logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट: प्रेम ज्वैल्स में घुसे हथियारबंद बदमाश दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी बैग लेकर दुकान में दाखिल हुए थे। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर थी। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

4 hrs ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
4 hrs ago

दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट: प्रेम ज्वैल्स में घुसे हथियारबंद बदमाश दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी बैग लेकर दुकान में दाखिल हुए थे। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर थी। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

More news from Bihar and nearby areas
  • सरकार के दावा के बाद भी #LPG_सिलेंडर_एजेंसी_से_भीड़_कम_नहीं , कार्यालय का चक्कर काट कर उपभोक्ता हो रहा परेशान darpan24news
    1
    सरकार के दावा के बाद भी #LPG_सिलेंडर_एजेंसी_से_भीड़_कम_नहीं , कार्यालय का चक्कर काट कर उपभोक्ता हो रहा परेशान 
darpan24news
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    12 hrs ago
  • विवाहिता के साथ दबंगो ने छेड़खानी करते हुए, वीडियो किया वायरल. घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
    1
    विवाहिता के साथ दबंगो ने छेड़खानी करते हुए, वीडियो किया वायरल. घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार लोकगाईका कल्पना पटवारी बैशाली महोत्सव मे मंच से अपना आक्रोश प्रगट किया नालंदा की घटना शर्मशार करने बाली है बेटी बचाओ क्या यही है
    1
    बिहार लोकगाईका कल्पना पटवारी बैशाली महोत्सव मे मंच से अपना आक्रोश प्रगट किया नालंदा की घटना शर्मशार करने बाली है बेटी बचाओ क्या यही है
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by अनार जीत दास पेंटर
    1
    Post by अनार जीत दास पेंटर
    user_अनार जीत दास पेंटर
    अनार जीत दास पेंटर
    Painter सिंहवारा, दरभंगा, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by DEEPAK KUMAR
    1
    Post by DEEPAK KUMAR
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    11 hrs ago
  • दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरी पंचायत दाथ गांव के निवासी राम अधीन सहनी के 25 बार्षिय पुत्र मुकेश कुमार सहनी की गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सहनी जयंतीपुर चौक पर शाम करीब 6:00 बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खास बात यह है कि महज 15 दिन पहले ही बीमारी के कारण उनके एक भाई की मौत हो चुकी थी, और अब सड़क हादसे में दूसरे भाई को भी खो देने से परिवार पूरी तरह सदमे में है। फिलहाल पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।
    1
    दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरी पंचायत दाथ गांव के निवासी राम अधीन सहनी के 25 बार्षिय पुत्र मुकेश कुमार सहनी की गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सहनी जयंतीपुर चौक पर शाम करीब 6:00 बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खास बात यह है कि महज 15 दिन पहले ही बीमारी के कारण उनके एक भाई की मौत हो चुकी थी, और अब सड़क हादसे में दूसरे भाई को भी खो देने से परिवार पूरी तरह सदमे में है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    6 hrs ago
  • दरभंगा में सोना चांदी की दुकान में बंदूक के बल पर करोड़ों की दिनदहाड़े लूट, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी darpan24news
    1
    दरभंगा में सोना चांदी की दुकान में बंदूक के बल पर करोड़ों की दिनदहाड़े लूट, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
darpan24news
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    3 hrs ago
  • कल शाम मनेर विधायक सह बिहार विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र समस्तीपुर जिला अतिथि गृह पहुंचे l जहां उनका भव्य स्वागत राजद कार्यकर्ताओं ने की l आज शुक्रवार को दोपहर में अतिथि गृह के सभागार में सभापति भाई विरेंद्र ने विभिन्न विभागों से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोक लेखा की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया l बैठक के पूर्व प्रेस से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है l राज्य में अराजकता की स्थिति बन चुकी है और न तो मुख्यमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री को इस पर कोई चिंता है l लोगों को समय पर समुचित गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल नहीं मिल रहा है l गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ खेला कर दिया है l आने वाले दिनों में बिहार की सरकार आरएसएस तथा भाजपा के लोग दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाएंगे l बिहार में भय, भ्रष्टाचार एवं अराजकता का आलम है l प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर प्रायः लीक हो रहे है l नालंदा के शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ की स्तब्ध करने वाली घटना अत्यंत हृदयविदारक है। भगदड़ की दुखद घटनाओं को प्रशासनिक मुस्तैदी और सरकार की तत्परता एव संवेदनशीलता से टाला जा सकता है। पटना में छठ पूजा के दौरान और दशहरा में पुतला दहन के दौरान ऐसी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं पर नीतीश सरकार और उनकी प्रशासन की दृष्टि में नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है l उन्होंने कहा कि बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां:- देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, जिला राजद नेता जयशंकर राय, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, जिला सचिव जयलाल राय, समाजसेवी आलोक सिंह, अधिवक्ता आलोक राज आदि मौजूद थे l विधायक सह लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र ने राजद प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार रंभू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया l
    1
    कल शाम मनेर विधायक सह बिहार विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र समस्तीपुर जिला अतिथि गृह पहुंचे l जहां उनका भव्य स्वागत राजद कार्यकर्ताओं ने की l आज शुक्रवार को दोपहर में अतिथि गृह के सभागार में   सभापति भाई विरेंद्र ने विभिन्न विभागों से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोक लेखा की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया l बैठक के पूर्व प्रेस से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है l राज्य में अराजकता की स्थिति बन चुकी है और न तो मुख्यमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री को इस पर कोई चिंता है l लोगों को समय पर समुचित गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल नहीं मिल रहा है l गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ खेला कर दिया है l आने वाले दिनों में बिहार की सरकार आरएसएस तथा भाजपा के लोग दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाएंगे l बिहार में भय, भ्रष्टाचार एवं अराजकता का आलम है l प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर प्रायः लीक हो रहे है l नालंदा के  शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ की स्तब्ध करने वाली घटना अत्यंत हृदयविदारक है। भगदड़ की दुखद घटनाओं को प्रशासनिक मुस्तैदी और सरकार की तत्परता एव संवेदनशीलता से टाला जा सकता है। पटना में छठ पूजा के दौरान और दशहरा में पुतला दहन के दौरान ऐसी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं पर नीतीश सरकार और उनकी प्रशासन की दृष्टि में नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है l उन्होंने कहा कि बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां:-
देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार
देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार
देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार
देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार
देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार
देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार
देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार
देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार
देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार
देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार
देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार
देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार
देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार
देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार
देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार
देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार
देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार
देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार
देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार
देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार
महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार 
महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार
महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार
दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार
21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, जिला राजद नेता जयशंकर राय, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, जिला सचिव जयलाल राय, समाजसेवी आलोक सिंह, अधिवक्ता आलोक राज आदि मौजूद थे l विधायक सह लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र ने राजद प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार रंभू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया l
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.