Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरी के तपसीडीह में बिजली की च*पे*ट में आने से 60 वर्षीय बिगन महथा की द*र्दना*क मौ*त विद्युत विभाग? गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत असको पंचायत के तपसीडीह गांव में बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय बिगन महथा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को काफी समझाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा इस हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। #Giridih #Deori #TapasDeeh #AskoPanchayat #JharkhandNews #ElectricShock #BreakingNews #GiridihNews #DeoriNews #SatyasahityaNews
Satya sahitya news
देवरी के तपसीडीह में बिजली की च*पे*ट में आने से 60 वर्षीय बिगन महथा की द*र्दना*क मौ*त विद्युत विभाग? गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत असको पंचायत के तपसीडीह गांव में बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय बिगन महथा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को काफी समझाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा इस हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। #Giridih #Deori #TapasDeeh #AskoPanchayat #JharkhandNews #ElectricShock #BreakingNews #GiridihNews #DeoriNews #SatyasahityaNews
- User3860Latehar, Jharkhand🤝6 hrs ago
- Shuru UserTisri, Giridih🙏1 day ago
More news from झारखंड and nearby areas
- सड़क नहीं तो वोट नहीं 🚨 बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोश चुनाव बहिष्कार की चेतावनी धनवार प्रखंड क्षेत्र में धनवार से रोपामहुआ होते हुए झारखंडधाम जाने वाली करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। बरसात में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया को मौके पर बुलाकर सड़क की स्थिति दिखाई और अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। वीडियो को Like 👍, Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- अपहरण हत्याकांड का तिसरी पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी पिंटू यादव के सरेंडर के बाद जंगल से मिला मुंशी का शव अपहरण हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी पिंटू यादव के सरेंडर के बाद जंगल से मिला शव2
- भाकपा माले गिरिडीह नगर इकाई की ओर से पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन भाकपा माले गिरिडीह नगर इकाई की ओर से सोमवार शाम 7 बजे पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- दारु अंचल क्षेत्र के जिनगा से बड़ी संख्या मे पहुंचे ग्रामीणों ने सरकारी गैर मजारुवा जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ भरी हुंकार, अंचल कार्यालय मे अल्टीमेंटम देकर कब्ज़ा मुक्त कराने कि मांग किया कब्ज़ा नही हटाने पर होगा आंदोलन। दारु अंचल क्षेत्र के जिनगा से बड़ी संख्या मे पहुंचे ग्रामीणों ने सरकारी गैर मजारुवा जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ भरी हुंकार, अंचल कार्यालय मे अल्टीमेंटम देकर कब्ज़ा मुक्त कराने कि मांग किया कब्ज़ा नही हटाने पर होगा आंदोलन।1
- Chandan Banka ग्राम पंचायत राज कोरिया गांव असली खबर गेस टंकी में गेस के व्जय पानी निकल रहा है1
- चांदन -रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक युवक की शव मिलने से सनसनी युवक की शव मिलने से सनसनी चांदन/बांका/रासासं-चांदन-हड़खाड़ मुख्य सड़क मार्ग के जुगड़ीमोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप आज सोमवार अहले एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने शव को लेकर अपने कब्जे में जांच शुरू कर दी।शव की शिनाख्त रूपेश कुमार उम्र 30 पिता मणीकांत यादव सा०दिवारी,थाना सोनवर्षा कचहरी,जिला सहरसा के रूप में हुईं हैं। सोमवार सुबह कुछ लोग मार्निंग वाक के लिए निकले थे।इस दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में पड़े शव पर उनके नजर पड़ी।जिसे देखकर कर लोगों में अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया।शव मिलने की सुचना आस-पास के गांव के लोगों को मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।शव मिलने की सुचना मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार बदल-बदल घटना स्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बांका से फोरेंसिक टीम को घटना स्थल बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।बताया जा है कि युवक को अन्यत्र कहीं हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज के समीप लाकर झाड़ी में ठिकाना लगा दिया गया है। हालांकि घटना की सही कारणों की पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।घटना की सुचना पर पर पहुंचे स्वजन नीतिश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर चार बजे मृतक रुपेश कुमार पेशे से चालक था ।जो गांव के ही कुछ लोगों को पहुंचाने कार से देवघर आया हुआ था।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पता चल सकेगा। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- झारखंड में मानसून फिर सक्रिय: 9-10 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, 13 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर Vikash Bharti. झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी गर्त के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रहे मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में बादल छाए रहने और अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।1
- गिरिडीह पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा: थाना परिसर में तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ही लेकर पहुंचे अस्पताल, वीडियो वायरल गिरिडीह जिले के नगर थाना पुलिस पर 25 वर्षीय युवक को पहले सड़क पर पटककर पीटने और फिर थाना परिसर में दोबारा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घायल युवक लखन साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि ऑर्बिट होटल के पास दोस्तों के साथ खड़े लखन से पेट्रोलिंग पुलिस ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसकी बाइक व मोबाइल जब्त कर थाना ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने भाइयों और परिजनों के साथ बाइक लेने थाना पहुंचा तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि थाना प्रभारी समेत मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।4