logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरगी डैम में क्रूज पलटा,04 की मौत, 30 लोग थे सवार जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मौके पर प्रशासन पहुंच गया है।

17 hrs ago
user_Ashok kumar
Ashok kumar
Patan, Bhopal•
17 hrs ago

बरगी डैम में क्रूज पलटा,04 की मौत, 30 लोग थे सवार जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मौके पर प्रशासन पहुंच गया है।

  • user_User2189
    User2189
    Jabalpur, Madhya Pradesh
    🙏
    14 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत के आगोश में भी साथ न छूटा, मां की ममता देख कांप उठी लोगों की रूह ​जबलपुर/बरगी। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने न केवल वहां मौजूद बचाव दल, बल्कि पूरे प्रदेश की आंखों में आंसू ला दिए। पानी की गहराई में डूबे क्रूज के केबिन से जब एक मां और उसके चार वर्षीय मासूम बेटे का शव निकाला गया, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। ​अंतिम सांस तक बचाने की कोशिश ​चश्मदीदों और बचाव दल के अनुसार, मां ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी थी।
    1
    बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत के आगोश में भी साथ न छूटा, मां की ममता देख कांप उठी लोगों की रूह
​जबलपुर/बरगी। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने न केवल वहां मौजूद बचाव दल, बल्कि पूरे प्रदेश की आंखों में आंसू ला दिए। पानी की गहराई में डूबे क्रूज के केबिन से जब एक मां और उसके चार वर्षीय मासूम बेटे का शव निकाला गया, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे।
​अंतिम सांस तक बचाने की कोशिश
​चश्मदीदों और बचाव दल के अनुसार, मां ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी थी।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दीवार गिरने से महिला घायल, जबलपुर रेफर
    1
    दीवार गिरने से महिला घायल, जबलपुर रेफर
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ​नरसिंहपुर: तेज अंध और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को मिली राहत वही तेज आंधी से कई जगह बिजली के तार टूटे दुकानों पर पेड़ गिरने कई लोगों को कॉफी मुस्कान हुआ ​नरसिंहपुर। पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Heat Wave) का सामना कर रहे नरसिंहपुर जिले के लिए आज की शाम राहत भरी खबर लेकर आई। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक आए तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ​तेज हवाओं के साथ बदला मौसम ​दोपहर तक भीषण तपिश और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। लेकिन शाम होते ही आसमान में घने काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और मौसम खुशनुमा हो गया। ​गर्मी और उमस से मिली मुक्ति ​जिले में पिछले कुछ दिनों से पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था। इस बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई है, जिससे आम जनजीवन को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शाम को ठंडी हवाएं चलने से लोग पार्कों और छतों पर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। ​बिजली व्यवस्था हुई प्रभावित ​अंधड़ के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ों की टहनियां गिरने और तकनीकी खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि, बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं। ​कृषि और आगामी पूर्वानुमान ​मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 24 से 48 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
    3
    ​नरसिंहपुर:  तेज अंध और बारिश  से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को मिली राहत वही  तेज आंधी से कई जगह बिजली के तार टूटे दुकानों पर पेड़ गिरने कई लोगों को  कॉफी मुस्कान हुआ
​नरसिंहपुर। पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Heat Wave) का सामना कर रहे नरसिंहपुर जिले के लिए आज की शाम राहत भरी खबर लेकर आई। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक आए तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
​तेज हवाओं के साथ बदला मौसम
​दोपहर तक भीषण तपिश और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। लेकिन शाम होते ही आसमान में घने काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और मौसम खुशनुमा हो गया।
​गर्मी और उमस से मिली मुक्ति
​जिले में पिछले कुछ दिनों से पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था। इस बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई है, जिससे आम जनजीवन को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शाम को ठंडी हवाएं चलने से लोग पार्कों और छतों पर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।
​बिजली व्यवस्था हुई प्रभावित
​अंधड़ के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ों की टहनियां गिरने और तकनीकी खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि, बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।
​कृषि और आगामी पूर्वानुमान
​मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 24 से 48 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे पहुँचे बरगी बांध. बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता. -------- लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही श्री सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुँचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। श्री सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण होने के पश्चात घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने सुरक्षित बचाये गये यात्रियों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के साथ सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया भी मौके पर मौजूद हैं। CM Madhya Pradesh Rakesh Singh #JansamparkMP #jabalpur
    2
    लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे पहुँचे बरगी बांध.
बचाव कार्य का लिया जायजा.
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.
--------
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही श्री सिंह  डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुँचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। श्री सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष  की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण होने के पश्चात घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने सुरक्षित बचाये गये यात्रियों के समुचित उपचार के निर्देश दिये।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के साथ सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया भी मौके पर मौजूद हैं।
CM Madhya Pradesh 
Rakesh Singh   
#JansamparkMP #jabalpur
    user_दैनिक भारत संवाद न्यूज
    दैनिक भारत संवाद न्यूज
    News Anchor नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, बंधाया ढांढस
    1
    बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, बंधाया ढांढस
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर•
    9 hrs ago
  • लोकेशन जबलपुर रिपोर्टर आशीष कुमार दुबे ​बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत के आगोश में भी साथ न छूटा, मां की ममता देख कांप उठी लोगों की रूह ​जबलपुर/बरगी। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने न केवल वहां मौजूद बचाव दल, बल्कि पूरे प्रदेश की आंखों में आंसू ला दिए। पानी की गहराई में डूबे क्रूज के केबिन से जब एक मां और उसके चार वर्षीय मासूम बेटे का शव निकाला गया, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। ​अंतिम सांस तक बचाने की कोशिश ​चश्मदीदों और बचाव दल के अनुसार, मां ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि डूबते हुए क्रूज के बीच उस मां ने अपनी पूरी शक्ति अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने में लगा दी थी। उसे शायद यह उम्मीद थी कि सेफ्टी जैकेट के सहारे वह अपने बच्चे को डूबने से बचा लेगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोनों मां-बेटा क्रूज के केबिन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे नर्मदा के बैकवाटर में अचानक आए तेज तूफान और ऊंची लहरों के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया।मौसम विभाग द्वारा पहले ही येलो अलर्ट (तेज हवाओं की चेतावनी) जारी किया गया था, इसके बावजूद क्रूज का संचालन क्यों होने दिया गया, यह जांच का विषय है। जीवित बचे कुछ पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि क्रूज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और आपात स्थिति में चालक ने समय रहते क्रूज को किनारे नहीं लगाया। ​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। ​वहीं, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा में बड़ी चूक है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। ​ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। NDRF, SDRF और सेना की टुकड़ी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। ​"मां की ममता जीत गई, किन्तु मां हार गई..." — यह वाक्य आज हर उस शख्स की जुबान पर है जिसने बरगी की लहरों में डूबी उस ममता की कहानी सुनी।
    4
    लोकेशन जबलपुर 
रिपोर्टर  आशीष कुमार दुबे 
​बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत के आगोश में भी साथ न छूटा, मां की ममता देख कांप उठी लोगों की रूह
​जबलपुर/बरगी। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने न केवल वहां मौजूद बचाव दल, बल्कि पूरे प्रदेश की आंखों में आंसू ला दिए। पानी की गहराई में डूबे क्रूज के केबिन से जब एक मां और उसके चार वर्षीय मासूम बेटे का शव निकाला गया, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे।
​अंतिम सांस तक बचाने की कोशिश
​चश्मदीदों और बचाव दल के अनुसार, मां ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि डूबते हुए क्रूज के बीच उस मां ने अपनी पूरी शक्ति अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने में लगा दी थी। उसे शायद यह उम्मीद थी कि सेफ्टी जैकेट के सहारे वह अपने बच्चे को डूबने से बचा लेगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोनों मां-बेटा क्रूज के केबिन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे नर्मदा के बैकवाटर में अचानक आए तेज तूफान और ऊंची लहरों के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया।मौसम विभाग द्वारा पहले ही येलो अलर्ट (तेज हवाओं की चेतावनी) जारी किया गया था, इसके बावजूद क्रूज का संचालन क्यों होने दिया गया, यह जांच का विषय है। जीवित बचे कुछ पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि क्रूज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और आपात स्थिति में चालक ने समय रहते क्रूज को किनारे नहीं लगाया।
​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
​वहीं, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा में बड़ी चूक है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
​ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। NDRF, SDRF और सेना की टुकड़ी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
​"मां की ममता जीत गई, किन्तु मां हार गई..." — यह वाक्य आज हर उस शख्स की जुबान पर है जिसने बरगी की लहरों में डूबी उस ममता की कहानी सुनी।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.