बाढ़ से क्षतिग्रस्त बिक्सी-ओड़ी नहर मार्ग एक साल बाद भी यथावत, लोढ़वां जाने वाले संपर्क मार्ग के पास कटी सड़क दे रहा हादसे को दावत। जमालपुर, मीरजापुर। पिछले साल आये भीषण बाढ़ ने विकास खंड जमालपुर क्षेत्र की कई सड़कों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था,जो आज एक साल बाद भी अपने मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं।उस समय कुछ सड़कों पर नाममात्र का मरम्मत कार्य कर विभागीय औपचारिकताएं तो पूरी कर दी गई,लेकिन कई महत्वपूर्ण मार्ग आज भी मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। भाईपुर-डवक मार्ग पर भभौरां के पास स्थानीय किसानों द्वारा पहाड़ी मिट्टी डालकर किसी तरह से आवागमन बहाल किया गया।वहीं ओड़ी-देवरिला मार्ग के गड्ढों में अभी एक सप्ताह पहले ही गिट्टी डालकर खानापूर्ति किया गया है।बिक्सी-ओड़ी-हमीदपुर मार्ग अब भी बदहाल है।रामपुर-जमालपुर मार्ग पर भी कुछ स्थानों पर अभी गिट्टी डाला गया है,लेकिन अभी भी कई जगह का क्षतिग्रस्त सड़क आज भी जस का तस पड़ा हुआ हैं।पिछले साल बाढ़ में क्षतिग्रस्त बियरही चट्टी से भुईली खास शिव मंदिर जाने वाला मार्ग भी अपने मरम्मत का इंतजार कर रहा है।मनऊर से बियरही मार्ग पर भी जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अवगत कराने और शासनादेश के बावजूद भी जिम्मेदार विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गों का समुचित मरम्मत नहीं कराया जा रहा है।सबसे गंभीर स्थिति बिक्सी-ओड़ी-गोगहरा मार्ग पर लोढ़वां जाने वाले संपर्क मार्ग के पास बना हुआ है।यहां सड़क का एक हिस्सा बाढ़ में पिछले साल ही बह गया जो अब तक वैसे ही पड़ा हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग और सड़क विभाग के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित मनोज सिंह,विनोद सिंह,शशि सिंह,राजन गुप्ता,अमित सिंह,प्रभात सिंह, उमेश द्विवेदी,धर्मेंद्र मौर्य,सुरेंद्र प्रताप सिंह,अजय सिंह आदि लोगों द्वारा लोढ़वां संपर्क मार्ग के पास क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल मरम्मत करायें जाने की मांग की जाती है।

- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएमओ1
- मीरजापुर मंडल का PDA व्यापारी सम्मेलन संपन्न, भाजपा की व्यापार नीतियों पर जमकर निशाना सपा सरकार बनने पर कालीन और पीतल उद्योग को सशक्त करने का वादा, व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की घोषणा मीरजापुर मंडल का PDA व्यापारी सम्मेलन संपन्न, भाजपा की व्यापार नीतियों पर जमकर निशाना सपा सरकार बनने पर कालीन और पीतल उद्योग को सशक्त करने का वादा, व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की घोषणा मीरजापुर, 27 सितंबर 2026। समाजवादी व्यापार सभा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक लॉन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 75 जिलों और 18 मंडलों में चल रहे संगठनात्मक अभियान के क्रम में मीरजापुर मंडल (मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही) का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अजय चौरसिया और अरविंद केशरवानी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव चंदन यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन, दानवीर भामाशाह, सहस्त्रबाहु, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने भाजपा पर बोला हमला - सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारियों का हो रहा है। जीएसटी, इनकम टैक्स, नगर निगम, भूख विभाग और श्रम विभाग के नाम पर व्यापारी का शोषण किया जा रहा है। सरकार ने इन्वेस्टर समिट और ODOP के नाम पर सिर्फ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि मीरजापुर के विश्व प्रसिद्ध कालीन उद्योग और पीतल बर्तन उद्योग की बदहाली पर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने वादा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मीरजापुर के कालीन और पीतल उद्योग को पूरी तरह सशक्त किया जाएगा। जायसवाल ने बताया कि सपा सरकार में व्यापारियों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए थे - चुंगी प्रथा खत्म करना, इंस्पेक्टर राज खत्म करना, धारा 307 हटाना। अगली सरकार में व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन, पटरी दुकानदारों को बिना गारंटी 10 लाख तक बिना ब्याज के लोन, दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने और फुटकर व्यापारियों को प्रोत्साहित करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने UPI पर लगने वाले MDR टैक्स को छोटे व्यापारियों के खिलाफ बताया। अन्य नेताओं ने क्या कहा - पूर्व राज्यमंत्री कैलाश नाथ चौरसिया ने कहा कि वर्तमान सरकार में व्यापारी, किसान और छात्र सभी का उत्पीड़न हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा शासन में व्यापारियों के लिए 10 लाख की दुर्घटना बीमा योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 2027 में व्यापारियों के सहयोग से सपा सरकार बनेगी। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने सभी का आभार जताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार सभा प्रतिबद्ध है। हजारों व्यापारी रहे मौजूद - इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पटेल, संतोष गोयल, दिनेश अग्रहरि, सुरेश चंद्र साहू, शेरू गुप्ता, शिवम गुप्ता, विशाल केसरवानी, रूपेश वर्मा, भानु प्रताप जायसवाल, राहुल जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, रोहित त्रिपाठी, रोहित शुक्ला लल्लू, राजकुमार सोनी, प्रेम सिंह पटेल, संतोष सिंह, दीपक यादव, वंदना गुप्ता, अतीक खान सहित सोनभद्र और भदोही की जिला कमेटियों के साथ हजारों व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट - रुद्रा की आवाज न्यूज़, मीरजापुर1
- समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का मण्डलीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने जीएसटी व यूपीआई को लेकर सरकार को घेरा1
- विश्व पर्यटन दिवस पर विंध्य माउंटेन एडवेंचर्स ट्रस्ट का ग्रैंड ओपनिंग समारोह विश्व पर्यटन दिवस पर विंध्य माउंटेन एडवेंचर्स ट्रस्ट का ग्रैंड ओपनिंग समारोह1
- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम का कहना है -- रोज़गार हम देंगे नहीं, तो अपना अपना देख लो।1
- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम का कहना है -- रोज़गार हम देंगे नहीं, तो अपना अपना देख लो।1
- मिर्ज़ापुर: चील्ह थाने में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई 'पीस कमेटी' की बैठक।1
- Post by Anupam Newspaper1
- भदोही: पिलखुना में ग्रामीण चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं ज्ञानपुर, भदोही। विकास खंड ज्ञानपुर के ग्राम पिलखुना में आज ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रमुख समस्याओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल और राशन से संबंधित मुद्दे रखे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों / जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे चौपाल कार्यक्रम से गांव की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #भदोही #ज्ञानपुर #पिलखुना #चौपाल #SachKaSamna1