Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री राम जय माता दी जय माता दी जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम
मुकेश
जय श्री राम जय माता दी जय माता दी जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम जय श्री राधे कृष्णा जय श्री राम
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Haryana Voice Palwal1
- अबकी बार क्षेत्रीय मुद्दों की सरकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।1
- SJVM शिव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल ने आठवी दसवी क्लास मे दियाउत्कृष्ट परिणाम शहर में निकली विशाल रैली अमर दीप सैनडीग। शिव ज्योति विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल, मेला ग्राउंड डीग की ओर से आज दिनांक 30 मार्च 2026 को कक्षा 10 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो मेला ग्राउंड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरकर पुनः सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा मुस्कान पुत्री श्री राजेश कुमार निवासी शाहपुर ने 96.17% अंक प्राप्त कर डीग जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। रैली में मुस्कान के साथ-साथ अमन पुत्र रामवीर सिंह निवासी सेऊ, सौम्या शर्मा पुत्री विशन शर्मा निवासी डीग एवं कक्षा 8 में ए ग्रेड प्राप्त अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस सफल आयोजन में विद्यालय के डायरेक्टर श्याम ठाकुर, प्रिंसिपल फूलचंद शर्मा, वाइस प्रिंसिपल हेमंत शर्मा, तथा शिक्षकगण मानकचंद, राजेंद्र सिंह, भोबल सिंह, प्रकाश, चंद्रभान जोशी, गजेन्द्र जोशी सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित किया1
- Post by Pravendra kumar1
- राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में टप्पल थाने पर धरना जारी टप्पल (अलीगढ़)। उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को टप्पल थाने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता और संगठन के हाईकमान से अगला निर्देश नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसानों ने उड़ीसा सरकार के इस कदम को किसान विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि किसान नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार श्योराण, पूर्व तहसील अध्यक्ष खैर भोला चौधरी, दीनदयाल सेठ तथा महिपाल ठाकुर सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे। धरने के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया और कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। प्रशासन की ओर से मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।1
- सीकरी नगर पालिका क्षेत्र का एक प्रमुख नाला आज कचरे का अड्डा बन चुका है। नाले में भरी गंदगी और जाम स्थिति ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आरोप है कि न तो समय पर कचरा उठाया जा रहा है और न ही नाले की नियमित सफाई हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मजबूरी में लोग कचरा नाले में डाल रहे हैं, वहीं प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े दावे कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है—टूटी दीवारें, बदबू और हादसों का खतरा। क्या समय रहते प्रशासन जागेगा या हालात और बिगड़ेंगे? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1
- Post by Haryana Voice Palwal1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक हुआ घायल बहज गांव के लोगो ने घायल को पहुंचाया अस्पताल अमर दीप सैन डीगसोमवार की रात्रि 7 बजे एक बाइक सवार युवक सोनू पुत्र नेपाल (25) निवासी बादान वाडा अजमेर को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर हुआ गंभीर घायल डीग जिला अस्पताल मै कराया भर्तीं । सोमवार की रात्रि एक युवक को जो की बाइक पर फेरी करके ड्राई फ्रूट बेचता है वह फेरी लगाकर डीग आ रहा था तभी गांव बहज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया । ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक को पडा देखा वह अपने निजी वाहन से घायल युवक सोनू को अस्पताल लेकर आए और वहां पर उसे भर्ती कराया सोनू अजमेर के बादान वाड़ा गांव का रहने वाला है जो हाल ही में नगर रोड पर अपने परिवार के साथ रहता है । बाइक से गांव-गांव जाकर ड्राई फ्रूट की फेरी लगता है । वहीं घायल सोनू का डीग जिला अस्पताल मै इलाज चल रहा है । घटना की सूचना मिलने के बाद सोनू के परिजन अस्पताल पहुंचे ।4
- Post by Pravendra kumar1