झारखंड जेल से पुलिस अभिरक्षा में आकर दे रहा इंटर की परीक्षा, पांच दिनों तक चलेगी विशेष व्यवस्था म्योरपुर क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पिपरी निवासी एक इंटरमीडिएट छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए गढ़वा पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था में रोजाना जेल से परीक्षा केंद्र लाया जा रहा है। यह व्यवस्था पांच दिनों तक जारी रहेगी।बुधवार को म्योरपुर स्थित कैमूर आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान यह विशेष स्थिति देखने को मिली। छात्र को मंडलीय कारागार गढ़वा से पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दिलाने लाया गया। जानकारी के अनुसार छात्र मूल रूप से पिपरी क्षेत्र का निवासी है और यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। किसी मामले में गिरफ्तारी के बाद वह झारखंड के गढ़वा जिले की जेल में बंद है। वर्तमान में उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। बुधवार को दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान पुलिस टीम छात्र को कॉलेज परिसर लेकर पहुंची। परीक्षा के दौरान उसे बरामदे में बैठाकर पुलिस निगरानी में परीक्षा दिलाई गई। पुलिस टीम में एएसआई शशि कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा में संपन्न कराई गई। बताया गया कि छात्र राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी का छात्र है तथा उसका परीक्षा केंद्र म्योरपुर निर्धारित किया गया है। परिजनों द्वारा न्यायालय में परीक्षा दिलाने की प्रार्थना किए जाने के बाद न्यायालय की अनुमति से उसे रोजाना जेल से परीक्षा दिलाने लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह विशेष व्यवस्था छात्र के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि वह परीक्षा से वंचित न रह जाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस टीम उसे पुनः जेल वापस ले जा रही है।

- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला के सीएसआर के तहत कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को बुधवार दोपहर 12 बजे त्रैमासिक पोषण किट का वितरण किया गया। यह वितरण डाला सेक्टर सी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर उड़ान सेवा समिति के सहयोग से किया गया। पोषण किट में मुरमुरा,गुड़,भुना चना अन्य पोषक सामग्री शामिल थी।यह पोषण किट कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को दिया गया। इस मौके पर दर्जनों बच्चे उनकी मातायें, उड़ान सेवा समिति एनजीओ की मीनू चौबे और मुख्य सेविका नेहा भी मौजूद थीं।3
- राबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत नरोखर के ग्रामीणों ने अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद और युवा मंच अध्यक्ष राबर्ट्सगंज लवकुश सिंह पटेल को खराब रोड के बारे में अवगत कराया। 1, अइलकर माइनर से नरोखर नहर टेल तक संपर्क मार्ग 2, जुलरहमान के घर से विरधी संपर्क मार्ग वाया बढ़उली संपर्क मार्ग 3, अइलकर माइनर से नरोखर तालाब तक1
- सोनभद्र.... चोपनसोनभद्र संपत्ति विवाद में परिवार के बीच खूनी संघर्ष बीच बाजार लाठी-डंडे और पत्थर चले, वीडियो वायरल चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड की घटना पारिवारिक कलह ने लिया उग्र रूप पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सेदारी को लेकर विवाद परिवार के सदस्यों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले बीच बाजार मारपीट से मचा हड़कंप राहगीर बाल-बाल बचे, स्थानीय लोग सहमे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना कुछ घायल खुद पहुंचे सीएचसी चोपन, अन्य को पुलिस ने कराया भर्ती डॉक्टर के अनुसार कोई गंभीर रूप से घायल नहीं, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच जारी4
- सोनभद्र, 19 फरवरी 2026: जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र से 16 फरवरी 2026 को लापता हुई नाबालिग युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती 16 फरवरी को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना शक्तिनगर थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लापता युवती के परिजनों ने बताया कि युवती के पास एक मोबाइल फोन था, जो कथित तौर पर क्षेत्र के एक युवक द्वारा दिया गया था। आरोप है कि वह युवक लगातार युवती से फोन पर बात करता था। परिजन इस पूरे मामले में उस युवक की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जाए तो अहम सुराग मिल सकता है। घटना के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग सहित संभावित स्थानों पर टीम भेजी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।1
- जनपद सोनभद्र के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए प्रशासन प्रयासरत1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1