logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकलांग मुन्नी बाई ने न्याय के लिए शुरू की भोपाल तक पैदल यात्रा मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव खजूरी जोरावरसिंह से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। विकलांग होने के कारण पैर से लाचार मुन्नी बाई ने न्याय पाने के लिए भोपाल तक पैदल यात्रा शुरू कर दी है। उनके पति बंशीलाल ने समाज के सामने अपनी गलती मानकर जो जमीन मुन्नी बाई के नाम की थी, उसे ही असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर धोखे से फिर अपने नाम करवा लिया। अब पति इस जमीन और मकान को बिना अनुमति बेचने की फिराक में है। जब मुन्नी बाई और उनके तीन बेटों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने और गंभीर हादसे का शिकार बनाने की धमकियां दिए जा रहा है। पीड़िता ने मनासा थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक के चक्कर काटे, लेकिन जब कहीं भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर इस बेबस मां ने यह बड़ा कदम उठाया। शारीरिक अक्षमता और पैरों की लाचारी के बावजूद मुन्नी बाई घिसटते- चलते हुए मुख्यमंत्री आवास भोपाल की तरफ बढ़ रही हैं। प्रशासन से उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि जमीन को बिकने से रोका जाए, उनका मालिकाना हक वापस मिले, और उनके परिवार को तुरंत सुरक्षा और भरण-पोषण दिया जाए।

21 hrs ago
user_Rakeshsharma Rakeshsharma
Rakeshsharma Rakeshsharma
मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

विकलांग मुन्नी बाई ने न्याय के लिए शुरू की भोपाल तक पैदल यात्रा मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव खजूरी जोरावरसिंह से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। विकलांग होने के कारण पैर से लाचार मुन्नी बाई ने न्याय पाने के लिए भोपाल तक पैदल यात्रा शुरू कर दी है। उनके पति बंशीलाल ने समाज के सामने अपनी गलती मानकर जो जमीन मुन्नी बाई के नाम की थी, उसे ही असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर धोखे से फिर अपने नाम करवा लिया। अब पति इस जमीन और मकान को बिना अनुमति बेचने की फिराक में है। जब मुन्नी बाई और उनके तीन बेटों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने और गंभीर हादसे का शिकार बनाने की धमकियां दिए जा रहा है। पीड़िता ने मनासा थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक के चक्कर काटे, लेकिन जब कहीं भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर इस बेबस मां ने यह बड़ा कदम उठाया। शारीरिक अक्षमता और पैरों की लाचारी के बावजूद मुन्नी बाई घिसटते- चलते हुए मुख्यमंत्री आवास भोपाल की तरफ बढ़ रही हैं। प्रशासन से उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि जमीन को बिकने से रोका जाए, उनका मालिकाना हक वापस मिले, और उनके परिवार को तुरंत सुरक्षा और भरण-पोषण दिया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • NEWS:- जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, एक फरार 13 लाख 75 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी कर 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा से भरी पिकअप जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 की तलाशी लेने पर उसमें से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मनीष पिता शिवनारायण दमामी (21), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में देवाराम पिता गोपाराम, निवासी संजाता, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को फरार आरोपी बताया गया है। पुलिस ने डोडाचूरा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और एक मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव सहित जीरन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    NEWS:- जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
13 लाख 75 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त
नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी कर 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा से भरी पिकअप जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 की तलाशी लेने पर उसमें से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मनीष पिता शिवनारायण दमामी (21), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मामले में देवाराम पिता गोपाराम, निवासी संजाता, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को फरार आरोपी बताया गया है। पुलिस ने डोडाचूरा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और एक मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव सहित जीरन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मनासा: पति की प्रताड़ना और धोखे से परेशान दिव्यांग महिला मुन्नी बाई लगा रही न्याय की गुहार, काट रही सरकारी दफ्तरों के चक्कर मनासा / नीमच: क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजूरी (जोरावर सिंह) की निवासी एक दिव्यांग महिला मुन्नी बाई अपने पति की प्रताड़ना और धोखे के कारण भारी मानसिक पीड़ा और संघर्ष का सामना कर रही हैं। न्याय की उम्मीद में पीड़िता लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। मनासा थाने में नहीं हुई ठोस कार्रवाई पीड़ित महिला मुन्नी बाई ने इस पूरे मामले की शिकायत मनासा थाने में भी दर्ज करवाई थी, परंतु आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई भी ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़िता और अधिक निराश और असहाय महसूस कर रही है। न्याय के लिए लंबी लड़ाई प्रशासन और पुलिस स्तर पर उचित न्याय न मिलने के चलते अब पीड़िता ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले से जुड़े बैनर और पोस्टर्स के माध्यम से यह बात सामने आई है कि वे न्याय पाने के लिए भोपाल तक संघर्ष करने और न्याय यात्रा व सोशल मार्च जैसी राह अपनाने को विवश हैं। यदि आप इसमें कोई अन्य विवरण या बदलाव करवाना चाहते हैं, तो अवश्य बताएं।
    1
    मनासा: पति की प्रताड़ना और धोखे से परेशान दिव्यांग महिला मुन्नी बाई लगा रही न्याय की गुहार, काट रही सरकारी दफ्तरों के चक्कर
मनासा / नीमच:
क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजूरी (जोरावर सिंह) की निवासी एक दिव्यांग महिला मुन्नी बाई अपने पति की प्रताड़ना और धोखे के कारण भारी मानसिक पीड़ा और संघर्ष का सामना कर रही हैं। न्याय की उम्मीद में पीड़िता लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।
मनासा थाने में नहीं हुई ठोस कार्रवाई
पीड़ित महिला मुन्नी बाई ने इस पूरे मामले की शिकायत मनासा थाने में भी दर्ज करवाई थी, परंतु आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई भी ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़िता और अधिक निराश और असहाय महसूस कर रही है।
न्याय के लिए लंबी लड़ाई
प्रशासन और पुलिस स्तर पर उचित न्याय न मिलने के चलते अब पीड़िता ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले से जुड़े बैनर और पोस्टर्स के माध्यम से यह बात सामने आई है कि वे न्याय पाने के लिए भोपाल तक संघर्ष करने और न्याय यात्रा व सोशल मार्च जैसी राह अपनाने को विवश हैं।
यदि आप इसमें कोई अन्य विवरण या बदलाव करवाना चाहते हैं, तो अवश्य बताएं।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • विकलांग मुन्नी बाई ने न्याय के लिए शुरू की भोपाल तक पैदल यात्रा मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव खजूरी जोरावरसिंह से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। विकलांग होने के कारण पैर से लाचार मुन्नी बाई ने न्याय पाने के लिए भोपाल तक पैदल यात्रा शुरू कर दी है। उनके पति बंशीलाल ने समाज के सामने अपनी गलती मानकर जो जमीन मुन्नी बाई के नाम की थी, उसे ही असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर धोखे से फिर अपने नाम करवा लिया। अब पति इस जमीन और मकान को बिना अनुमति बेचने की फिराक में है। जब मुन्नी बाई और उनके तीन बेटों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने और गंभीर हादसे का शिकार बनाने की धमकियां दिए जा रहा है। पीड़िता ने मनासा थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक के चक्कर काटे, लेकिन जब कहीं भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर इस बेबस मां ने यह बड़ा कदम उठाया। शारीरिक अक्षमता और पैरों की लाचारी के बावजूद मुन्नी बाई घिसटते- चलते हुए मुख्यमंत्री आवास भोपाल की तरफ बढ़ रही हैं। प्रशासन से उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि जमीन को बिकने से रोका जाए, उनका मालिकाना हक वापस मिले, और उनके परिवार को तुरंत सुरक्षा और भरण-पोषण दिया जाए।
    1
    विकलांग मुन्नी बाई ने न्याय के लिए शुरू की भोपाल तक पैदल यात्रा
मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव खजूरी जोरावरसिंह से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। विकलांग होने के कारण पैर से लाचार मुन्नी बाई ने न्याय पाने के लिए भोपाल तक पैदल यात्रा शुरू कर दी है। उनके पति बंशीलाल ने समाज के सामने अपनी गलती मानकर जो जमीन मुन्नी बाई के नाम की थी, उसे ही असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर धोखे से फिर अपने नाम करवा लिया। अब पति इस जमीन और मकान को बिना अनुमति बेचने की फिराक में है। जब मुन्नी बाई और उनके तीन बेटों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने और गंभीर हादसे का शिकार बनाने की धमकियां दिए जा रहा है। पीड़िता ने मनासा थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक के चक्कर काटे, लेकिन जब कहीं भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर इस बेबस मां ने यह बड़ा कदम उठाया। शारीरिक अक्षमता और पैरों की लाचारी के बावजूद मुन्नी बाई घिसटते- चलते हुए मुख्यमंत्री आवास भोपाल की तरफ बढ़ रही हैं। प्रशासन से उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि जमीन को बिकने से रोका जाए, उनका मालिकाना हक वापस मिले, और उनके परिवार को तुरंत सुरक्षा और भरण-पोषण दिया जाए।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • * *जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.75 लाख का डोडाचूरा और पिकअप जब्त* *275 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ मंदसौर का एक आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का दूसरा आरोपी फरार* *लोकेशन -नीमच* *जिला ब्यूरो चीफ -अजय चंद्रवंशी* नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान नंबर की पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के गुराड़िया लालमुहा निवासी 21 वर्षीय मनीष दमामी को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजाता निवासी देवाराम फरार है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    * *जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.75 लाख का डोडाचूरा और पिकअप जब्त*

*275 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ मंदसौर का एक आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का दूसरा आरोपी फरार*
*लोकेशन -नीमच*
*जिला ब्यूरो चीफ -अजय चंद्रवंशी*
नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
दरअसल, मध्यप्रदेश में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान नंबर की पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के गुराड़िया लालमुहा निवासी 21 वर्षीय मनीष दमामी को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजाता निवासी देवाराम फरार है।
पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पूरी तरह बैन लगाने की मांग पर होगा फैसला दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो सकती है। अदालत में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, निर्माताओं ने पूर्ण प्रतिबंध का विरोध किया है। आखिर कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं और आगे क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्न बी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सरकार विचार-विमर्श के लिए दो हफ्ते का समय मांग रही है, लेकिन इस दौरान पटाखों की बिक्री, ढुलाई और डिलीवरी जारी है। वहीं, याचिकाकर्ता अर्जुन गोपाल की वकील उत्तरा बब्बर ने कहा कि बाजार में ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर भ्रामक लेबल वाले पटाखे बिक रहे हैं। इनकी असलियत जांचने के लिए प्रभावी व्यवस्था या काम करने वाला QR कोड मौजूद नहीं है। बच्चों के फेफड़ों पर पड़ रहा असर सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने पटाखों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों में पहुंचकर खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों को 14 से 16 साल के ऐसे बच्चों के फेफड़ों में भी काले धब्बे मिल रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। दिवाली के बाद अस्पतालों में सांस और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की बात भी सामने रखी गई। क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह सुरक्षित हैं? अपराजिता सिंह ने साफ किया कि ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण मुक्त नहीं हैं। CSIR और NEERI के फॉर्मूले के मुताबिक, सामान्य पटाखों की तुलना में इनसे करीब 30 फीसदी कम उत्सर्जन होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गंभीर प्रदूषण के दौरान निर्माण कार्य रोकने और स्कूल ऑनलाइन करने जैसे कदम उठाने पड़ते हैं, तो पटाखे चलाने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?
    1
    दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पूरी तरह बैन लगाने की मांग पर होगा फैसला
दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो सकती है। अदालत में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, निर्माताओं ने पूर्ण प्रतिबंध का विरोध किया है। आखिर कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं और आगे क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्न बी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सरकार विचार-विमर्श के लिए दो हफ्ते का समय मांग रही है, लेकिन इस दौरान पटाखों की बिक्री, ढुलाई और डिलीवरी जारी है।
वहीं, याचिकाकर्ता अर्जुन गोपाल की वकील उत्तरा बब्बर ने कहा कि बाजार में ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर भ्रामक लेबल वाले पटाखे बिक रहे हैं। इनकी असलियत जांचने के लिए प्रभावी व्यवस्था या काम करने वाला QR कोड मौजूद नहीं है।
बच्चों के फेफड़ों पर पड़ रहा असर
सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने पटाखों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों में पहुंचकर खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों को 14 से 16 साल के ऐसे बच्चों के फेफड़ों में भी काले धब्बे मिल रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। दिवाली के बाद अस्पतालों में सांस और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की बात भी सामने रखी गई।
क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह सुरक्षित हैं?
अपराजिता सिंह ने साफ किया कि ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण मुक्त नहीं हैं। CSIR और NEERI के फॉर्मूले के मुताबिक, सामान्य पटाखों की तुलना में इनसे करीब 30 फीसदी कम उत्सर्जन होता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब गंभीर प्रदूषण के दौरान निर्माण कार्य रोकने और स्कूल ऑनलाइन करने जैसे कदम उठाने पड़ते हैं, तो पटाखे चलाने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    13 hrs ago
  • MP NEWS - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने TI हत्या मामले में शराब तस्कर को लेकर भाजपा के आरोप पर कहा, “ये बीजेपी से मेरा आग्रह है, सरकार के नुमाइंदों से आग्रह है, प्रशासनिक चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से आग्रह है। चाहे कोई हो, फाँसी की सज़ा दो। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने TI हत्या मामले में शराब तस्कर को लेकर भाजपा के आरोप पर कहा, “ये बीजेपी से मेरा आग्रह है, सरकार के नुमाइंदों से आग्रह है, प्रशासनिक चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से आग्रह है। चाहे कोई हो, फाँसी की सज़ा दो।
    1
    MP NEWS - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने TI हत्या मामले में शराब तस्कर को लेकर भाजपा के आरोप पर कहा, “ये बीजेपी से मेरा आग्रह है, सरकार के नुमाइंदों से आग्रह है, प्रशासनिक चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से आग्रह है। 

चाहे कोई हो, फाँसी की सज़ा दो।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने TI हत्या मामले में शराब तस्कर को लेकर भाजपा के आरोप पर कहा, “ये बीजेपी से मेरा आग्रह है, सरकार के नुमाइंदों से आग्रह है, प्रशासनिक चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से आग्रह है। 
चाहे कोई हो, फाँसी की सज़ा दो।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सूर्य भगवान जब उदय होते हैं तो मुस्कुराते हुए उदय होते हैं। और जब अस्त होते हैं तब भी मुस्कुराते हुए होते हैं। ठीक इसी प्रकार की दिनचर्या मनुष्य की होनी चाहिए। शुक्रिया दोस्तों।
    1
    सूर्य भगवान जब उदय होते हैं तो मुस्कुराते हुए उदय होते हैं। और जब अस्त होते हैं तब भी मुस्कुराते हुए होते हैं। ठीक इसी प्रकार की दिनचर्या मनुष्य की होनी चाहिए। शुक्रिया दोस्तों।
    user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    Farmer Mandsaur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • सिटी थाना पुलिस नीमच की बड़ी कार्रवाई: 11 लाख 5 हजार रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा) जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ब्रीजा कार जब्त नीमच: सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कार्रवाई की है. पुलिस ने कुल 11 लाख 5 हजार रुपये की कीमत का अवैध मादक पदार्थ ज़ब्त किया है, जिसमें एमडी ड्रग्स और 10 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा शामिल है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक ब्रीजा कार (नंबर MP 44 ZD 3919) को भी ज़ब्त किया है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी: श्रवण पिता दुर्गालाल सुरावत, निवासी – रायसिंहपुरा, थाना नीमच सिटी मुबिन पिता रशीद मंसूरी, निवासी – राजीव नगर पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
    1
    सिटी थाना पुलिस नीमच की बड़ी कार्रवाई: 11 लाख 5 हजार रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा) जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ब्रीजा कार जब्त
नीमच:
सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कार्रवाई की है. पुलिस ने कुल 11 लाख 5 हजार रुपये की कीमत का अवैध मादक पदार्थ ज़ब्त किया है, जिसमें एमडी ड्रग्स और 10 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा शामिल है.  
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक ब्रीजा कार (नंबर MP 44 ZD 3919) को भी ज़ब्त किया है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  
गिरफ्तार आरोपी:
श्रवण पिता दुर्गालाल सुरावत, निवासी – रायसिंहपुरा, थाना नीमच सिटी  
मुबिन पिता रशीद मंसूरी, निवासी – राजीव नगर  
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.