शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण गर्भपात भी कराया मामला दर्ज जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहानाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट स्टेशन के पास एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अभिनाश ब्रजराज उर्फ धीरज कुमार (33) बताया। धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह युवती को आदर्श नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी ले जाता था। बाद में युवती पटना के राजा बाजार इलाके में रहने लगी, जहां भी आरोपी का आना जाना जारी रहा और शोषण होता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा। कुछ समय बाद युवती को शक हुआ, जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा। उसमें किसी अन्य युवती से बातचीत और संबंध के संकेत मिले। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना इनकार कर दिया। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 29 चान्दोपट्टी के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर सुबह से ही सडक जाम ताजपुर -समस्तीपुर मुख्य सडक को चांदोपट्टी चौक के पास सडक को बांस बल्ले से घेरकर पानी की समस्या का वैकल्पिक और ठोस कार्यवाई होने तक जाम करने का निर्णय बताया.1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।1
- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां किसान मंटुन पासवान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया। उनकी करीब 10 कट्ठा से अधिक पकी हुई गेहूं की फसल अचानक आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई।1
- Post by अनार जीत दास पेंटर1
- दरभंगा में रेलवे से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत से परिवार में पसरा मातम1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरी पंचायत दाथ गांव के निवासी राम अधीन सहनी के 25 बार्षिय पुत्र मुकेश कुमार सहनी की गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सहनी जयंतीपुर चौक पर शाम करीब 6:00 बजे बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खास बात यह है कि महज 15 दिन पहले ही बीमारी के कारण उनके एक भाई की मौत हो चुकी थी, और अब सड़क हादसे में दूसरे भाई को भी खो देने से परिवार पूरी तरह सदमे में है। फिलहाल पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।1
- जिला मुजफ्फरपुर थाना गायघाट पंचायत बेरुआ गांव अशिया वार्ड नंबर 3 रोड का हालत यही है 20 साल से नहीं कोई नेता नहीं कोई विधायक कुछ नहीं देखने आ रहा है रोड का हाल इतना हम लोग रोड का टैक्स बढ़ाते हैं गाड़ी का 10 वह ट्रैक्टर डालने वाला अजय राय 7667170823 500 मीटर में रोड का हालत कैसा है2