पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित जसवंतनगर के पीपरीपुरा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक शुभम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम केवाला मार्ग से एक नामजद आरोपी रामाधार उर्फ अचंभे पुत्र अकबर सिंह, निवासी पीपरीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सहित तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और अधिकारियों द्वारा गांव में तनावपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित जसवंतनगर के पीपरीपुरा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक शुभम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम केवाला मार्ग से एक नामजद आरोपी रामाधार उर्फ अचंभे पुत्र अकबर सिंह, निवासी पीपरीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सहित तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और अधिकारियों द्वारा गांव में तनावपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित पीपरीपुरा हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जेल भेजा, अन्य की तलाश में तीन टीमें गठित जसवंतनगर के पीपरीपुरा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक शुभम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम केवाला मार्ग से एक नामजद आरोपी रामाधार उर्फ अचंभे पुत्र अकबर सिंह, निवासी पीपरीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सहित तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और अधिकारियों द्वारा गांव में तनावपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जसवंतनगर जसवंतनगर। सावन के तीसरे सोमवार को नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन रामेश्वरम शिव मंदिर, खटखटा बाबा महादेव मंदिर, अहीरटोला शाला सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजते रहे। कई मंदिरों में भगवान शिव का फूलों एवं फलों से भव्य श्रृंगार किया गया। 🕉️ 51 और 21 किलो से अधिक की कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु सिंगीरामपुर से श्रद्धालु 51 किलो और 21 किलो से अधिक वजन की कांवड़ लेकर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। बम-बम भोले के जयघोष के बीच कांवड़ियों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। 👮 सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए। 📖 29 जुलाई से जारी है अखंड रामायण पाठ प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 29 जुलाई से एक माह तक चलने वाला अखंड रामायण पाठ भी निरंतर जारी है। चौबीसों घंटे चल रहे पाठ में श्रद्धालु बारी-बारी से शामिल होकर रामायण पाठ कर रहे हैं। सावन सोमवार पर मंदिर पहुंचे भक्तों ने अखंड रामायण पाठ में भी सहभागिता की। 🌺 सावन के तीसरे सोमवार पर पूरे जसवंतनगर में सुबह से देर शाम तक भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।1
- बकेवर में पुलिस मुठभेड़, वांछित बदमाश गिरफ्तार न्यायालय भेजा इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हई सिंह, निवासी पुरवा फकीरे, थाना सहायल, औरैया को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्यवाही की गई पुलिस के अनुसार लुधियानी-निवाड़ी कलां मार्ग पर चेकिंग के दौरान डीसीएम चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में सोनू घायल होकर पकड़ा गया।उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एंड्रॉयड फोन और घटना में प्रयुक्त टाटा डीसीएम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विपिन मलिक मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई1
- *एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चन्देठी हत्याकांड का 4 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार* एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर भरथना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चन्देठी हत्याकांड का महज चार घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे और 2.31 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस जांच के अनुसार, वारदात की साजिश मौसेरे जीजा सत्येंद्र उर्फ करिया के साथ मिलकर रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, भरण-पोषण के सात हजार रुपये दिए जाने के आदेश से नाराज होकर पत्नी मंजू और सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस का दावा है कि योजना के तहत कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश किया गया। इसके बाद दुपट्टे से बांधकर गला रेतकर हत्या की गई। वारदात के बाद फरार होने के लिए मुकेश को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पूरी कार्यवाही एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश एवं पर्यवेक्षण में एसओजी और भरथना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।2
- इटावा बसरेहर के प्राचीन राम बिहारी शाला मंदिर के संत श्री श्री 1008 राम छबीले दास महाराज जी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किये अंतिम दर्शन1
- भरण-पोषण के आदेश से नाराज पति ने रची दोहरी हत्या की साजिश, 4 घंटे में खुलासा इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में दो महिलाओं की हत्या का पुलिस ने चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 2.31 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल लाल स्कूटी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और भरण-पोषण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया की पत्नी मंजू मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। अदालत ने सत्येंद्र को मंजू को हर महीने सात हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। आरोप है कि इसी से नाराज होकर सत्येंद्र ने पत्नी और सास की हत्या की साजिश रची। मुकेश ने दोनों महिलाओं को नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोश होने के बाद दोनों के हाथ-पैर बांध दिए गए और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सत्येंद्र की तलाश शुरू कर दी है।1
- पूर्व विधायक महेंद्र सिंह राजपूत की 14वी पुण्यतिथि पर हवन पूजन हुआ पूर्व विधायक महेंद्र सिंह राजपूत की 14वीं पुण्यतिथि पर हवन-पूजन इटावा। पूर्व विधायक महेंद्र सिंह राजपूत की 14वीं पुण्यतिथि रामदास उत्सव गार्डन, लोहाना चौराहा पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके सुपुत्र श्री योगेंद्र राजपूत ‘पिंटू’ द्वारा हवन-पूजन कराया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में हर समाज और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में इटावा सदर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया भी पहुंचीं और उन्होंने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह राजपूत के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।1
- इटावा में डबल मर्डर का 4 घंटे में खुलासा पुलिस मुठभेड़ में शूटर मुकेश यादव गिरफ्तार पर में लगी गोली1