Shuru
Apke Nagar Ki App…
Episode- YY-38 💥Happy birthday - Ravi Kapoor urf Jeetendra💥 today Celebrated - Ravi Kapoor birthday 🎂
Vimal Kashyap
Episode- YY-38 💥Happy birthday - Ravi Kapoor urf Jeetendra💥 today Celebrated - Ravi Kapoor birthday 🎂
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर द्वारा अभिभाषक संघ धौलपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो द्वारा किया गया । अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होती है। इसलिए अधिवक्ताओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करते रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि नियमित योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए अधिवक्ता अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें । एम ए सी टी न्यायाधीश सुश्री प्रीति नायक ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा अधिवक्ताओं के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें एक साथ अधिवक्ताओं की शरीर की संपूर्ण जांच नि:शुल्क की जा रही है तथा उन्हें परामर्श व दवाइयां भी वितरित की जा रही है । उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए अभिभाषक संघ को बधाई दी। धौलपुर अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिवक्ता हित सर्वप्रथम है और इसको ध्यान में रखकर इस दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से सभी अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया है और उन्हें परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गई है ।इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की ओर से डॉक्टर गोविंद सिंह मीणा ,डॉ.0अनुराग मित्तल, शिवम, संजय, पुष्पेंद्र, श्रीमती संध्या कुमारी, राकेश अग्रवाल, शशांक शर्मा, गौरव, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह परमार, मलखान सिंह, राजीव चौहान, श्रीमती मीना देवी व सुरेश शर्मा व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश गोयल एससी एसटी न्यायाधीश नम्रता पारीक, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा, एसीजेएम शीला फौजदार, न्यायिक अधिकारी करुणा , सुमन मीणा अभिभाषक संघ बाड़ी के अध्यक्ष सत्येंद्र जादौन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी ब्रजेश बघेल, विनय शर्मा ,प्रशांत बघेलविवेक व्यास, महिला कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति राजावत, फरहा खान प्रतिमा व इंद्रा शर्मा उपस्थित थे।4
- ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों कटौती को रद्द करने के मांग को लेकर शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डीएम को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों के बरसों से रुके हुए ट्रांसफर प्रमोशन कर स्कूलों के रिक्त पदों को भरे जाने की रखी मांग धौलपुर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा पंचांग में इस बार छात्रों एवं शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों में की गई कटौती का विरोध किया है। बुधवार को संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के आदेश के विरोध में हुंकार भरते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से स्कूलों का संचालन 21 जून की बजाय पूर्व की भांति एक जुलाई से ही करने तथा संस्था प्रधानों के अधिकारों पर किए गए अतिक्रमण को रद्द कर पूर्व की स्थिति बहाल करने तथा शिक्षकों के कई वर्षों से लंबित ट्रांसफर, प्रमोशन की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कर सरकारी स्कूलों में बच्चों की बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सभी रिक्त पदों को भरे जाने की ठोस कार्ययोजना लागू किए जाने की मांग की है।संघ के जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर ने बताया कि संघ की ओर से जिला प्रशासन के मार्फत सरकार को प्रेषित मांगपत्र में स्कूलों का संचालन 21 जून के स्थान पर पहले की भांति एक जुलाई से कर छात्रों एवं शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों कम करने एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती आदेश को वापस लेकर पूर्व की तरह दो दिन का अवकाश स्वीकृति के अधिकार बहाल करने तथा अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षक वर्ग को एक कैलेंडर वर्ष में 30 दिन के उपार्जित अवकाश (पीएल)का लाभ दिए जाने,शिक्षा विभाग में पारदर्शी तबादला नीति लागू कर 8 सालों से बंद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा 2018 की अपनाई गई प्रक्रिया की तरह ही जल्द करने, सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कराते हुए 6 सालों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्रमोशन कराने ,जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण व मरम्मत हेतु जल्द पर्याप्त बजट आवंटन करने,साल 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी पास करने की अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने,सेवारत शिक्षकों द्वारा पत्राचार से बीएड करने के निदेशक के वेतन काटने केआदेश को रद्द कर ऑन ड्यूटी मानते तथा सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए स्टाफिंग पैटर्न लागू कर शैक्षणिक कार्मिकों के पद सृजित कराने तथा वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता ,वाइस प्रिंसिपल तथा प्रिंसिपल की लंबित डीपीसी एवं पदस्थापन शुरू कराकर सभी रिक्त पदों को भरे जाने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों एवं ऑफिसों में लगाने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई है।4
- today Celebrated - Ravi Kapoor birthday 🎂4
- *A historic step towards true women-led governance.* 📈 The Modi government has consistently empowered women through initiatives like Ujjwala, Jan Dhan, and Beti Bachao Beti Padhao, and is now proposing a special three-day parliamentary session (April 16–18) to further strengthen the Women’s Reservation Act framework, ensuring 33% representation in the Lok Sabha and state assemblies. This move is HISTORIC because it goes beyond promises and lays the foundation for real political empowerment, giving women a decisive voice in shaping India’s future and accelerating the journey towards a developed, inclusive nation.1
- आगरा नगर निगम में मेयर एवं नगर आयुक्त की उपस्थिति में 10 नव पार्षद शपथ ग्रहण समारोह रखा गया शपथ ग्रहण समारोह में हर्ष उल्लास के साथ नव पार्षदों को नगर निगम की परिवार बड़ा होने जैसी बात मेयर द्वारा कही गई तथा उनका नाम लेकर संबोधित किया गया एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजन किया गया1
- अमिल्हैड़ा पंचायत में सड़क निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच ,जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका पर लगाए लापरवाही मुरैना जिले की जनपद पंचायत पोरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलहैड़ा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम के निवासी मुगराम ने एक लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव, सरपंच एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि माता मंदिर से मुगराम के पुरा तक सड़क निर्माण के लिए 1 जनवरी 2025 को जिला पंचायत द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। साथ ही पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन और जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में पंचायत सचिव, सरपंच और जनपद सीईओ से संपर्क किया, तो उन्हें साफ इनकार कर दिया गया और कथित रूप से अभद्र व्यवहार भी किया गया। यहां तक कहा गया कि गांव में कोई सड़क नहीं बनेगी और जो करना है कर लो। गांव में सड़क नहीं होने से बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। कच्चे रास्ते पर पानी भरने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके। MP Breaking News CM Madhya Pradesh Collector Office Morena PRO Morena #पोरसा #प्रधानमंत्रीग्रामसड़क #cmojanpad1
- धौलपुर पुलिस ने 12 करोड़ 69 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी अमित गौतम को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भरतपुर रेंज से 40 हजार और जयपुर पश्चिम पुलिस से 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसकी तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, अमित गौतम ने अपने साथी अरुण अग्रवाल के साथ मिलकर करीब 200 लोगों को निवेश के नाम पर झांसा दिया और करोड़ों रुपए ठगे। उसके खिलाफ धौलपुर, जयपुर और उदयपुर में लगभग 21 मामले दर्ज हैं।जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बड़ा निवेशक बताकर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देता था। वह विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा भी देता था, जिससे वे और अधिक रकम निवेश करने के लिए प्रेरित होते थे। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां दिखाकर करता था ट्रेप अमित गौतम फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से निवेश करवाता था। वह मुख्य रूप से अमीर और पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था। लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां और मोबाइल फोन दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था और जरूरत पड़ने पर लोगों को बैंक से लोन तक दिलवाता था। डॉक्टरों को भी जाल में फंसाया आरोपी ने उदयपुर से एम. फार्मा की डिग्री हासिल की थी। वह अपने मेडिकल क्षेत्र के ज्ञान का उपयोग कर डॉक्टरों और अन्य पेशेवर लोगों को भी अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पर धोखाधड़ी के 21 केस दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित गौतम पर जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में 15, मानसरोवर थाना क्षेत्र में एक, उदयपुर के भुपालपुरा थाना क्षेत्र में 2, धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में दो और एक प्रवर्तन निदेशालय ईडी में मामला दर्ज हैं। साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने जयपुर, उदयपुर और दिल्ली में लगातार इनपुट जुटाए । पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने आरोपी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में साइबर सेल की छह महीने की मेहनत रंग लाई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।साइबर टीम की रही विशेष भूमिका एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर हरिंद सिंह, साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह की टीम की भूमिका रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का था। जिसे पकड़वाने में कांस्टेबल हरविंद्र सिंह की विशेष भूमिका हैं।2
- So today he turned - 84 years इनकी फिल्मों के सारे गीत सुपरहिट हो जाते थे जिन्हें पब्लिक गाती रहती... जिनमें मुख्य हैं-- १ - अपनापन- 1977 आदमी मुसाफिर है... २ - प्यासा सावन- 1881 मेघा रे मेघा रे मत परदेश जा तू.... ३ - प्यासा सावन-1981 इन हसीन वादियों से २-४ नगमे चुरा तो ले चलें... ४ - रास्ते प्यार के-1982 मैं तुममें समाया जाऊँ तुम मुझमें समा जाओ... ५ - परिचय- 1972 मुसाफिर हूं यारो न घर है न ठिकाना मुझे बस चलते जाना है...4
- 4 मई से बंगाल में एक-एक कर सभी लुटेरों का हिसाब होगा!1