शाहपुर पटोरी 8 अप्रैल को आएंगे राज्यपाल, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर प्रशासन अलर्ट शाहपुर पटोरी प्रखंड के आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हैलीपैड, वाहन पड़ाव, गार्ड ऑफ ऑनर स्थल, मंच, सभा स्थल तथा मुख्य सड़क मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रवेश पत्र के माध्यम से भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर जोर दिया। इस दौरान डीडीसी, एसपी, एसडीओ सहित कई वरीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी बढ़ा दी है। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार संध्या साढ़े छह बजे के करीब दी गई।

- Surma bhai ka sutra ka shaadi1
- *आदर्शनगर में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती* आदर्शनगर में एक युवक की पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। युवक की पिटाई के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।1
- मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत स्थित डाकघर के निकट आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा सुनने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खास उत्साह देखा गया। लोग श्रद्धा भाव से समय से पहले ही पंडाल पहुंचने लगे। कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का मधुर संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, मर्यादा, सम्मान और त्याग का विशेष महत्व है। सती चरित्र के माध्यम से उन्होंने त्याग, प्रेम और आत्मसम्मान का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उक्त आशय कि जानकारी संध्या चार बजे के करीब दी1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026 किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- समस्तीपुर. निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*माले नेता.1
- मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या 107 पर अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को लेकर शनिवार को समस्तीपुर मंडल रेल कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में मुजफ्फरपुर क्षेत्र के पांच विधायकों ने डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से मुलाकात कर गुमटी बंद होने से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। चर्चा के दौरान अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति बनी। साथ ही बंद पड़ी गुमटी को दोबारा चालू करने को लेकर भी सकारात्मक पहल की गई। रेलवे अधिकारियों ने इस दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है। बैठक में कांटी विधायक अजीत कुमार, मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहा विधायक बेबी कुमारी, मीनापुर विधायक अजय कुमार और सकरा विधायक आदित्य कुमार मौजूद1