logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड ग्वालियर हाइवे पर हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भिंड ग्वालियर हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने एकत्रित होकर बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति के नाम गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और आए दिन हो रहे हादसों में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।

12 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

भिंड ग्वालियर हाइवे पर हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भिंड ग्वालियर हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने एकत्रित होकर बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति के नाम गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और आए दिन हो रहे हादसों में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 12 साल से फरार 10 हजार का ईनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने दबोचा भिण्ड। थाना देहात भिण्ड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पहचान छिपाकर रह रहा था।
    1
    12 साल से फरार 10 हजार का ईनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने दबोचा
भिण्ड। थाना देहात भिण्ड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पहचान छिपाकर रह रहा था।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • # har greb ko milega ghar or rashan milega by sant ram pal ji मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया।
    1
    # har greb ko milega ghar or rashan milega by sant ram pal ji
मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया।
    user_Hariom H.P
    Hariom H.P
    Artist Bhind, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • खेत से घर लौट रही युवती को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के सायना गांव में सुबह खेत से घर लौट रही 19 वर्षीय युवती को सर्प ने पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सायना गांव निवासी 19 वर्षीय रजनी पुत्री रायसिंह राजपूत बुधवार सुबह खेत पर बकरी चराने गई थी। बकरी चराने के बाद वह अपनी बड़ी बहन रामा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के बाहर रास्ते में अचानक सर्प ने रजनी के पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद रजनी की हालत बिगड़ने लगी। उसकी बड़ी बहन रामा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल निजी वाहन से रजनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।
    1
    खेत से घर लौट रही युवती को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के सायना गांव में सुबह खेत से घर लौट रही 19 वर्षीय युवती को सर्प ने पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सायना गांव निवासी 19 वर्षीय रजनी पुत्री रायसिंह राजपूत बुधवार सुबह खेत पर बकरी चराने गई थी। बकरी चराने के बाद वह अपनी बड़ी बहन रामा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के बाहर रास्ते में अचानक सर्प ने रजनी के पैर में डस लिया।
सर्पदंश के बाद रजनी की हालत बिगड़ने लगी। उसकी बड़ी बहन रामा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल निजी वाहन से रजनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार* *कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित* भिण्ड । जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चौधरी प्रमोद गार्डन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है । कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए तथा कांग्रेस की नीतियों एवं अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए। अहिरवार ने भाजपा सरकार पर दलित समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ पिछड़े एवं सवर्ण समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई भी मजबूती से लड़ती रहेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं विधायक अटेर हेमंत कटारे ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज ने हमेशा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी समाज के अधिकार,सम्मान और समान अवसर के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। सम्मेलन को अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,अनुसूचित जाति विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, नरोत्तम सिंह नरवरिया आदि ने संबोधित किया। संचालन अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया एवं आनंद शाक्य ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद यादव हैवदपुरा,ब्लॉक अध्यक्ष अटेर सुनील शर्मा सोनू,बलराम जाटव,श्रीमती सरोज वाल्मीकि,मायाराम जाटव, देवेंद्र पाठक,सुमित त्रिवेदिया, आनंद शाक्य,डीपी खन्ना,डॉ. अमर सिंह जाटव,अभिषेक मौर्य,राजेंद्र परिहार,आदि मंचासीन रहे । बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे
    3
    संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार*
*कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, सभी एकजुट होकर काम करें : प्रदीप अहिरवार*
*कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित*
भिण्ड । जिला कांग्रेस  अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चौधरी प्रमोद गार्डन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है । कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए तथा कांग्रेस की नीतियों एवं अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए।
अहिरवार ने भाजपा सरकार पर दलित समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ पिछड़े एवं सवर्ण समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई भी मजबूती से लड़ती रहेगी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं विधायक अटेर हेमंत कटारे ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज ने हमेशा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी समाज के अधिकार,सम्मान और समान अवसर के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं।
सम्मेलन को अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,अनुसूचित जाति विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, नरोत्तम सिंह नरवरिया आदि ने संबोधित किया।
संचालन अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया प्रभारी कुलदीप मगरैया एवं आनंद शाक्य ने आभार व्यक्त किया। 
सम्मेलन में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद यादव हैवदपुरा,ब्लॉक अध्यक्ष अटेर सुनील शर्मा सोनू,बलराम जाटव,श्रीमती सरोज वाल्मीकि,मायाराम जाटव, देवेंद्र पाठक,सुमित त्रिवेदिया,
आनंद शाक्य,डीपी खन्ना,डॉ. अमर सिंह जाटव,अभिषेक मौर्य,राजेंद्र परिहार,आदि मंचासीन रहे । बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर
    1
    कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर 

कलेक्टर के आश्वासन से भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जागी किसानों को उम्मीद देखें क्या है पूरा मामला news impact पर
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब दैनिक पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ। मौ नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने नगरवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौ नगर का यह पारंपरिक मेला लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और भाईचारे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नगरवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेले का आनंद लेने की अपील की।मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ गई तथा पूरा मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया। नगर परिषद द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मौ नगर का यह वार्षिक मेला आगामी दिनों में नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
    1
    नगर में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

दैनिक पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 

मौ। मौ नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने नगरवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौ नगर का यह पारंपरिक मेला लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और भाईचारे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नगरवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेले का आनंद लेने की अपील की।मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ गई तथा पूरा मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया।
नगर परिषद द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मौ नगर का यह वार्षिक मेला आगामी दिनों में नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिंड ग्वालियर हाइवे पर हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भिंड ग्वालियर हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने एकत्रित होकर बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति के नाम गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और आए दिन हो रहे हादसों में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।
    1
    भिंड ग्वालियर हाइवे पर हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भिंड ग्वालियर हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने एकत्रित होकर बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति के नाम गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और आए दिन हो रहे हादसों में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राखी की दुकानें सजीं, लेकिन बाजार में त्योहार की रौनक फीकी पोरसा,,,,,, रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को लेकर हर वर्ष बाजारों में खास रौनक देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार पोरसा शहर में राखी की दुकानें सजकर तैयार होने के बावजूद बाजार में अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है। शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों ने आकर्षक राखियां, रंग-बिरंगे पैकिंग बॉक्स और बच्चों से लेकर महिलाओं तक की पसंद के अनुसार राखियों की अलग-अलग वैरायटी सजाई हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन नजदीक आते ही ग्राहकी में तेजी आएगी, लेकिन फिलहाल बाजार में खरीदारों की संख्या कम दिखाई दे रही है। पूर्व में एक माह पहले से शुरू होती थी तैयारी स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले रक्षाबंधन की तैयारियां करीब एक माह पहले से शुरू हो जाती थीं। दूर रहने वाले भाई-बहनों तक राखियां डाक के माध्यम से भेजी जाती थीं और बाजार में त्योहार को लेकर काफी उत्साह रहता था। अब स्थिति बदल गई है। राखी की दुकानें भी पर्व से करीब 10 दिन पहले सज रही हैं और इसके बावजूद ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है। बदलते समय का असर दुकानदारों के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी, बदलती जीवनशैली और त्योहारों को लेकर लोगों की बदलती प्राथमिकताओं का असर पारंपरिक बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि राखी की खरीदारी का सिलसिला अभी जारी है और दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के एक-दो दिन पहले बाजार में भीड़ बढ़ेगी। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक लौटेगी और राखियों की बिक्री में भी इजाफा होगा।
    1
    राखी की दुकानें सजीं, लेकिन बाजार में त्योहार की रौनक फीकी
पोरसा,,,,,, रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को लेकर हर वर्ष बाजारों में खास रौनक देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार पोरसा शहर में राखी की दुकानें सजकर तैयार होने के बावजूद बाजार में अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है।
शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों ने आकर्षक राखियां, रंग-बिरंगे पैकिंग बॉक्स और बच्चों से लेकर महिलाओं तक की पसंद के अनुसार राखियों की अलग-अलग वैरायटी सजाई हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन नजदीक आते ही ग्राहकी में तेजी आएगी, लेकिन फिलहाल बाजार में खरीदारों की संख्या कम दिखाई दे रही है।
पूर्व में एक माह पहले से शुरू होती थी तैयारी
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले रक्षाबंधन की तैयारियां करीब एक माह पहले से शुरू हो जाती थीं। दूर रहने वाले भाई-बहनों तक राखियां डाक के माध्यम से भेजी जाती थीं और बाजार में त्योहार को लेकर काफी उत्साह रहता था। अब स्थिति बदल गई है। राखी की दुकानें भी पर्व से करीब 10 दिन पहले सज रही हैं और इसके बावजूद ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है।
बदलते समय का असर
दुकानदारों के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी, बदलती जीवनशैली और त्योहारों को लेकर लोगों की बदलती प्राथमिकताओं का असर पारंपरिक बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि राखी की खरीदारी का सिलसिला अभी जारी है और दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के एक-दो दिन पहले बाजार में भीड़ बढ़ेगी।
रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक लौटेगी और राखियों की बिक्री में भी इजाफा होगा।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भिण्ड जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। भिण्ड जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जिन किसान भाइयों ने पहले ही खाद के टोकन प्राप्त कर लिए हैं, वे टोकन में दी गई दिनांक के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे किसानों के लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वहीं कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिलेभर के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसानों को खाद का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। किसान भाई किसी भी तरह की अफवाह से बचें और निर्धारित दिनांक के अनुसार ही खाद लेने पहुंचे।
    1
    भिण्ड जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना
कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा।
भिण्ड जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना
कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा।
जिन किसान भाइयों ने पहले ही खाद के टोकन प्राप्त कर लिए हैं, वे टोकन में दी गई दिनांक के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे किसानों के लिए खाद का वितरण जारी रहेगा।
वहीं कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिलेभर के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसानों को खाद का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।
किसान भाई किसी भी तरह की अफवाह से बचें और निर्धारित दिनांक के अनुसार ही खाद लेने पहुंचे।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.