Shuru
Apke Nagar Ki App…
नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ रही अनफिट बसें कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ रही अनफिट बसें कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- बरगी डैम में क्रूज हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, हंसी-खुशी के बीच मौत बनकर आई आंधी जबलपुर। मध्यप्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को हुए भीषण क्रूज हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे से ठीक पहले सब कुछ सामान्य था। पर्यटक क्रूज पर सवार होकर नर्मदा की लहरों का आनंद ले रहे थे, सेल्फी ली जा रही थी और चारों ओर खुशी का माहौल था। लेकिन पलक झपकते ही प्रकृति का मिजाज बदला और एक जोरदार आंधी ने इस खुशी को मातम में बदल दिया। वीडियो में कैद हुआ तबाही का मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि क्रूज अपनी रफ्तार में था, तभी अचानक 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते ऊंची लहरें उठने लगीं और क्रूज अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गया। चीख-पुकार मचते ही क्रूज पानी में समा गया। चश्मदीदों के अनुसार, मौसम इतनी तेजी से बदला कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अब तक 9 शव बरामद, रेस्क्यू जारी ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों की संख्या 09 हो गई है। एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें कल रात से ही लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। शुक्रवार सुबह बचाव दल ने पानी से पांच और शव निकाले हैं। अब तक करीब 28-29 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लापरवाही के भी लग रहे आरोप हादसे में बचे कुछ पर्यटकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि क्रूज डूबने के वक्त लाइफ जैकेट समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। प्रदेश भर में क्रूज संचालन पर रोक इस भीषण हादसे के बाद मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी जलाशयों में क्रूज के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जब तक सुरक्षा मानकों की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक पर्यटन के लिए क्रूज सेवा बंद रहेगी।1
- नरसिंहपुर: तेज अंध और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को मिली राहत वही तेज आंधी से कई जगह बिजली के तार टूटे दुकानों पर पेड़ गिरने कई लोगों को कॉफी मुस्कान हुआ नरसिंहपुर। पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Heat Wave) का सामना कर रहे नरसिंहपुर जिले के लिए आज की शाम राहत भरी खबर लेकर आई। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक आए तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तेज हवाओं के साथ बदला मौसम दोपहर तक भीषण तपिश और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। लेकिन शाम होते ही आसमान में घने काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और उमस से मिली मुक्ति जिले में पिछले कुछ दिनों से पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था। इस बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई है, जिससे आम जनजीवन को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शाम को ठंडी हवाएं चलने से लोग पार्कों और छतों पर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बिजली व्यवस्था हुई प्रभावित अंधड़ के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ों की टहनियां गिरने और तकनीकी खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि, बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं। कृषि और आगामी पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 24 से 48 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें।3
- लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे पहुँचे बरगी बांध. बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता. -------- लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही श्री सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुँचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। श्री सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण होने के पश्चात घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने सुरक्षित बचाये गये यात्रियों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के साथ सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया भी मौके पर मौजूद हैं। CM Madhya Pradesh Rakesh Singh #JansamparkMP #jabalpur2
- नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे ने उपस्थित श्रमिकों और रेल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- जिला कलेक्टर ने गोटेगांव के कई गेहूं खरीदी केंदो का निरीक्षण कर प्रभारीयो को दिए आवश्यक निर्देश3
- बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत के आगोश में भी साथ न छूटा, मां की ममता देख कांप उठी लोगों की रूह जबलपुर/बरगी। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने न केवल वहां मौजूद बचाव दल, बल्कि पूरे प्रदेश की आंखों में आंसू ला दिए। पानी की गहराई में डूबे क्रूज के केबिन से जब एक मां और उसके चार वर्षीय मासूम बेटे का शव निकाला गया, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। अंतिम सांस तक बचाने की कोशिश चश्मदीदों और बचाव दल के अनुसार, मां ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी थी।1