टप्पल में उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में टप्पल थाने पर धरना शुरू राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में टप्पल थाने पर धरना जारी टप्पल (अलीगढ़)। उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को टप्पल थाने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता और संगठन के हाईकमान से अगला निर्देश नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसानों ने उड़ीसा सरकार के इस कदम को किसान विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि किसान नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार श्योराण, पूर्व तहसील अध्यक्ष खैर भोला चौधरी, दीनदयाल सेठ तथा महिपाल ठाकुर सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे। धरने के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया और कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। प्रशासन की ओर से मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

- राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में टप्पल थाने पर धरना जारी टप्पल (अलीगढ़)। उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को टप्पल थाने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता और संगठन के हाईकमान से अगला निर्देश नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसानों ने उड़ीसा सरकार के इस कदम को किसान विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि किसान नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार श्योराण, पूर्व तहसील अध्यक्ष खैर भोला चौधरी, दीनदयाल सेठ तथा महिपाल ठाकुर सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे। धरने के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया और कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। प्रशासन की ओर से मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।1
- LPG क्राइसिस के कारण घर में रखे 3-4 सिलेंडर में से किसी एक में लगी आग, हुआ ब्लास्ट,एक सिलेंडर फटने से बाकी सिलेंडर उछट कर इधर-उधर जा गिरे, सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, मौके पर दमकल टीम ने बमुश्किल पाया आग पर काबू, सिलेंडर फटने की घटना में दो लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार,क्वार्सी थाना इलाके के फिरदौस नगर की घटना.3
- Post by महाशय भूपेन्द्र गौरौला1
- गोकुल में पंडित जी की 'आशिकी' का हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिलाओं के तेवर देख जमुना में कूदकर बचाई इज्जत और जान ! वीडियो हुआ वायरल ! मामला क्या है वह जांच का विषय है1
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा! मथुरा के पास आगरा से लौट रहे श्रीलंका के पर्यटकों से भरी एक बस आग गई1
- टीकाराम महाविद्यालय में सनसनी, पार्किंग ठेकेदार ने ₹1 लाख के विवाद में की हत्या, शव नाले में छिपाया अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम महाविद्यालय परिसर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है और कॉलेज के ही पार्किंग ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। पैसे के लेनदेन में हुई हत्या आज दिनांक 29.03.2026 को करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महाविद्यालय परिसर में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो शक की सुई पार्किंग ठेकेदार की ओर घूमी। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी का इकबाल-ए-जुर्म पूछताछ के दौरान आरोपी ठेकेदार ने बताया कि: उसने मृतक से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) उधार लिए थे। मृतक लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिससे परेशान होकर ठेकेदार ने उसकी हत्या की योजना बनाई। हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पार्किंग के पास स्थित नाले में छुपा दिया था। पुलिस की कार्रवाई और स्थिति क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, श्री सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है। मुख्य बिंदु: स्थान: टीकाराम महाविद्यालय, थाना क्वार्सी, अलीगढ़। कारण: ₹1 लाख का बकाया लेनदेन। गिरफ्तारी: कॉलेज का पार्किंग ठेकेदार हिरासत में। बरामदगी: नाले से बरामद हुआ शव।1
- Post by Harnam Singh Pradhan2
- खैर श्रीमती अशर्फी देवी कुशवाहा मेमोरियल इंटर कॉलेज खैर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर विनीत कुमार जी व स्कूल के चेयरमेन राजकुमार कुशवाहा प्रधानाचार्य मनवीर सिंह जी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया प्रधानाचार्य ने अवगत कराया के स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम परिणाम देता आ रहा है आगे भी देता रहेगा इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ पुष्पेंद्र कुमार मनोज कुमार गोपालगढ़ भूपेंद्र मनोज कुमार विशाल सरस्वती कुशवाहा सीमा चंचल नंदिनी मंजू विद्या रचना योग्यता आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे1