Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरियावर गांव में देर रात एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरियावर गांव में देर रात एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
More news from Jharkhand and nearby areas
- झारखंड के कोडरमा में मुहर्रम के अवसर पर गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी एकजुटता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला है। मुहर्रम जुलूस के दौरान एक महिला को ताज़िया की पूजा करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने कोडरमा को सद्भाव की मिसाल के तौर पर स्थापित किया है।1
- डोमचांच ग्रामीण पावर हाउस के पुराना डोमचांच फीडर की बिजली व्यवस्था ‘राम भरोसे’ चल रही है, जिससे स्थानीय लोग बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं। इस फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गाँव इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति, ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं के अनुसार, पिछले कई महीनों से चल रहे बिजली संकट के कारण उन्हें बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में लो वोल्टेज के साथ अनियमित आपूर्ति होने से दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य घरेलू उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। साथ ही, जब बिजली कर्मचारियों से बिजली कटौती का कारण पूछा जाता है, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।1
- दिनांक 28/06/2026 को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ माझी जागृति मंच द्वारा जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।1
- पंचायत विकास दिवस के कार्यक्रम के दौरान गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपना संबोधन दिया।1
- रजौली में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने के साथ-साथ जिलाध्यक्ष द्वारा रजौली के एक युवक को राजद का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का कड़ा विरोध किया। राजद कार्यकर्ताओं ने एकमत से कहा कि जिलाध्यक्ष ने रजौली प्रखंड राजद का अध्यक्ष एक ऐसे युवक को बना दिया है, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, उक्त युवक ने न तो कभी राजद के लिए काम किया है और न ही वे उसे जानते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से की गई इस नियुक्ति की कड़ी निंदा की और उनसे आग्रह किया कि वे एक बार रजौली आकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श करें। कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि राजद के ही किसी समर्थित कार्यकर्ता को रजौली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। बैठक में यह प्रस्ताव भी लिया गया कि रजौली प्रखंड के कुछ कार्यकर्ता पटना जाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष को इस प्रस्ताव की एक प्रति सौंपेंगे। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने की मांग की, जिसमें रजौली प्रखंड के कार्यकर्ताओं की सहमति हो। कार्यकर्ताओं ने एक अन्य प्रस्ताव में यह भी जानकारी दी कि राजद का 30वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को रजौली प्रखंड कार्यालय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद सदस्य नंदकिशोर यादव, राजद के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद यादव, कृष्ण प्रसाद, अशोक यादव, कैलू यादव, तनवीर खान, शिव कुमार प्रसाद, अंधरवारी पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, देवनंदन यादव, दिनेश चंद्रवंशी, बालेश्वर यादव, मनोज यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अरविंद यादव, विजय प्रसाद, रामस्वरूप यादव, गोपी देवी सहित रजौली प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित थे।3
- रविवार को एकल अभियान के अंचल कोडरमा के संच चंदवारा का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग चंदवारा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के बिरसा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संच सचिव कृष्ण प्रसाद राणा ने की, जहाँ पिछले माह के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अभ्यास वर्ग में अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने आचार्यों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रतिदिन तीन घंटे नियमित विद्यालय संचालन, आरोग्य शिक्षा के तहत लोहे की कड़ाही के उपयोग के प्रति जागरूकता और संस्कार शिक्षा के अंतर्गत बच्चों को भजन एवं साष्टांग प्रणाम का अभ्यास कराने की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और संस्कारों के संवर्धन में भी सहायक होंगी। संच सचिव कृष्ण प्रसाद राणा ने ग्राम समिति की नियमित बैठकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समिति जितनी सक्रिय होगी, विद्यालय संचालन उतना ही सुदृढ़ होगा और बच्चों की नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने आगामी माह में संच समिति एवं कार्यकर्ताओं के ग्राम प्रवास को विशेष प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में संच समिति की ओर से कृष्ण प्रसाद राणा और अजय वर्णवाल के साथ अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार, संच प्रशिक्षक कोमल कुमारी तथा 28 विद्यालयों के आचार्य उपस्थित रहे। उपस्थित आचार्यों में ललिता देवी, कविता देवी, बेबी देवी, काजल कुमारी, सोनी कुमारी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी, नीतू देवी, गीता देवी, विमला देवी, प्रीति देवी, खुशबु कुमारी, निशा कुमारी, पुष्पा देवी, रानी कुमारी, काजल देवी और बबीता देवी सहित अन्य शामिल थे। बैठक के अंत में अजय वर्णवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।1
- कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरियावर गांव में देर रात एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1