रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान रायबरेली जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अख्तयारपुर (अम्बेडकर नगर) में एक प्लॉट (गाटा संख्या 301/1) को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी अश्वनी वर्मा, पुत्र स्व. महेश वर्मा, निवासी अमर नगर, रायबरेली एवं पेशे से अधिवक्ता (दीवानी न्यायालय रायबरेली में प्रैक्टिस) ने थाना मिल एरिया के प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विपक्षी अजय कुमार (पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात) एवं 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 9 मार्च 2026 को उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। अश्वनी वर्मा के अनुसार, यह प्लॉट 1994 से उनके कब्जे में है, जिस पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल और लोहे का गेट लगा है। 9 मार्च को थाना मिल एरिया के एक सिपाही ने उन्हें फोन कर कहा कि अजय कुमार की शिकायत पर दो दिनों में कागजात लेकर मिलें। सूचना पर उनके मामा के लड़के अभिषेक को मौके पर भेजा गया, आरोपी बाउंड्री तोड़ रहे थे । अभिषेक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन छीनकर डिलीट किया, उसे बंधक बनाया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर गेट और सामान (4 फावड़ा, 4 तसला, 2 ड्रम, 1 कुदाल आदि) लूट लिया। अश्वनी वर्मा जब न्यायालय से पहुंचे तो आरोपियों भाग चुके थे। इससे उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

- एक ही व्यक्ति है इस देश में, जो 12 साल में इनके सामने झुका नहीं है। वो नेता विपक्ष राहुल गांधी जी हैं। वो इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं और सच इनसे पचता नहीं है। : लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- सिलेंडर संकट पर अखिलेश का हमला: सरकार की जिम्मेदारी, आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा1
- Post by ARYAN KUMAR1
- रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय दिलावर दरबानीहार में नाली निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से बनने वाली नाली में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नाली निर्माण लगभग 25 मीटर कराया जाना तय था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते इसे मात्र करीब 9 मीटर तक ही बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अधूरी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी समेत कई उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल1
- ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बेपटरी योगी सरकार को बदनाम करने में जुटे डाक्टर भ्रष्टाचार का बोलबाला ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज क्षेत्र शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण मरीजों और प्रशासनिक कार्यों के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक भी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, वहीं कई लोग अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए अस्पताल के चक्कर लगाकर वापस लौटने को मजबूर हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने वाली प्रीति पत्नी संदीप निवासी काशीराम पुरवा, लखीमपुर ने बताया कि वह इलाज के लिए आई थीं, लेकिन स्टॉफ नर्स एवं अधीक्षक उपस्थित नहीं मिले। दिलीप कुमार पुत्र भाई राम निवासी ढोडवापुर शुम्भा बाराबंकी एवं रुद्र प्रताप सिंह निवासी ढोड़वापुर दांत में दर्द होने के कारण सीएससी पर इलाज हेतु आए थे यहां पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। इसी तरह, शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने आए अनिल कुमार, उदयराज और अमन, तीनों निवासी कटघर, रायबरेली ने बताया कि वे कुत्ते के काटने पर वैक्सीन लगवाने आए थे, लेकिन मौके पर स्टॉफ नर्स नहीं थी तो अधीक्षक कक्ष की ओर गये जहां पर अधिक्षक भी मौजूद नहीं थे। जब शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मुकुंद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।4
- जब सदन में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो डिप्टी स्पीकर चेयर पर बैठते हैं... आज विपक्ष के 200 से ज्यादा सांसद होने के बाद भी डिप्टी स्पीकर नहीं हैं! ऐसा क्यों? : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस के उपनेता @GauravGogoiAsm जी पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1