logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026 किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

2 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•
2 hrs ago

*निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026 किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
  • दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच  एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    19 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां किसान मंटुन पासवान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया। उनकी करीब 10 कट्ठा से अधिक पकी हुई गेहूं की फसल अचानक आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई।
    1
    समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां किसान मंटुन पासवान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया। उनकी करीब 10 कट्ठा से अधिक पकी हुई गेहूं की फसल अचानक आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • जिला मुजफ्फरपुर थाना गायघाट पंचायत बेरुआ गांव अशिया वार्ड नंबर 3 रोड का हालत यही है 20 साल से नहीं कोई नेता नहीं कोई विधायक कुछ नहीं देखने आ रहा है रोड का हाल इतना हम लोग रोड का टैक्स बढ़ाते हैं गाड़ी का 10 वह ट्रैक्टर डालने वाला अजय राय 7667170823 500 मीटर में रोड का हालत कैसा है
    2
    जिला मुजफ्फरपुर थाना गायघाट पंचायत बेरुआ गांव अशिया वार्ड नंबर 3 रोड का हालत यही है 20 साल से नहीं कोई नेता नहीं कोई विधायक कुछ नहीं देखने आ रहा है रोड का हाल इतना हम लोग रोड का टैक्स बढ़ाते हैं गाड़ी का 10 वह ट्रैक्टर डालने वाला अजय राय 7667170823   500 मीटर में रोड का हालत कैसा है
    user_अजय राय
    अजय राय
    Grain Wholesaler गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार :- मुंगेर में दारोगा पर जमीन कब्जाने का आरोप, मंत्री विजय सिन्हा ने जताई नाराजगी। उन्होंने कहा-“कौन पुलिस वाले को इतनी हिम्मत हो गई है कि किसी की जमीन कब्जा कर लेगा।
    1
    बिहार :- मुंगेर में दारोगा पर जमीन कब्जाने का आरोप, मंत्री विजय सिन्हा ने जताई नाराजगी। उन्होंने कहा-“कौन पुलिस वाले को इतनी हिम्मत हो गई है कि किसी की जमीन कब्जा कर लेगा।
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    1 hr ago
  • बिहार समस्तीपुर एक आवश्यक सूचना हलई थाना क्षेत्र के जोरपूरा गांव से 70 वर्षीय महिला लापाता । यह महिला 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे से, पटोरी बाजार जाने के क्रम में, अचानक लापता हो गई, जिनकी पहचान जोरपूरा गांव निवासी स्व. रामानंद चौधरी के 70 वर्षीय पत्नी मिथलेश देवी के रूप में कि जा रही है । यदि जिन भाइयों को लापाता महिला मिथलेश देवी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिले या पहचान में आए तो कृप्या दिए गए नंबर पर सूचित कर, सूचना दें । और अपनी मानवता का परिचय देते हुए परिजनों से मिलाने का प्रयास करें, धन्यवाद। सर्म्पक सूत्र 9973 591776, 7541997988, 8002779409
    1
    बिहार समस्तीपुर 
एक आवश्यक सूचना
हलई थाना क्षेत्र के जोरपूरा गांव से 70 वर्षीय महिला लापाता ।
यह महिला 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे से, पटोरी बाजार जाने के क्रम में, अचानक लापता हो गई, जिनकी पहचान जोरपूरा गांव निवासी स्व. रामानंद चौधरी के 
70 वर्षीय पत्नी मिथलेश देवी के रूप में कि जा रही है ।
यदि जिन भाइयों को लापाता महिला मिथलेश देवी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिले या पहचान में आए तो कृप्या दिए गए नंबर पर सूचित कर, सूचना दें । और अपनी मानवता का परिचय देते हुए परिजनों से मिलाने का प्रयास करें, धन्यवाद।
सर्म्पक सूत्र 9973 591776, 7541997988, 8002779409
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    9 hrs ago
  • दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरी पंचायत दाथ गांव के निवासी राम अधीन सहनी के 25 बार्षिय पुत्र मुकेश कुमार सहनी की गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सहनी जयंतीपुर चौक पर शाम करीब 6:00 बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खास बात यह है कि महज 15 दिन पहले ही बीमारी के कारण उनके एक भाई की मौत हो चुकी थी, और अब सड़क हादसे में दूसरे भाई को भी खो देने से परिवार पूरी तरह सदमे में है। फिलहाल पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।
    1
    दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरी पंचायत दाथ गांव के निवासी राम अधीन सहनी के 25 बार्षिय पुत्र मुकेश कुमार सहनी की गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सहनी जयंतीपुर चौक पर शाम करीब 6:00 बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खास बात यह है कि महज 15 दिन पहले ही बीमारी के कारण उनके एक भाई की मौत हो चुकी थी, और अब सड़क हादसे में दूसरे भाई को भी खो देने से परिवार पूरी तरह सदमे में है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    20 hrs ago
  • bihar :- मुंगेर के जमालपुर अंचल कार्यालय में आग लगने या लगाने से सैकड़ों सरकारी दस्तावेज जलकर राख, जमीन से जुड़े रिकॉर्ड होने की आशंका।कर्मचारी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं,-क्या भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश?
    1
    bihar :- मुंगेर के जमालपुर अंचल कार्यालय में आग लगने या लगाने से सैकड़ों सरकारी दस्तावेज जलकर राख, जमीन से जुड़े रिकॉर्ड होने की आशंका।कर्मचारी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं,-क्या भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश?
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.