logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कॉर्पियो से बाइक में टक्कर मारने के बाद दो भाइयों से लाठी-डंडों से मारपीट, ग्वालियर रेफर भिंड। देहात थाना क्षेत्र के डिड़ी कला गांव में सुबह बाइक से नौकरी पर जा रहे दो सगे भाइयों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार डिड़ी कला निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश यादव पुत्र केदार यादव अपने छोटे भाई 21 वर्षीय सचिन यादव के साथ सुबह करीब 9 बजे बाइक से अकोड़ा पेट्रोल पंप पर नौकरी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन रोकने के बाद गांव के ही रहने वाला बेताल यादव और उसके साथियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाई किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए।परिजनों के मुताबिक घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि बेताल यादव पिछले चुनाव में वोट को लेकर दुर्गेश यादव के परिवार से रंजिश मानता चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर करीब चार दिन पहले भी दुर्गेश और उसके चाचा के साथ मारपीट की गई थी।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के बयान और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

1 day ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 day ago
b0bf2c5e-f264-47c2-887b-501d4e2c779f

स्कॉर्पियो से बाइक में टक्कर मारने के बाद दो भाइयों से लाठी-डंडों से मारपीट, ग्वालियर रेफर भिंड। देहात थाना क्षेत्र के डिड़ी कला गांव में सुबह बाइक से नौकरी पर जा रहे दो सगे भाइयों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार डिड़ी कला निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश यादव पुत्र केदार यादव अपने छोटे भाई 21 वर्षीय सचिन यादव के साथ सुबह करीब 9 बजे बाइक से अकोड़ा पेट्रोल पंप पर नौकरी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे

से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन रोकने के बाद गांव के ही रहने वाला बेताल यादव और उसके साथियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाई किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए।परिजनों के मुताबिक घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि बेताल यादव पिछले चुनाव में वोट को लेकर दुर्गेश यादव के परिवार से रंजिश मानता चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर करीब चार दिन पहले भी दुर्गेश और उसके चाचा के साथ मारपीट की गई थी।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के बयान और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खुलेआम दबंगों का आतंक, पत्थर से बाइक तोड़ी, वीडिओ हुआ वायरल एमपी के दतिया से दबंगो क़ी दबंगई का वीडिओ सामने आया है..वीडिओ में देखा जा सकता है कुछ लोगों द्वारा पत्थर से बाइक को तोड़ा जा रहा है. वायरल वीडिओ दतिया ज़िलें का का बताया जा रहा है.
    1
    खुलेआम दबंगों का आतंक, पत्थर से बाइक तोड़ी, वीडिओ हुआ वायरल 
एमपी के दतिया से दबंगो क़ी दबंगई का वीडिओ सामने आया है..वीडिओ में देखा जा सकता है कुछ लोगों द्वारा पत्थर से बाइक को तोड़ा जा रहा है. वायरल वीडिओ दतिया ज़िलें का का बताया जा रहा है.
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वंचित बच्चों के बीच अवसर फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिया शिक्षा और सेवा का संदेश वंचित बच्चों के बीच अवसर फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिया शिक्षा और सेवा का संदेश भिंड। अवसर फाउंडेशन द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के साथ देशभक्ति और सेवा की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अवसर फाउंडेशन लंबे समय से वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं देशभक्ति कविताओं का वाचन किया। बच्चों ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया तथा सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक वाचन कर देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी प्रतिभा एवं सहभागिता के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आदित्य इंग्लिश कोचिंग के संचालक आदित्य चौहान सर द्वारा बच्चों को पुस्तकें एवं पेन वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और भविष्य में एक अच्छा, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने बच्चों को विश्वास दिलाया कि जरूरत के समय उनकी उचित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वे हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। अवसर फाउंडेशन के संस्थापक शिवम सिंह राजावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, सहयोगियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि वंचित बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, संस्कार और आगे बढ़ने की भावना पैदा करना है। कार्यक्रम का संचालन अवसर फाउंडेशन के सचिव ओम नारायण ओझा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में अवसर फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अवसर फाउंडेशन ने अपने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस का वास्तविक उत्सव तभी सार्थक है, जब समाज के हर वर्ग के बच्चे शिक्षा, सम्मान, अवसर और खुशियों से जुड़ सकें। — अवसर फाउंडेशन, भिंड
    4
    वंचित बच्चों के बीच अवसर फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिया शिक्षा और सेवा का संदेश
वंचित बच्चों के बीच अवसर फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिया शिक्षा और सेवा का संदेश
भिंड। अवसर फाउंडेशन द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के साथ देशभक्ति और सेवा की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अवसर फाउंडेशन लंबे समय से वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं देशभक्ति कविताओं का वाचन किया। बच्चों ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया तथा सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक वाचन कर देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों को उनकी प्रतिभा एवं सहभागिता के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आदित्य इंग्लिश कोचिंग के संचालक आदित्य चौहान सर द्वारा बच्चों को पुस्तकें एवं पेन वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और भविष्य में एक अच्छा, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने बच्चों को विश्वास दिलाया कि जरूरत के समय उनकी उचित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वे हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।
अवसर फाउंडेशन के संस्थापक शिवम सिंह राजावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, सहयोगियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि वंचित बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, संस्कार और आगे बढ़ने की भावना पैदा करना है।
कार्यक्रम का संचालन अवसर फाउंडेशन के सचिव ओम नारायण ओझा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में अवसर फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अवसर फाउंडेशन ने अपने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस का वास्तविक उत्सव तभी सार्थक है, जब समाज के हर वर्ग के बच्चे शिक्षा, सम्मान, अवसर और खुशियों से जुड़ सकें।
— अवसर फाउंडेशन, भिंड
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा इटावा/भरथना:मात्र 04 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार । *कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस, 2,31,000/- नकदी एवं घटना में प्रयुक्त लाल स्कूटी की गयी बरामद । अ *पर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना भरथना पु‌लिस द्वारा की गयी कार्यवाही । नोटः- दिनांक 17.08.2026 को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्देठी में 02 महिलाओं के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुयी प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु *एसओजी/सर्विलान्स एवं थाना भरथना* से पुलिस टीमों का गठन किया गया । *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत हुयी घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 189/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की तरफ जा रहा है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना पर तत्काल सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान लाल स्कूटी आती दिखायी दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसके फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमन्चा, कारतूस एवं नकदी सहित गिरफ्तार किया गया । *पुलिस पूछताछः-* पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मुलाकात सत्येन्द्र उर्फ करिया से ( जो मेरा मौसेरा जीजा है) इटावा न्यायालय में तारीख पेशी के दौरान हुई थी। सत्येन्द्र का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू पुत्री सुरेश (निवासी ग्राम चन्देठी, थाना भरथना) के साथ हुआ था। वैवाहिक विवाद के कारण मंजू अपने मायके ग्राम चिनैठी में रह रही थी तथा दोनों के मध्य विवाह-विच्छेद (तलाक) का मुकदमा माननीय न्यायालय इटावा में विचाराधीन था। हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा सत्येन्द्र को अपनी पत्नी मंजू को भरण-पोषण हेतु ₹7,000/- प्रतिमाह देने का आदेश पारित किया गया था। भरण-पोषण के आदेश से क्षुब्ध होकर सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी मंजू व सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 15.08.2026 को पूर्व योजना के अनुसार मैं और सत्येन्द्र ग्राम चन्देठी के बाहर मिले। मैं अपने साथ (कोल्ड ड्रिंक) की 03 छोटी बोतलें लेकर गया था, जिनमें से 02 खुली बोतलों में नशीला पदार्थ मिला हुआ था तथा 01 बोतल सीलबंद थी । योजना के तहत मैंने मंजू के घर जाकर दोनों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वे दोनों अचेत (बेहोश) हो गईं । अंधेरा होने पर सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर आया। वह अपने साथ एक चाकू व 4–5 दुपट्टे लाया था। हम दोनों ने दुपट्टे से सास के हाथ-पैर बांधे और मेरे द्वारा उसके पैर पकड़े जाने पर सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके उपरांत सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के पश्चात सत्येन्द्र ने मुझे फरारी काटने हेतु ₹2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) नकद दिए और मुझे वहां से भगा दिया एवं कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टा और सारे सामान को लेकर सत्येन्द्र भी वहाँ से भाग गया । *गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1. मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 42 वर्ष । *बरामदगीः-* 1. 01 लाल रंग की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त ) 2. 2,31,000/- रूपये नकद (घटना कारित कर प्राप्त हुये ) 3. 01 तमन्चा 315 बोर 4. 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. 02 खोखा कारतूस । *पुलिस टीमः-* प्रथम टीमः- एसओजी/सर्विलान्स टीम द्वितीय टीमः-* निरी0 श्री विक्रम सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।
    1
    इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
इटावा/भरथना:मात्र 04 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
*कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस, 2,31,000/- नकदी एवं घटना में प्रयुक्त लाल स्कूटी की गयी बरामद ।
अ *पर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना भरथना पु‌लिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
नोटः- दिनांक 17.08.2026 को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्देठी में 02 महिलाओं के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुयी प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु *एसओजी/सर्विलान्स एवं थाना भरथना* से पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-*
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत हुयी घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 189/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की तरफ जा रहा है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना पर तत्काल सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान लाल स्कूटी आती दिखायी दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसके फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमन्चा, कारतूस एवं नकदी सहित  गिरफ्तार किया गया ।
*पुलिस पूछताछः-*
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मुलाकात सत्येन्द्र उर्फ करिया से ( जो मेरा मौसेरा जीजा है) इटावा न्यायालय में तारीख पेशी के दौरान हुई थी।
सत्येन्द्र का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू पुत्री सुरेश (निवासी ग्राम चन्देठी, थाना भरथना) के साथ हुआ था। वैवाहिक विवाद के कारण मंजू अपने मायके ग्राम चिनैठी में रह रही थी तथा दोनों के मध्य विवाह-विच्छेद (तलाक) का मुकदमा माननीय न्यायालय इटावा में विचाराधीन था। हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा सत्येन्द्र को अपनी पत्नी मंजू को भरण-पोषण हेतु ₹7,000/- प्रतिमाह देने का आदेश पारित किया गया था। भरण-पोषण के आदेश से क्षुब्ध होकर सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी मंजू व सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 15.08.2026 को पूर्व योजना के अनुसार मैं और सत्येन्द्र ग्राम चन्देठी के बाहर मिले। मैं अपने साथ (कोल्ड ड्रिंक) की 03 छोटी बोतलें लेकर गया था, जिनमें से 02 खुली बोतलों में नशीला पदार्थ मिला हुआ था तथा 01 बोतल सीलबंद थी । योजना के तहत मैंने मंजू के घर जाकर दोनों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वे दोनों अचेत (बेहोश) हो गईं । अंधेरा होने पर सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर आया। वह अपने साथ एक चाकू व 4–5 दुपट्टे लाया था। हम दोनों ने दुपट्टे से सास के हाथ-पैर बांधे और मेरे द्वारा उसके पैर पकड़े जाने पर सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके उपरांत सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के पश्चात सत्येन्द्र ने मुझे फरारी काटने हेतु ₹2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) नकद दिए और मुझे वहां से भगा दिया एवं कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टा और सारे सामान को लेकर सत्येन्द्र भी वहाँ से भाग गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 42 वर्ष ।
*बरामदगीः-*
1. 01 लाल रंग की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त )
2. 2,31,000/- रूपये नकद (घटना कारित कर प्राप्त हुये )
3. 01 तमन्चा 315 बोर
4. 03  जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. 02 खोखा कारतूस ।
*पुलिस टीमः-*
प्रथम टीमः- एसओजी/सर्विलान्स टीम 
द्वितीय टीमः-* निरी0 श्री विक्रम सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित जसवंतनगर के पीपरीपुरा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक शुभम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम केवाला मार्ग से एक नामजद आरोपी रामाधार उर्फ अचंभे पुत्र अकबर सिंह, निवासी पीपरीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सहित तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और अधिकारियों द्वारा गांव में तनावपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    1
    पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित
पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित
जसवंतनगर के पीपरीपुरा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक शुभम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम केवाला मार्ग से एक नामजद आरोपी रामाधार उर्फ अचंभे पुत्र अकबर सिंह, निवासी पीपरीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
मामले में नामजद अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सहित तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और अधिकारियों द्वारा गांव में तनावपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चन्देठी हत्याकांड का 4 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार* एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर भरथना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चन्देठी हत्याकांड का महज चार घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे और 2.31 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस जांच के अनुसार, वारदात की साजिश मौसेरे जीजा सत्येंद्र उर्फ करिया के साथ मिलकर रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, भरण-पोषण के सात हजार रुपये दिए जाने के आदेश से नाराज होकर पत्नी मंजू और सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस का दावा है कि योजना के तहत कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश किया गया। इसके बाद दुपट्टे से बांधकर गला रेतकर हत्या की गई। वारदात के बाद फरार होने के लिए मुकेश को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पूरी कार्यवाही एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश एवं पर्यवेक्षण में एसओजी और भरथना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    2
    *एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चन्देठी हत्याकांड का 4 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार*
एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर भरथना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चन्देठी हत्याकांड का महज चार घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे और 2.31 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस जांच के अनुसार, वारदात की साजिश मौसेरे जीजा सत्येंद्र उर्फ करिया के साथ मिलकर रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, भरण-पोषण के सात हजार रुपये दिए जाने के आदेश से नाराज होकर पत्नी मंजू और सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस का दावा है कि योजना के तहत कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश किया गया। इसके बाद दुपट्टे से बांधकर गला रेतकर हत्या की गई। वारदात के बाद फरार होने के लिए मुकेश को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये दिए गए थे।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पूरी कार्यवाही एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश एवं पर्यवेक्षण में एसओजी और भरथना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इटावा बसरेहर के प्राचीन राम बिहारी शाला मंदिर के संत श्री श्री 1008 राम छबीले दास महाराज जी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किये अंतिम दर्शन
    1
    इटावा 
बसरेहर के प्राचीन राम बिहारी शाला मंदिर के संत श्री श्री 1008 राम छबीले दास महाराज जी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किये अंतिम दर्शन
    user_विशाल कुमार सक्सेना पत्रकार
    विशाल कुमार सक्सेना पत्रकार
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भरण-पोषण के आदेश से नाराज पति ने रची दोहरी हत्या की साजिश, 4 घंटे में खुलासा इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में दो महिलाओं की हत्या का पुलिस ने चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 2.31 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल लाल स्कूटी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और भरण-पोषण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया की पत्नी मंजू मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। अदालत ने सत्येंद्र को मंजू को हर महीने सात हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। आरोप है कि इसी से नाराज होकर सत्येंद्र ने पत्नी और सास की हत्या की साजिश रची। मुकेश ने दोनों महिलाओं को नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोश होने के बाद दोनों के हाथ-पैर बांध दिए गए और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सत्येंद्र की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    भरण-पोषण के आदेश से नाराज पति ने रची दोहरी हत्या की साजिश, 4 घंटे में खुलासा 
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में दो महिलाओं की हत्या का पुलिस ने चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 2.31 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल लाल स्कूटी बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और भरण-पोषण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया की पत्नी मंजू मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। अदालत ने सत्येंद्र को मंजू को हर महीने सात हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश दिया था।
आरोप है कि इसी से नाराज होकर सत्येंद्र ने पत्नी और सास की हत्या की साजिश रची। मुकेश ने दोनों महिलाओं को नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोश होने के बाद दोनों के हाथ-पैर बांध दिए गए और उनकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सत्येंद्र की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ चम्बल की धार में बंद हुआ स्टीमर रेस्क्यू कर यात्रियों को निकाला सुरक्षित। ब्रेकिंग न्यूज़ चम्बल की धार में बंद हुआ स्टीमर रेस्क्यू कर यात्रियों को निकाला सुरक्षित।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़ 

चम्बल की धार में बंद हुआ स्टीमर रेस्क्यू कर यात्रियों को निकाला सुरक्षित।
ब्रेकिंग न्यूज़ 
चम्बल की धार में बंद हुआ स्टीमर रेस्क्यू कर यात्रियों को निकाला सुरक्षित।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.