logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली के ऊँचाहार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक हंगामेदार, बीडीसी सदस्य पर रिवॉल्वर तानने का आरोप; 2 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी रायबरेली जिले के ऊँचाहार ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में कुल 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली, लेकिन इस दौरान गंभीर आरोप लगे कि ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य के पुत्र ने बीडीसी सदस्य मनीष कौशल के साथ गाली-गलौज की और रिवॉल्वर निकालकर धमकाया तथा जान से मारने की कोशिश की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य, बीडीओ सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांवापुर नेवादा ग्राम पंचायत के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि प्रमुख के पुत्र ने कुछ लोगों के साथ आकर गाली-गलौज शुरू की और रिवॉल्वर निकाल लिया। रिवॉल्वर हाथ से छूटकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बीडीसी सदस्य मनीष कौशल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बावजूद बैठक में क्षेत्र पंचायत निधि से 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यों के तहत क्षेत्र के गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, खड़ंजा निर्माण आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। इस बीच, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अभिलाष चंद्र कौशल ने साथी बीडीसी सदस्यों के साथ ब्लॉक परिसर में प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की और बैठक को अवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की।

19 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
19 hrs ago

रायबरेली के ऊँचाहार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक हंगामेदार, बीडीसी सदस्य पर रिवॉल्वर तानने का आरोप; 2 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी रायबरेली जिले के ऊँचाहार ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में कुल 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली, लेकिन इस दौरान गंभीर आरोप लगे कि ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य के पुत्र ने बीडीसी सदस्य मनीष कौशल के साथ गाली-गलौज की और रिवॉल्वर निकालकर धमकाया तथा जान से मारने

063516f6-fff8-4773-a197-439b7034c82e

की कोशिश की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य, बीडीओ सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांवापुर नेवादा ग्राम पंचायत के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि प्रमुख के पुत्र ने कुछ लोगों के साथ आकर गाली-गलौज शुरू की और रिवॉल्वर निकाल लिया। रिवॉल्वर हाथ से छूटकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बीडीसी सदस्य मनीष कौशल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई

98fb7cc1-9eed-4761-9e2b-9c91ef1c6069

है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बावजूद बैठक में क्षेत्र पंचायत निधि से 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यों के तहत क्षेत्र के गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, खड़ंजा निर्माण आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। इस बीच, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अभिलाष चंद्र कौशल ने साथी बीडीसी सदस्यों के साथ ब्लॉक परिसर में प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की और बैठक को अवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सिलेंडर संकट पर अखिलेश का हमला: सरकार की जिम्मेदारी, आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा
    1
    सिलेंडर संकट पर अखिलेश का हमला: सरकार की जिम्मेदारी, आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    27 min ago
  • Post by ARYAN KUMAR
    1
    Post by ARYAN KUMAR
    user_ARYAN KUMAR
    ARYAN KUMAR
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय दिलावर दरबानीहार में नाली निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से बनने वाली नाली में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नाली निर्माण लगभग 25 मीटर कराया जाना तय था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते इसे मात्र करीब 9 मीटर तक ही बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अधूरी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी समेत कई उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय दिलावर दरबानीहार में नाली निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से बनने वाली नाली में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि नाली निर्माण लगभग 25 मीटर कराया जाना तय था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते इसे मात्र करीब 9 मीटर तक ही बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, अधूरी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी समेत कई उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल
    1
    टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल 
ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ​ऊंचाहार (रायबरेली): नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ऊंचाहार की इकाई में मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, परियोजना प्रमुख विश्वमोहन सिंह द्वारा किया गया।​समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक पर 'रीत' (पुष्पचक्र) अर्पित कर देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में बृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि ने CISF के अनुशासित जवानों द्वारा आयोजित भव्य परेड की सलामी ली और बल की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। ​केक काटकर साझा की ​स्थापना दिवस की खुशी को और बढ़ाने के लिए सहायक कमांडेंट (अग्नि) श्री एम.एस. कंडारी व मुख्य अतिथि ने बल के सदस्यों के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान सुरक्षा और सेवा के संकल्प को दोहराया गया।​इस अवसर पर NTPC और CISF के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से: ​NTPC: जीएम (O&M) श्री विश्वास, एचओ (HR) पंकज कारोला और प्रीति सिन्हा ​CISF: निरीक्षक (कार्य) प्रतिमा देवी, निरीक्षक (अग्नि) गगन सैनी और सुरभी झा। ​विजिलेंस: के.के. मिश्रा, सौरभ मिश्रा और महेश कुमार। ​कार्यक्रम में बल के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल और भी उत्साही हो गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।
    1
    ​ऊंचाहार (रायबरेली): नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन  ऊंचाहार की इकाई में मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, परियोजना प्रमुख विश्वमोहन सिंह द्वारा किया गया।​समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक पर 'रीत' (पुष्पचक्र) अर्पित कर देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में बृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि ने CISF के अनुशासित जवानों द्वारा आयोजित भव्य परेड की सलामी ली और बल की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
​केक काटकर साझा की 
​स्थापना दिवस की खुशी को और बढ़ाने के लिए सहायक कमांडेंट (अग्नि) श्री एम.एस. कंडारी व मुख्य अतिथि ने बल के सदस्यों के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान सुरक्षा और सेवा के संकल्प को दोहराया गया।​इस अवसर पर NTPC और CISF के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​NTPC: जीएम (O&M) श्री विश्वास, एचओ (HR) पंकज कारोला और प्रीति सिन्हा 
​CISF: निरीक्षक (कार्य) प्रतिमा देवी, निरीक्षक (अग्नि) गगन सैनी और सुरभी झा।
​विजिलेंस: के.के. मिश्रा, सौरभ मिश्रा और महेश कुमार।
​कार्यक्रम में बल के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल और भी उत्साही हो गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बेपटरी योगी सरकार को बदनाम करने में जुटे डाक्टर भ्रष्टाचार का बोलबाला ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज क्षेत्र शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण मरीजों और प्रशासनिक कार्यों के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक भी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, वहीं कई लोग अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए अस्पताल के चक्कर लगाकर वापस लौटने को मजबूर हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने वाली प्रीति पत्नी संदीप निवासी काशीराम पुरवा, लखीमपुर ने बताया कि वह इलाज के लिए आई थीं, लेकिन स्टॉफ नर्स एवं अधीक्षक उपस्थित नहीं मिले। दिलीप कुमार पुत्र भाई राम निवासी ढोडवापुर शुम्भा बाराबंकी एवं रुद्र प्रताप सिंह निवासी ढोड़वापुर दांत में दर्द होने के कारण सीएससी पर इलाज हेतु आए थे यहां पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। इसी तरह, शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने आए अनिल कुमार, उदयराज और अमन, तीनों निवासी कटघर, रायबरेली ने बताया कि वे कुत्ते के काटने पर वैक्सीन लगवाने आए थे, लेकिन मौके पर स्टॉफ नर्स नहीं थी तो अधीक्षक कक्ष की ओर गये जहां पर अधिक्षक भी मौजूद नहीं थे। जब शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मुकुंद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
    4
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बेपटरी
योगी सरकार को बदनाम करने में जुटे डाक्टर 
भ्रष्टाचार का बोलबाला 
ओमप्रकाश श्रीवास्तव 
हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज क्षेत्र शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण मरीजों और प्रशासनिक कार्यों के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक भी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले।
स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, वहीं कई लोग अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए अस्पताल के चक्कर लगाकर वापस लौटने को मजबूर हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
वहीं शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने वाली प्रीति पत्नी संदीप निवासी काशीराम पुरवा, लखीमपुर ने बताया कि वह इलाज के लिए आई थीं, लेकिन स्टॉफ नर्स एवं अधीक्षक उपस्थित नहीं मिले।
दिलीप कुमार पुत्र भाई राम निवासी ढोडवापुर शुम्भा बाराबंकी एवं रुद्र प्रताप सिंह निवासी ढोड़वापुर दांत में दर्द होने के कारण सीएससी पर इलाज हेतु आए थे यहां पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। 
इसी तरह, शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने आए अनिल कुमार, उदयराज और अमन, तीनों निवासी कटघर, रायबरेली ने बताया कि वे कुत्ते के काटने पर वैक्सीन लगवाने आए थे, लेकिन मौके पर स्टॉफ नर्स नहीं थी तो अधीक्षक कक्ष की ओर गये जहां पर अधिक्षक भी मौजूद नहीं थे।
जब शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मुकुंद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
    user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान रायबरेली जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अख्तयारपुर (अम्बेडकर नगर) में एक प्लॉट (गाटा संख्या 301/1) को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी अश्वनी वर्मा, पुत्र स्व. महेश वर्मा, निवासी अमर नगर, रायबरेली एवं पेशे से अधिवक्ता (दीवानी न्यायालय रायबरेली में प्रैक्टिस) ने थाना मिल एरिया के प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विपक्षी अजय कुमार (पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात) एवं 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 9 मार्च 2026 को उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। अश्वनी वर्मा के अनुसार, यह प्लॉट 1994 से उनके कब्जे में है, जिस पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल और लोहे का गेट लगा है। 9 मार्च को थाना मिल एरिया के एक सिपाही ने उन्हें फोन कर कहा कि अजय कुमार की शिकायत पर दो दिनों में कागजात लेकर मिलें। सूचना पर उनके मामा के लड़के अभिषेक को मौके पर भेजा गया, आरोपी बाउंड्री तोड़ रहे थे । अभिषेक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन छीनकर डिलीट किया, उसे बंधक बनाया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर गेट और सामान (4 फावड़ा, 4 तसला, 2 ड्रम, 1 कुदाल आदि) लूट लिया। अश्वनी वर्मा जब न्यायालय से पहुंचे तो आरोपियों भाग चुके थे। इससे उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
    1
    रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान
रायबरेली जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अख्तयारपुर (अम्बेडकर नगर) में एक प्लॉट (गाटा संख्या 301/1) को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी अश्वनी वर्मा, पुत्र स्व. महेश वर्मा, निवासी अमर नगर, रायबरेली एवं पेशे से अधिवक्ता (दीवानी न्यायालय रायबरेली में प्रैक्टिस) ने थाना मिल एरिया के प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विपक्षी अजय कुमार (पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात) एवं 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 9 मार्च 2026 को उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।
अश्वनी वर्मा के अनुसार, यह प्लॉट 1994 से उनके कब्जे में है, जिस पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल और लोहे का गेट लगा है। 9 मार्च को थाना मिल एरिया के एक सिपाही ने उन्हें फोन कर कहा कि अजय कुमार की शिकायत पर दो दिनों में कागजात लेकर मिलें। सूचना पर उनके मामा के लड़के अभिषेक को मौके पर भेजा गया, आरोपी बाउंड्री तोड़ रहे थे । अभिषेक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन छीनकर डिलीट किया, उसे बंधक बनाया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर गेट और सामान (4 फावड़ा, 4 तसला, 2 ड्रम, 1 कुदाल आदि) लूट लिया। अश्वनी वर्मा जब न्यायालय से पहुंचे तो आरोपियों भाग चुके थे। इससे उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.