रास्ते होते हुए स्टेशन रोड से बाजार होते हुए शंकरढाल से पुनः अरैल मोड़ आकर फातिहा पढ़ते और अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो गए। वहीं जुलूस मे हर एक क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया व स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की तरफ से लंगर भी बांटा गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने अमन चैन का पैगाम देते हुए भारत की तरक्की व आपसी भाईचारा बना रहे इसकी दुआ की। इस मौके पर व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा की यमुनापार का इतिहास रहा है कि यहाँ हर त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब की अलग मिसाल पेश होती है। जुलूस को संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन व एसीपी करछना का बड़ा सहयोग रहा। नैनी कोतवाल भी जुलूस के साथ मुस्तैद रहें। जुलूस में कारी युसूफ, कारी अय्यूब, आलिम, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, समाजसेवी नाजिम खान, पार्षद राकेश जायसवाल, सुभाष चंद्र केसरवानी, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरसिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान ,शहजाद खान, शायर अनस रजा, हलीम भाई, मो नसीम, मो शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, असिफ सिद्दीकी, सलमान खान, शहजा खान, आरिफ रहे।
    1
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस नैनी में शान-ओ-शौकत से निकला 
राजेश सरकार 
प्रयागराज। बुधवार को यमुनापार नैनी का ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपनी शानो-शौकत के साथ निकला। पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस 'जुलूसे मोहम्मदी' बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस बार नैनी मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऐतिहासिक जुलूस रहा। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, क़र्बला, फ़तेह मिया का पुरवा, शाहजी का पुरा, एडीए कॉलोनी, पीएसी, महेवा, इंदलपुर से आकर अरैल मोड़ पर इकट्ठा होकर एक सफ में पैगम्बर साहब के ऊपर दारूद पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए डीजे, तबर्रूक व झांकी लेकर पैदल चकदोंदी के रास्ते होते हुए स्टेशन रोड से बाजार होते हुए शंकरढाल से पुनः अरैल मोड़ आकर फातिहा पढ़ते और अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो गए। वहीं जुलूस मे हर एक क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया व स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की तरफ से लंगर भी बांटा गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने अमन चैन का पैगाम देते हुए भारत की तरक्की व आपसी भाईचारा बना रहे इसकी दुआ की। इस मौके पर व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा की यमुनापार का इतिहास रहा है कि यहाँ हर त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब की अलग मिसाल पेश होती है। जुलूस को संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन व एसीपी करछना का बड़ा सहयोग रहा। नैनी कोतवाल भी जुलूस के साथ मुस्तैद रहें। जुलूस में कारी युसूफ, कारी अय्यूब, आलिम, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, समाजसेवी नाजिम खान, पार्षद राकेश जायसवाल, सुभाष चंद्र केसरवानी, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरसिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान ,शहजाद खान, शायर अनस रजा, हलीम भाई, मो नसीम, मो शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, असिफ सिद्दीकी, सलमान खान, शहजा खान, आरिफ रहे।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहनों की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज द्वारा दी गई बाइट-
    1
    अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी
अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहनों की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज द्वारा दी गई बाइट-
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के पी कम्युनिटी हाल मे हर्ष उल्लास से मनाया गया कुंवर साहब का 86वां जन्मदिन
    1
    प्रयागराज के पी कम्युनिटी हाल मे हर्ष उल्लास से मनाया गया कुंवर साहब  का 86वां जन्मदिन
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नैनी में शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी अरैल मोड़ पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जुलूस हुए एकजुट, घोड़े-ऊंट और आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र नैनी, प्रयागराज। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नैनी में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, उत्साह और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। नैनी के विभिन्न मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों से निकले जुलूस अरैल मोड़ पर एकत्र हुए, जहां से सभी जुलूस एक साथ निर्धारित मार्ग पर रवाना हुए। इस दौरान अकीदतमंदों ने दरूद-ओ-सलाम पेश करते हुए देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की। जुलूस में गंजिया, मुरादपुर, अरैल, करबला, फतेह मियां का पुरवा, शाह जी का पुरा, एडीए, पीएसी और महेवा इंदलपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आकर्षक झांकियां, घोड़े और ऊंट जुलूस के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के बीच लंगर एवं तबर्रुक वितरित किया। अरैल मोड़ से शुरू हुआ जुलूस चकदोंदी, स्टेशन रोड, नैनी बाजार और शंकरढाल होते हुए पुनः अरैल मोड़ पहुंचा। यहां फातिहा पढ़ी गई, जिसके बाद जुलूस का समापन हुआ और लोग अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की ओर से अकीदतमंदों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। जुलूस देखने के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी काफी भीड़ रही। विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा कि यमुनापार की पहचान सदैव गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। नैनी में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की इस परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। मो. तारिक ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। घोड़े और ऊंट जुलूस के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में सपा नेता मो. शारिक, सपा नेता शशांक त्रिपाठी, कारी युसूफ, कारी अय्यूब, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नर सिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो. अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान, शहजाद खान, शायर अनस रजा, मो. नसीम, मो. शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, अरिस सिद्दीकी, सलमान खान, इसरत सिद्दीकी, आरिफ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनी थाना पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद रहा। नैनी कोतवाल पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मौजूद रहे और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अमन, शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
    1
    नैनी में शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

अरैल मोड़ पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जुलूस हुए एकजुट, घोड़े-ऊंट और आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
नैनी, प्रयागराज। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नैनी में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, उत्साह और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। नैनी के विभिन्न मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों से निकले जुलूस अरैल मोड़ पर एकत्र हुए, जहां से सभी जुलूस एक साथ निर्धारित मार्ग पर रवाना हुए। इस दौरान अकीदतमंदों ने दरूद-ओ-सलाम पेश करते हुए देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की।
जुलूस में गंजिया, मुरादपुर, अरैल, करबला, फतेह मियां का पुरवा, शाह जी का पुरा, एडीए, पीएसी और महेवा इंदलपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आकर्षक झांकियां, घोड़े और ऊंट जुलूस के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के बीच लंगर एवं तबर्रुक वितरित किया।
अरैल मोड़ से शुरू हुआ जुलूस चकदोंदी, स्टेशन रोड, नैनी बाजार और शंकरढाल होते हुए पुनः अरैल मोड़ पहुंचा। यहां फातिहा पढ़ी गई, जिसके बाद जुलूस का समापन हुआ और लोग अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।
स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की ओर से अकीदतमंदों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। जुलूस देखने के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी काफी भीड़ रही। विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा कि यमुनापार की पहचान सदैव गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। नैनी में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की इस परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
मो. तारिक ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। घोड़े और ऊंट जुलूस के आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में सपा नेता मो. शारिक, सपा नेता शशांक त्रिपाठी, कारी युसूफ, कारी अय्यूब, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नर सिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो. अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान, शहजाद खान, शायर अनस रजा, मो. नसीम, मो. शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, अरिस सिद्दीकी, सलमान खान, इसरत सिद्दीकी, आरिफ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनी थाना पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद रहा। नैनी कोतवाल पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मौजूद रहे और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अमन, शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
    user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
    DEVASHEESH SRIVASTAVA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 40 घंटे बाद डीह पुल के पास नदी में मिला लापता आर्यन यादव का शव, परिजनों में मचा कोहराम प्रयागराज। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरी निवासी 23 वर्षीय आर्यन सिंह यादव का शव लापता होने के करीब 40 घंटे बाद बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र में डीह पुल से करीब 700 मीटर दूर नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची चाकघाट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए त्यौंथर तहसील स्थित मोर्चरी भेज दिया। सोमवार दोपहर घर से निकला था आर्यन, तलाश में जुटे थे परिजन और पुलिस जानकारी के अनुसार, आर्यन सोमवार, 24 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता राजेंद्र सिंह यादव ने थाना खीरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आर्यन के छोटे भाई हिमांशु यादव ने पुलिस को उसका फोटो, पंपलेट और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। आर्यन का ननिहाल मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र के डीह गांव में होने के कारण ननिहाल पक्ष ने भी स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करा दी थी। बताया गया कि डीह पुल के पास आर्यन की सैंडिल मिलने के बाद चाकघाट पुलिस ने नदी और आसपास के इलाकों में तलाश की थी। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम पुल के आसपास काली पैंट और बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने युवक को देखे जाने की बात कही थी। मंगलवार को खीरी क्षेत्र के छापर और पालपट्टी गांव के आसपास नदी में शव देखे जाने की चर्चा भी हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। नदी में शव मिलने से टूटी उम्मीद, चार माह पहले हुई थी आर्यन की शादी बुधवार सुबह डीह पुल से करीब 700 मीटर पश्चिम नदी किनारे शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, आर्यन की शादी करीब चार माह पूर्व खूंटा गांव के चांदे गांव निवासी रमाकांत यादव की बेटी मालती यादव से हुई थी। पत्नी की विदाई को लेकर वह कुछ समय से नाराज चल रहा था। आर्यन दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पोस्टमार्टम के बाद शव खीरी बाजार स्थित पैतृक घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। करीब 15 मिनट तक अंतिम दर्शन के बाद शव को ननिहाल ले जाया गया, जहां बुधवार शाम करीब सात बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    4
    40 घंटे बाद डीह पुल के पास नदी में मिला लापता आर्यन यादव का शव, परिजनों में मचा कोहराम
प्रयागराज। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरी निवासी 23 वर्षीय आर्यन सिंह यादव का शव लापता होने के करीब 40 घंटे बाद बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र में डीह पुल से करीब 700 मीटर दूर नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची चाकघाट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए त्यौंथर तहसील स्थित मोर्चरी भेज दिया।
सोमवार दोपहर घर से निकला था आर्यन, तलाश में जुटे थे परिजन और पुलिस
जानकारी के अनुसार, आर्यन सोमवार, 24 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता राजेंद्र सिंह यादव ने थाना खीरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
आर्यन के छोटे भाई हिमांशु यादव ने पुलिस को उसका फोटो, पंपलेट और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। आर्यन का ननिहाल मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र के डीह गांव में होने के कारण ननिहाल पक्ष ने भी स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करा दी थी।
बताया गया कि डीह पुल के पास आर्यन की सैंडिल मिलने के बाद चाकघाट पुलिस ने नदी और आसपास के इलाकों में तलाश की थी। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम पुल के आसपास काली पैंट और बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने युवक को देखे जाने की बात कही थी। मंगलवार को खीरी क्षेत्र के छापर और पालपट्टी गांव के आसपास नदी में शव देखे जाने की चर्चा भी हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
नदी में शव मिलने से टूटी उम्मीद, चार माह पहले हुई थी आर्यन की शादी
बुधवार सुबह डीह पुल से करीब 700 मीटर पश्चिम नदी किनारे शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, आर्यन की शादी करीब चार माह पूर्व खूंटा गांव के चांदे गांव निवासी रमाकांत यादव की बेटी मालती यादव से हुई थी। पत्नी की विदाई को लेकर वह कुछ समय से नाराज चल रहा था। आर्यन दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
पोस्टमार्टम के बाद शव खीरी बाजार स्थित पैतृक घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। करीब 15 मिनट तक अंतिम दर्शन के बाद शव को ननिहाल ले जाया गया, जहां बुधवार शाम करीब सात बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • शंकरगढ़ मे ईद मिलादुन्नबी पर्व पर हर्ष उल्लास, शान्ति पूर्ण निकला जुलूस
    1
    शंकरगढ़ मे ईद मिलादुन्नबी पर्व पर हर्ष उल्लास, शान्ति पूर्ण निकला जुलूस
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज लालगोपालगंज-जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर मोहम्मद शोएब ने दी शुभकामनाएं प्रयागराज, लालगोपालगंज। जुलूस-ए-मुहम्मदी के अवसर पर समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 5 के सभासद तथा लालगोपालगंज से भावी चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद शोएब ने क्षेत्रवासियों तथा जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहम्मद शोएब ने जुलूस में शामिल लोगों को गले मिलकर साफा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों ने मोहम्मद शोएब को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। लोगों की सेवा के लिए स्टॉल लगाया गया, जहां सेब, केला मिठाई और पानी की बोतल की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने जुलूस में आने वाले सभी मेहमानों का दिल से इस्तेकबाल किया। मोहम्मद शोएब ने कहा कि जुलूस-ए-मुहम्मदी आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन की कामना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और एकता के साथ मिलकर इस अवसर को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं।
    4
    प्रयागराज लालगोपालगंज-जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर मोहम्मद शोएब ने दी शुभकामनाएं
प्रयागराज, लालगोपालगंज। जुलूस-ए-मुहम्मदी के अवसर पर समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 5 के सभासद तथा लालगोपालगंज से भावी चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद शोएब ने क्षेत्रवासियों तथा जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मोहम्मद शोएब ने जुलूस में शामिल लोगों को गले मिलकर साफा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों ने मोहम्मद शोएब को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। लोगों की सेवा के लिए स्टॉल लगाया गया, जहां सेब, केला मिठाई और पानी की बोतल की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने जुलूस में आने वाले सभी मेहमानों का दिल से इस्तेकबाल किया।
मोहम्मद शोएब ने कहा कि जुलूस-ए-मुहम्मदी आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन की कामना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और एकता के साथ मिलकर इस अवसर को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.