Shuru
Apke Nagar Ki App…
jila Raebareli Thana Lalganj post ambara paschim gram pure chandulal ka Purva yah sadak 2 sal se aise hi hai iski Koi sunvaee nahin ho rahi hai sadak nahin Ban Pa rahi hai hamare gaon ki sadkon ki halat bahut hi jyada kharab Hai Koi Pradhan Koi vidhayak Koi sadak Sahi nahin karvata Hai accident hote rahte hain sadak per kripya karke yah sadak jald se jald banvana hai
ARYAN KUMAR
jila Raebareli Thana Lalganj post ambara paschim gram pure chandulal ka Purva yah sadak 2 sal se aise hi hai iski Koi sunvaee nahin ho rahi hai sadak nahin Ban Pa rahi hai hamare gaon ki sadkon ki halat bahut hi jyada kharab Hai Koi Pradhan Koi vidhayak Koi sadak Sahi nahin karvata Hai accident hote rahte hain sadak per kripya karke yah sadak jald se jald banvana hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by ARYAN KUMAR1
- रायबरेली जिले के जगतपुर पुलिस थाने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाने के अंदर बड़ी संख्या में लोग जमा दिख रहे हैं और पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को जबरदस्ती छुड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भीड़ द्वारा पुलिस पर व्यक्ति को पीटने और आर्म्स एक्ट में फंसाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बयान जारी करते हुए कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने बाजार से एक व्यक्ति को किसी अपराध के संदर्भ में थाने लाया था, जहां उसकी पूछताछ चल रही थी।1
- जब संसद के बजट सेशन का अंतराल हुआ था तब विषय अलग थे और आज के युद्धकालीन हालातों की वजह से, संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता निम्नलिखित विषयों पर होनी चाहिए : - युद्ध के संदर्भ में देश का पक्ष व राय; - विदेश नीति के गिरवी रखने का विषय; - तेल जैसी आपूर्ति पर आत्मनिर्णय की जगह अमेरिकी आदेश का आना; - हमारी संप्रभुता और आत्मनिर्भरता का प्रश्न; - युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में फँसे वहाँ कार्यरत भारतीय या पर्यटक बनकर गये भारत के नागरिकों की सुरक्षा व उन्हें सकुशल भारत लाने का सवाल; - प्रधानमंत्री के साथ गये लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण भारत न लौट पाए पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को सुरक्षित देश वापस लाने का प्रश्न; - युद्ध के कारण ज़रूरी आपूर्ति को नियमित व सुनिश्चित करने के साथ ही उनके बढ़ते दामों को नियंत्रित करने का विषय। नेता बिपक्ष राहुल गांधी जी सहित बिपक्ष ने सदन में चर्चा कराने की मांग किया। एवं मकर ध्वज द्वार पर प्रदर्शन किया। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच3
- टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल1
- रायबरेली (डलमऊ)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- रायबरेली के ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई। विवाद का मुख्य कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। पुलिस की कार्रवाई हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रायबरेली जिले के ऊँचाहार ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में कुल 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली, लेकिन इस दौरान गंभीर आरोप लगे कि ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य के पुत्र ने बीडीसी सदस्य मनीष कौशल के साथ गाली-गलौज की और रिवॉल्वर निकालकर धमकाया तथा जान से मारने की कोशिश की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य, बीडीओ सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांवापुर नेवादा ग्राम पंचायत के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि प्रमुख के पुत्र ने कुछ लोगों के साथ आकर गाली-गलौज शुरू की और रिवॉल्वर निकाल लिया। रिवॉल्वर हाथ से छूटकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बीडीसी सदस्य मनीष कौशल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बावजूद बैठक में क्षेत्र पंचायत निधि से 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यों के तहत क्षेत्र के गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, खड़ंजा निर्माण आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। इस बीच, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अभिलाष चंद्र कौशल ने साथी बीडीसी सदस्यों के साथ ब्लॉक परिसर में प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की और बैठक को अवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की।3