जगतपुर थाने के वायरल वीडियो पर अपर पुलिस अधीक्षक का बयान रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- ऊंचाहार , रायबरेली । मंगलवार को ऊंचाहार के करीब चार दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सोमवार को संपन्न हुई ऊंचाहार क्षेत्र पंचायत की बैठक को निरस्त करने की मांग की है। सदस्यों ने निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने और बड़ी संख्या में सदस्यों के न होने के बावजूद पारित किए गए प्रस्तावों को अलोकतांत्रिक बताया है। ज्ञात हो कि सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान काफी बवाल हुआ था। इस मामले में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया है।जिसमें कहा गया है कि निर्धारित नियमों के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक की सूचना 15 दिन पूर्व दी जानी चाहिए, किंतु ऐसा नहीं किया गया ।जिसके कारण सदस्यों को बैठक की समय पर सूचना नहीं मिल सकी ।यही नहीं ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद वह लगातार वित्तीय और प्रशासनिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं। जबकि नियम के अनुसार उच्च न्यायालय द्वारा जब तक कोई व्यवस्था नहीं दी जाती ,तब तक उन्हें अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए। सदस्यों ने सोमवार को संपन्न हुई बैठक को निरस्त करके पुनः बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। शिकायती पत्र देने वाले सदस्यों में अभिलाष चंद्र कौशल , गुड्डन यादव , राजेंद्र यादव , विजय बहादुर , आशीष पांडेय , संगीता जायसवाल , गजाधर , लाल बहादुर , मुकेश , राम मनोहर , अनामिका , सुनील कुमार , भोला , राजू , विजय कुमार , उमेश , इंद्रपाल , संजय आदि शामिल थे ।1
- रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by Devendra Kumar2
- Post by Raja Ji1
- रायबरेली:जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दीवार विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर की दीवार की तरफ जबरन दरवाजा खोलने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भवानी दीनपुर हवलदार का पुरवा (पोस्ट- गंगेहरा गुलालगंज) की निवासी सुशीला पत्नी राम लखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर की तरफ जबरन दरवाजा खोल रहा है। पीड़िता का कहना है कि उस तरफ पहले कभी कोई दरवाजा नहीं था, लेकिन विपक्षी अब अवैध रूप से वहां निर्माण कर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है। सुशीला का आरोप है कि जब उन्होंने और उनकी जवान बेटियों ने इस गलत निर्माण का विरोध किया, तो विपक्षी ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि विपक्षी ने उन्हें और उनकी बेटियों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और घर में घुसकर मारने-पीटने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से महिला का परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके।1