logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटियो के साथ हुए हर अन्याय की सजा मिलेगी कोई बच नही पाएगा बेटियों के साथ हुए हर अन्याय की सजा मिलेगी, कोई बच नहीं पाएगा!

2 hrs ago
user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
Political party office Morena, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

बेटियो के साथ हुए हर अन्याय की सजा मिलेगी कोई बच नही पाएगा बेटियों के साथ हुए हर अन्याय की सजा मिलेगी, कोई बच नहीं पाएगा!

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • अमिल्हैड़ा पंचायत में सड़क निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच ,जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका पर लगाए लापरवाही मुरैना जिले की जनपद पंचायत पोरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलहैड़ा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम के निवासी मुगराम ने एक लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव, सरपंच एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि माता मंदिर से मुगराम के पुरा तक सड़क निर्माण के लिए 1 जनवरी 2025 को जिला पंचायत द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। साथ ही पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन और जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में पंचायत सचिव, सरपंच और जनपद सीईओ से संपर्क किया, तो उन्हें साफ इनकार कर दिया गया और कथित रूप से अभद्र व्यवहार भी किया गया। यहां तक कहा गया कि गांव में कोई सड़क नहीं बनेगी और जो करना है कर लो। गांव में सड़क नहीं होने से बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। कच्चे रास्ते पर पानी भरने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके। MP Breaking News CM Madhya Pradesh Collector Office Morena PRO Morena #पोरसा #प्रधानमंत्रीग्रामसड़क #cmojanpad
    1
    अमिल्हैड़ा पंचायत में सड़क निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच ,जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका पर लगाए लापरवाही
मुरैना जिले की जनपद पंचायत पोरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलहैड़ा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम के निवासी मुगराम ने एक लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव, सरपंच एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि माता मंदिर से मुगराम के पुरा तक सड़क निर्माण के लिए 1 जनवरी 2025 को जिला पंचायत द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। साथ ही पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन और जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में पंचायत सचिव, सरपंच और जनपद सीईओ से संपर्क किया, तो उन्हें साफ इनकार कर दिया गया और कथित रूप से अभद्र व्यवहार भी किया गया। यहां तक कहा गया कि गांव में कोई सड़क नहीं बनेगी और जो करना है कर लो।
गांव में सड़क नहीं होने से बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। कच्चे रास्ते पर पानी भरने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।
MP Breaking News CM Madhya Pradesh Collector Office Morena PRO Morena  #पोरसा #प्रधानमंत्रीग्रामसड़क
#cmojanpad
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • धौलपुर। करीब ढाई साल पुराने जानलेवा फायरिंग के एक मामले में अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि मामला 21 अक्टूबर 2022 राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जिसमें राजाखेड़ा निवासी राजू पुत्र फरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा भाई पुष्पेंद्र हॉट मैदान राजाखेड़ा में मैच खेलने गया था। तभी तपेन्द्र पुत्र हरि सिंह निवासी राजाखेड़ा ने जान से मारने की नीयत से पुष्पेंद्र पर कट्टे से फायर कर दिया। जिसकी गोली पुष्पेंद्र के पैर में जाकर लगी। अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि राजाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया। जिसमें अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश राकेश गोयल ने 9 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए आरोपी तपेंद्र पुत्र हरि सिंह को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
    1
    धौलपुर। करीब ढाई साल पुराने जानलेवा फायरिंग के एक मामले में अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि मामला 21 अक्टूबर 2022 राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जिसमें राजाखेड़ा निवासी राजू पुत्र फरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा भाई पुष्पेंद्र हॉट मैदान राजाखेड़ा में मैच खेलने गया था। तभी तपेन्द्र पुत्र हरि सिंह निवासी राजाखेड़ा ने जान से मारने की नीयत से पुष्पेंद्र पर कट्टे से फायर कर दिया। जिसकी गोली पुष्पेंद्र के पैर में जाकर लगी।
अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि राजाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया। जिसमें अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश राकेश गोयल ने 9 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए आरोपी तपेंद्र पुत्र हरि सिंह को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों कटौती को रद्द करने के मांग को लेकर शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डीएम को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों के बरसों से रुके हुए ट्रांसफर प्रमोशन कर स्कूलों के रिक्त पदों को भरे जाने की रखी मांग धौलपुर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा पंचांग में इस बार छात्रों एवं शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों में की गई कटौती का विरोध किया है। बुधवार को संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के आदेश के विरोध में हुंकार भरते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से स्कूलों का संचालन 21 जून की बजाय पूर्व की भांति एक जुलाई से ही करने तथा संस्था प्रधानों के अधिकारों पर किए गए अतिक्रमण को रद्द कर पूर्व की स्थिति बहाल करने तथा शिक्षकों के कई वर्षों से लंबित ट्रांसफर, प्रमोशन की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कर सरकारी स्कूलों में बच्चों की बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सभी रिक्त पदों को भरे जाने की ठोस कार्ययोजना लागू किए जाने की मांग की है।संघ के जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर ने बताया कि संघ की ओर से जिला प्रशासन के मार्फत सरकार को प्रेषित मांगपत्र में स्कूलों का संचालन 21 जून के स्थान पर पहले की भांति एक जुलाई से कर छात्रों एवं शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों कम करने एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती आदेश को वापस लेकर पूर्व की तरह दो दिन का अवकाश स्वीकृति के अधिकार बहाल करने तथा अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षक वर्ग को एक कैलेंडर वर्ष में 30 दिन के उपार्जित अवकाश (पीएल)का लाभ दिए जाने,शिक्षा विभाग में पारदर्शी तबादला नीति लागू कर 8 सालों से बंद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा 2018 की अपनाई गई प्रक्रिया की तरह ही जल्द करने, सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कराते हुए 6 सालों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्रमोशन कराने ,जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण व मरम्मत हेतु जल्द पर्याप्त बजट आवंटन करने,साल 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी पास करने की अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने,सेवारत शिक्षकों द्वारा पत्राचार से बीएड करने के निदेशक के वेतन काटने केआदेश को रद्द कर ऑन ड्यूटी मानते तथा सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए स्टाफिंग पैटर्न लागू कर शैक्षणिक कार्मिकों के पद सृजित कराने तथा वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता ,वाइस प्रिंसिपल तथा प्रिंसिपल की लंबित डीपीसी एवं पदस्थापन शुरू कराकर सभी रिक्त पदों को भरे जाने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों एवं ऑफिसों में लगाने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई है।
    4
    ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों कटौती को रद्द करने के मांग को लेकर
शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन 
मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डीएम को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों के बरसों से रुके हुए ट्रांसफर प्रमोशन कर स्कूलों के रिक्त पदों को भरे जाने की रखी मांग
धौलपुर  राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा पंचांग में इस बार छात्रों एवं शिक्षकों के
ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों में की गई कटौती का विरोध किया है। बुधवार को संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में 
शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के आदेश के विरोध में हुंकार भरते हुए  जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से स्कूलों का संचालन 21 जून की बजाय पूर्व की भांति एक जुलाई से ही करने तथा संस्था प्रधानों के अधिकारों पर किए गए अतिक्रमण को रद्द कर 
पूर्व की स्थिति बहाल करने तथा शिक्षकों के कई वर्षों से लंबित ट्रांसफर, प्रमोशन की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कर सरकारी स्कूलों में बच्चों की बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सभी रिक्त पदों को भरे जाने की ठोस कार्ययोजना लागू किए जाने की मांग की है।संघ के जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर ने बताया कि संघ की ओर से जिला प्रशासन के मार्फत 
सरकार को प्रेषित मांगपत्र में स्कूलों का संचालन 21 जून के स्थान पर पहले की भांति एक जुलाई से कर 
छात्रों एवं शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों कम करने एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती आदेश को वापस लेकर पूर्व की तरह दो दिन का अवकाश स्वीकृति के अधिकार बहाल करने तथा अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षक वर्ग को एक कैलेंडर वर्ष में 30 दिन के उपार्जित अवकाश (पीएल)का लाभ दिए जाने,शिक्षा विभाग में पारदर्शी तबादला नीति लागू कर 8 सालों से बंद 
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा 2018 की अपनाई गई प्रक्रिया की तरह ही
जल्द करने, 
सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कराते हुए 6 सालों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्रमोशन कराने ,जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण व मरम्मत हेतु जल्द पर्याप्त बजट आवंटन करने,साल 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी पास करने की अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने,सेवारत शिक्षकों द्वारा पत्राचार से बीएड करने के निदेशक के वेतन काटने केआदेश को रद्द कर ऑन ड्यूटी मानते तथा
सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए स्टाफिंग पैटर्न लागू कर शैक्षणिक कार्मिकों के पद सृजित कराने तथा वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता ,वाइस प्रिंसिपल तथा प्रिंसिपल की लंबित डीपीसी एवं पदस्थापन शुरू कराकर सभी रिक्त पदों को भरे जाने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों एवं ऑफिसों में लगाने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई है।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • today Celebrated - Ravi Kapoor birthday 🎂
    4
    today Celebrated - Ravi Kapoor birthday 🎂
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पत्नी ने खाया जहर, शिकायती आवेदन पर कंपू थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़ित पति ने एस एस पी से की शिकायत, आवादपुरा का मामला, मकान को लेकर हुआ विवाद।
    1
    पत्नी ने खाया जहर, शिकायती आवेदन पर कंपू थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़ित पति ने एस एस पी से की शिकायत, आवादपुरा का मामला, मकान को लेकर हुआ विवाद।
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनकपुर में उमड़ा जनसैलाब मुरैना जिले के जनकपुर गांव में वन रक्षक हरिकेश गुर्जर के अंतिम संस्कार में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर की गई हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और माहौल गमगीन बना हुआ है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। मौके पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ, डीएफओ सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है कि आज सुबह अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनकपुर में उमड़ा जनसैलाब
मुरैना जिले के जनकपुर गांव में वन रक्षक हरिकेश गुर्जर के अंतिम संस्कार में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर की गई हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और माहौल गमगीन बना हुआ है।
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला।
मौके पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ, डीएफओ सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि आज सुबह अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    3 hrs ago
  • 4 मई से बंगाल में एक-एक कर सभी लुटेरों का हिसाब होगा!
    1
    4 मई से बंगाल में एक-एक कर सभी लुटेरों का हिसाब होगा!
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Political party office Morena, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुरैना वार्ड क्रमांक ४४ छोंदा में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भगवान भरोसे चल रहे 45 दिन से मेडिकल ऑफिसर नहीं दिन में कोई भी नर्सिंग स्टाफ नहीं पूरा गायब #मुरैना
    1
    मुरैना वार्ड क्रमांक ४४ छोंदा में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भगवान भरोसे चल रहे 45 दिन से मेडिकल ऑफिसर नहीं दिन में कोई भी नर्सिंग स्टाफ  नहीं पूरा गायब #मुरैना
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • धौलपुर पुलिस ने 12 करोड़ 69 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी अमित गौतम को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भरतपुर रेंज से 40 हजार और जयपुर पश्चिम पुलिस से 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसकी तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, अमित गौतम ने अपने साथी अरुण अग्रवाल के साथ मिलकर करीब 200 लोगों को निवेश के नाम पर झांसा दिया और करोड़ों रुपए ठगे। उसके खिलाफ धौलपुर, जयपुर और उदयपुर में लगभग 21 मामले दर्ज हैं।जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बड़ा निवेशक बताकर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देता था। वह विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा भी देता था, जिससे वे और अधिक रकम निवेश करने के लिए प्रेरित होते थे। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां दिखाकर करता था ट्रेप अमित गौतम फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से निवेश करवाता था। वह मुख्य रूप से अमीर और पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां और मोबाइल फोन दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था और जरूरत पड़ने पर लोगों को बैंक से लोन तक दिलवाता था। डॉक्टरों को भी जाल में फंसाया आरोपी ने उदयपुर से एम. फार्मा की डिग्री हासिल की थी। वह अपने मेडिकल क्षेत्र के ज्ञान का उपयोग कर डॉक्टरों और अन्य पेशेवर लोगों को भी अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पर धोखाधड़ी के 21 केस दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित गौतम पर जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में 15, मानसरोवर थाना क्षेत्र में एक, उदयपुर के भुपालपुरा थाना क्षेत्र में 2, धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में दो और एक प्रवर्तन निदेशालय ईडी में मामला दर्ज हैं। साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने जयपुर, उदयपुर और दिल्ली में लगातार इनपुट जुटाए । पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने आरोपी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।साइबर टीम की रही विशेष भूमिका एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर हरिंद सिंह, साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह की टीम की भूमिका रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का था। जिसे पकड़वाने में कांस्टेबल हरविंद्र सिंह की विशेष भूमिका हैं।
    2
    धौलपुर पुलिस ने 12 करोड़ 69 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी अमित गौतम को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भरतपुर रेंज से 40 हजार और
जयपुर पश्चिम पुलिस से 3 हजार रुपए का इनाम घोषित
था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसकी तलाश कर रहा
था। पुलिस के अनुसार, अमित गौतम ने अपने साथी अरुण
अग्रवाल के साथ मिलकर करीब 200 लोगों को निवेश के नाम पर झांसा दिया और करोड़ों रुपए ठगे। उसके खिलाफ धौलपुर, जयपुर और उदयपुर में लगभग 21 मामले दर्ज हैं।जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बड़ा निवेशक बताकर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देता था। वह विश्वास जीतने के लिए
शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा भी देता था, जिससे वे और अधिक रकम निवेश करने के लिए प्रेरित होते थे। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां दिखाकर करता था ट्रेप अमित गौतम फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से निवेश करवाता था। वह मुख्य रूप से अमीर और पढ़े-लिखे
लोगों को निशाना बनाता था। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां और मोबाइल फोन दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था और
जरूरत पड़ने पर लोगों को बैंक से लोन तक दिलवाता था।
डॉक्टरों को भी जाल में फंसाया
आरोपी ने उदयपुर से एम. फार्मा की डिग्री हासिल की
थी। वह अपने मेडिकल क्षेत्र के ज्ञान का उपयोग कर डॉक्टरों और अन्य पेशेवर लोगों को भी अपने जाल में फंसाता था।
आरोपी पर धोखाधड़ी के 21 केस दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित गौतम पर जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में 15, मानसरोवर थाना क्षेत्र में
एक, उदयपुर के भुपालपुरा थाना क्षेत्र में 2, धौलपुर के
निहालगंज थाना क्षेत्र में दो और एक प्रवर्तन निदेशालय
ईडी में मामला दर्ज हैं। साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने जयपुर, उदयपुर और दिल्ली में लगातार इनपुट जुटाए ।
पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने आरोपी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की
संभावना है।साइबर टीम की रही विशेष भूमिका एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर हरिंद सिंह, साइबर सेल प्रभारी
नरेंद्र सिंह की टीम की भूमिका रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का था। जिसे पकड़वाने में कांस्टेबल हरविंद्र सिंह की विशेष भूमिका हैं।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.