logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में दो दिवसीय भव्य आयोजन, सभी लोग आमंत्रित शाहजहाँपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमत धाम, विसरात घाट पर 01 एवं 02 अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री हनुमत धाम प्रबंध समिति ने जनमानस सहित सभी मीडिया बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 01 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 08 बजे श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ से होगा। 02 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः 09 बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ अखण्ड पाठ का समापन किया जाएगा। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन होगा तथा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 06:30 बजे से 09:30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा तथा वृन्दावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश जी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उल्लेखनीय है कि हनुमत धाम में स्थित भगवान हनुमान की विशालकाय प्रतिमा उत्तर भारत की प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जिसका अनावरण वर्ष 2013 में पूर्व शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानन्द द्वारा किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष यहाँ भव्य आयोजन होता आ रहा है। इस पावन अवसर पर पूर्व में अश्विनी कुमार, साध्वी निरंजन ज्योति, सत्यपाल सिंह, जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर सहित कई गणमान्य अतिथि सहभागिता कर चुके हैं। पिछले वर्ष पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। खन्नौत नदी के मध्य टापू पर स्थित यह धाम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम है। यहाँ शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इस धाम को पर्यटन मानचित्र में स्थान दिया गया है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यहाँ दर्शन किए हैं। हनुमत धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बेड का निःशुल्क आश्रय गृह, स्वामी विवेकानंद पब्लिक लाइब्रेरी तथा नवीन घाट एवं प्रवेश मार्ग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे परिसर को विद्युत झालरों एवं पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। हनुमत धाम प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रमों में भाग लें तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

1 hr ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में दो दिवसीय भव्य आयोजन, सभी लोग आमंत्रित शाहजहाँपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमत धाम, विसरात घाट पर 01 एवं 02 अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री हनुमत धाम प्रबंध समिति ने जनमानस सहित सभी मीडिया बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 01 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 08 बजे श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ से होगा। 02 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः 09 बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ अखण्ड पाठ का समापन किया जाएगा। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन होगा तथा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 06:30 बजे से 09:30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा तथा वृन्दावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश जी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उल्लेखनीय है कि हनुमत धाम में स्थित भगवान हनुमान की विशालकाय प्रतिमा उत्तर भारत की प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जिसका अनावरण वर्ष 2013 में पूर्व शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानन्द द्वारा किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष यहाँ भव्य आयोजन होता आ रहा है। इस पावन अवसर पर पूर्व में अश्विनी कुमार, साध्वी निरंजन ज्योति, सत्यपाल सिंह, जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर सहित कई गणमान्य अतिथि सहभागिता कर चुके हैं। पिछले वर्ष पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। खन्नौत नदी के मध्य टापू पर स्थित यह धाम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम है। यहाँ शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इस धाम को पर्यटन मानचित्र में स्थान दिया गया है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यहाँ दर्शन किए हैं। हनुमत धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बेड का निःशुल्क आश्रय गृह, स्वामी विवेकानंद पब्लिक लाइब्रेरी तथा नवीन घाट एवं प्रवेश मार्ग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे परिसर को विद्युत झालरों एवं पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। हनुमत धाम प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रमों में भाग लें तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर, 31 मार्च। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंधौली पुलिस, जनपदीय एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लगभग 5 कुंतल बिजली का तार, दो अवैध चाकू, दो मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को ग्राम मियांपुर निवासी दीपक त्रिपाठी की तहरीर पर थाना सिंधौली में अज्ञात के खिलाफ बिजली तार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एसओजी व सर्विलांस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम पैना खुर्द के जंगल में स्थित एक पुराने खंडहर अस्पताल के पास दबिश दी। यहां दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बनाते हुए पकड़े गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजीत सिंह (40 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह संजय उर्फ पप्पू (35 वर्ष) पुत्र गजोधर जाटव दोनों निवासी ग्राम पैना खुर्द, थाना सिंधौली, शाहजहांपुर पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम पैना बुजुर्ग के श्मशान घाट के पास छिपाकर रखा गया लगभग 5 कुंतल बिजली का तार भी बरामद किया गया। अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमे दोनों के खिलाफ थाना सिंधौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की आगे की कार्रवाई फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। साथ ही शेष चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ उपनिरीक्षक जयप्रकाश भारती, उपनिरीक्षक निमेश कुमार एवं थाना सिंधौली पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
    1
    शाहजहांपुर, 31 मार्च। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंधौली पुलिस, जनपदीय एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लगभग 5 कुंतल बिजली का तार, दो अवैध चाकू, दो मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को ग्राम मियांपुर निवासी दीपक त्रिपाठी की तहरीर पर थाना सिंधौली में अज्ञात के खिलाफ बिजली तार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान एसओजी व सर्विलांस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम पैना खुर्द के जंगल में स्थित एक पुराने खंडहर अस्पताल के पास दबिश दी। यहां दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बनाते हुए पकड़े गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
अजीत सिंह (40 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह
संजय उर्फ पप्पू (35 वर्ष) पुत्र गजोधर जाटव
दोनों निवासी ग्राम पैना खुर्द, थाना सिंधौली, शाहजहांपुर
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम पैना बुजुर्ग के श्मशान घाट के पास छिपाकर रखा गया लगभग 5 कुंतल बिजली का तार भी बरामद किया गया।
अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमे
दोनों के खिलाफ थाना सिंधौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। साथ ही शेष चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी
एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ उपनिरीक्षक जयप्रकाश भारती, उपनिरीक्षक निमेश कुमार एवं थाना सिंधौली पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो लड़कियां बाइक पर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं। पहले जहां ऐसे स्टंट ज्यादातर लड़कों से जुड़े माने जाते थे, अब लड़कियां भी अपनी जान जोखिम में डालती दिख रही हैं। सड़क कोई स्टंट करने की जगह नहीं है—एक छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे करतब न केवल खुद की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं। यातायात नियमों का पालन करना ही जिम्मेदारी और समझदारी है। सभी से अपील है कि स्टंट से दूर रहें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो लड़कियां बाइक पर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं। पहले जहां ऐसे स्टंट ज्यादातर लड़कों से जुड़े माने जाते थे, अब लड़कियां भी अपनी जान जोखिम में डालती दिख रही हैं।
सड़क कोई स्टंट करने की जगह नहीं है—एक छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे करतब न केवल खुद की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं।
यातायात नियमों का पालन करना ही जिम्मेदारी और समझदारी है। सभी से अपील है कि स्टंट से दूर रहें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमत धाम, विसरात घाट पर 01 एवं 02 अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री हनुमत धाम प्रबंध समिति ने जनमानस सहित सभी मीडिया बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 01 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 08 बजे श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ से होगा। 02 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः 09 बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ अखण्ड पाठ का समापन किया जाएगा। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन होगा तथा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 06:30 बजे से 09:30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा तथा वृन्दावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश जी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उल्लेखनीय है कि हनुमत धाम में स्थित भगवान हनुमान की विशालकाय प्रतिमा उत्तर भारत की प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जिसका अनावरण वर्ष 2013 में पूर्व शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानन्द द्वारा किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष यहाँ भव्य आयोजन होता आ रहा है। इस पावन अवसर पर पूर्व में अश्विनी कुमार, साध्वी निरंजन ज्योति, सत्यपाल सिंह, जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर सहित कई गणमान्य अतिथि सहभागिता कर चुके हैं। पिछले वर्ष पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। खन्नौत नदी के मध्य टापू पर स्थित यह धाम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम है। यहाँ शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इस धाम को पर्यटन मानचित्र में स्थान दिया गया है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यहाँ दर्शन किए हैं। हनुमत धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बेड का निःशुल्क आश्रय गृह, स्वामी विवेकानंद पब्लिक लाइब्रेरी तथा नवीन घाट एवं प्रवेश मार्ग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे परिसर को विद्युत झालरों एवं पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। हनुमत धाम प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रमों में भाग लें तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    1
    शाहजहाँपुर। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमत धाम, विसरात घाट पर 01 एवं 02 अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री हनुमत धाम प्रबंध समिति ने जनमानस सहित सभी मीडिया बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 01 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 08 बजे श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ से होगा। 02 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः 09 बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ अखण्ड पाठ का समापन किया जाएगा। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन होगा तथा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 06:30 बजे से 09:30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा तथा वृन्दावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश जी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हनुमत धाम में स्थित भगवान हनुमान की विशालकाय प्रतिमा उत्तर भारत की प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जिसका अनावरण वर्ष 2013 में पूर्व शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानन्द द्वारा किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष यहाँ भव्य आयोजन होता आ रहा है।
इस पावन अवसर पर पूर्व में अश्विनी कुमार, साध्वी निरंजन ज्योति, सत्यपाल सिंह, जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर सहित कई गणमान्य अतिथि सहभागिता कर चुके हैं। पिछले वर्ष पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था।
खन्नौत नदी के मध्य टापू पर स्थित यह धाम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम है। यहाँ शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इस धाम को पर्यटन मानचित्र में स्थान दिया गया है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यहाँ दर्शन किए हैं।
हनुमत धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बेड का निःशुल्क आश्रय गृह, स्वामी विवेकानंद पब्लिक लाइब्रेरी तथा नवीन घाट एवं प्रवेश मार्ग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे परिसर को विद्युत झालरों एवं पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया है।
हनुमत धाम प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रमों में भाग लें तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सब्सक्राइब लाइक फॉलो करें
    2
    सब्सक्राइब लाइक फॉलो करें
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग में स्वाहा, विधायक ने दिया मुआवजे का आश्वासन #ShahjahanpurNews Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Shahjahanpur Arvind Kumar Singh Pankaj Yadav PK24News @highlight #holidayhours #easterweek #easterweekend #goodfriday #easter #eastersunday #easterevents #eastercelebration #semanasanta #jesus
    1
    सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग में स्वाहा, विधायक ने दिया मुआवजे का आश्वासन #ShahjahanpurNews Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Shahjahanpur Arvind Kumar Singh Pankaj Yadav PK24News @highlight 
#holidayhours
#easterweek
#easterweekend
#goodfriday
#easter
#eastersunday
#easterevents
#eastercelebration
#semanasanta
#jesus
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मदनापुर (शाहजहांपुर): क्षेत्र के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विकास खंड मदनापुर के ग्राम फिरोजपुर में नवनिर्मित 'शिवगंगा वाटर पार्क' का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल (136) विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सराहनीय है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ​उद्घाटन के दौरान वाटर पार्क प्रबंधन ने बताया कि यहां बच्चों और बड़ों के लिए आधुनिक राइड्स और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सौगात पर हर्ष व्यक्त किया।
    1
    मदनापुर (शाहजहांपुर): क्षेत्र के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विकास खंड मदनापुर के ग्राम फिरोजपुर में नवनिर्मित 'शिवगंगा वाटर पार्क' का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल (136) विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सराहनीय है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
​उद्घाटन के दौरान वाटर पार्क प्रबंधन ने बताया कि यहां बच्चों और बड़ों के लिए आधुनिक राइड्स और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सौगात पर हर्ष व्यक्त किया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.