मुंगेर : राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार की देर शाम मुंगेर पहुंचे। इस मौके पर शुक्रवार की देर शाम उन्होंने संग्रहालय सभागार में शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। इस बैठक में महापौर कुमकुम देवी, एडीएम मनोज कुमार नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता एसपी सैयद इमरान मसूद जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार सहित शहर के कई बुद्धिजीवी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। इसमें बुद्धिजीवियों ने अपने सुझाव और शिकायत दोनों को रखा है। बुद्धिजीवियों ने मंत्री को शहर की कई समस्या सुनाया। बुद्धिजीवियों ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, होल्डिंग टैक्स और खासमहल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पूरबसराय स्थित गौशाला की जर्जर स्थिति और अतिक्रमण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। स्थानीय लोगों ने हाल ही में गौशाला से आठ पशुओं की चोरी की घटना की जानकारी दी, जिसे सुनकर डिप्टी सीएम ने आश्चर्य जताया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली और शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. कविता बरनवाल ने बैठक में मुंगेर जिले में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग रखी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य प्राणनाथ भारत ने महावीर मंदिर परिसर में अतिक्रमण का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने बैद्यनाथ गर्ल्स स्कूल के समीप स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की भी मांग की।शहर में पार्किंग की समस्या भी प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आई। लोगों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिसके बाद उनके मोबाइल पर अवैध पार्किंग का चालान आ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई।इसके साथ ही शहर में लगातार लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। लोगों ने शिकायत की कि चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का सही ढंग से पालन नहीं कराया जाता, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वही उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बैठक में नगर आयुक्त को साफ तौर पर कहा कि शहर में कहीं भी खुले में मीट की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि मीट बेचने वाले सभी दुकानदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के आसपास किसी भी स्थिति में मीट की बिक्री नहीं करने का सख्त आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा की समस्या का समाधान तत्कालिक नहीं स्थायी होना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार व पीएम नरेन्द्र मोदी विकसित बिहार समृद्ध बिहार का सपना देखे। इसलिए बिहार को अराजकता से अस्थाई मुक्ति दिलानी है।चमत्कार एकाएक नहीं होता है। हम सिस्टम को पारदर्शी बनाएंगे। इससे कुछ लोगों को परेशानी होगी और उनकी परेशानी बढ़ी भी है। हम लूट की संस्कृति पर अंकुश लगाएंगे। जनता किसी जाति धर्म से बंधी नहीं है, जो अच्छा काम करते हैं वह उनके साथ चलती है।जनता यदि अच्छे लोगों का साथ नहीं देती तो नीतीश कुमार प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में नहीं आते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में नहीं आते। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन करने वालों वाहनों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वह दोबारा सड़क पर दिखाई नहीं देंगे। हमने यह व्यवस्था किया है कि पुलिस अब खनिज परिवहन से जुड़े वाहनों को नहीं रोकेगी। बिहार शायद ऐसा पहला राज्य होगा जहां खनिज की ओवरलोडिंग लगभग बंद हो गया है। हम भू माफिया, जमीन माफिया आदि को सुधरेंगे। जिस खनन विभाग में 2020-21 तक मात्र 1600 से 1700 करोड़ राजस्व आता था 2024-25 में यह आंकड़ा 3536 करोड़ को पार कर गया है। इस बार लगभग 78 खनिज घाट की बंदोबस्ती खनिज माफियाओं ने सरेंडर कर दिया है।विजय सिन्हा ने कहा कि वे पूरे बिहार में भ्रमण कर रहे हैं और जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मुंगेर आए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में कार्यक्रम है। इसमें आने वाले लोगों की समस्या का समाधान होगा। एक माह में पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बाइट : विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री

- *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026 किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।1
- बंधक बने प्रतिनिधि ने नगर निगम चेयरमैन पर लगाया कार्य में कोताही बरतने का आरोप1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी बैग लेकर दुकान में दाखिल हुए थे। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर थी। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।1
- समस्तीपुर. निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*माले नेता.1
- Post by अनार जीत दास पेंटर3
- बिहार :- कटिहार बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप . . Falka थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव की हिरासत के दौरान मौत हो गई। राकेश को 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि राकेश ने थाने में आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, वह राकेश को पहचान भी नहीं पाया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा और रातभर थाने में बेरहमी से पिटाई की जिसे उसकी मौत हो गई1
- *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।1