पौराम गांव में पैक्स अध्यक्ष के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, चुनावी रंजिश की आशंका दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

- दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी बैग लेकर दुकान में दाखिल हुए थे। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर थी। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।1
- बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया है।1
- जिला प्रशासन के लाख दावा के बाद भी LPG लेने में उपभोक्ता को हो रही समस्या, लंबी लंबी लाइन क्यों? d1
- Darbhanga में बेखौफ बदमाशों का तांडव दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से 2 करोड़ की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस। #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #jansuraaj #prashantkishor #jansurajpadyatra #breakingnewstoday #mithila #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #bihar #breakingnews #biharnews #breakingnewstoday #crimenews #newsupdate #tejashwiyadav #nitishkumar #rahulgandhi #narendramodi #biharpolice #singhwara #murdrcase #love #lovestatus1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- गैस का जानकारी8
- ताजपुर में हुई लोकों पायलट हत्या मामले में जानकारी साझा करते एएसपी संजय कुमार पाण्डेय। कहा गोली लगने से हुई हत्या। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द होगा राजफाश।1
- दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।1