नगर में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब दैनिक पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ। मौ नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने नगरवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौ नगर का यह पारंपरिक मेला लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और भाईचारे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नगरवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेले का आनंद लेने की अपील की।मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ गई तथा पूरा मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया। नगर परिषद द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मौ नगर का यह वार्षिक मेला आगामी दिनों में नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।

- # har greb ko milega ghar or rashan milega by sant ram pal ji मध्य प्रदेश के बैतूल की प्रतिभा वानखेड़े, जो बीमारी और गरीबी से जूझ रही थीं, उनके जीवन में संत रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मिशन' आशा की किरण बनकर आया।1
- खेत से घर लौट रही युवती को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर भिंड। बरासों थाना क्षेत्र के सायना गांव में सुबह खेत से घर लौट रही 19 वर्षीय युवती को सर्प ने पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सायना गांव निवासी 19 वर्षीय रजनी पुत्री रायसिंह राजपूत बुधवार सुबह खेत पर बकरी चराने गई थी। बकरी चराने के बाद वह अपनी बड़ी बहन रामा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के बाहर रास्ते में अचानक सर्प ने रजनी के पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद रजनी की हालत बिगड़ने लगी। उसकी बड़ी बहन रामा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल निजी वाहन से रजनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।1
- भिण्ड जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। भिण्ड जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जिन किसान भाइयों ने पहले ही खाद के टोकन प्राप्त कर लिए हैं, वे टोकन में दी गई दिनांक के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे किसानों के लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वहीं कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिलेभर के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसानों को खाद का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। किसान भाई किसी भी तरह की अफवाह से बचें और निर्धारित दिनांक के अनुसार ही खाद लेने पहुंचे।1
- भाजपा युवा नेता प्रशांत लालसिंह आर्य ने गोहद विधानसभा के विभिन्न गांव में पहुंच कर की शोक संवेदना व्यक्त भाजपा युवा नेता प्रशांत लाल सिंह आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में बुधवार को लगभग 5 बजे शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। एवं सभी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- यूसीसी के विरोध में ग्वालियर में भी मुस्लिम महिलाओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन... यूसीसी के विरोध में ग्वालियर में भी मुस्लिम महिलाओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन.1
- जर्जर मकान हादसे मे मरनासन्न मजदूर क़ा दोषी कौन है, सवाल? मकान मालिक डबरा का सरकारी अमला या फिर वो मकान, पर बाबूलाल और उसका परिवार सजा भुगतेगा1
- भिंड ग्वालियर हाइवे पर हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भिंड ग्वालियर हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर समाजसेवियों ने एकत्रित होकर बुधवार को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति के नाम गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और आए दिन हो रहे हादसों में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।1
- कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का हुआ जन्म गाई बधाई झूमें श्रद्धालु भिंड। शहर के कृष्णा टाकीज रोड स्थित राधाकृष्ण किरण मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण जन्म एवं गोवर्धन पूजा की कथा की गई।कथा में व्यास राजपुरोहित पूज्य स्वामी आशीषानंद जी महाराज नें श्रीकृष्ण जन्म एवं गोवर्धन पूजा का सुंदर प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कराया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है।तब भगवान स्वयं अवतार लेकर भक्तों की रक्षा करते हैं। इसी उद्देश्य से भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा की पावन धरती पर देवकी और वसुदेव के घर जन्म लिया।महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के अत्याचार से मथुरा की जनता भयभीत थी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही कारागार में दिव्य प्रकाश फैल गया और वसुदेव उन्हें लेकर गोकुल पहुंचे जहां नंद बाबा और माता यशोदा के घर उनका पालन-पोषण हुआ। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने पूरे गोकुल को आनंद और भक्ति से भर दिया। कथा कर दौरान शिव पार्वती और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन हुआ उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्म होने की खुशी में बधाई गाई और नृत्य किया गया।शाम के समय सभी को प्रसाद वितरण किया गया1
- पहले एक भाई पानी में डूबा, उसको बचाने दो और अन्य भाई पानी में चले गए इछवार ब्रेकिंग पानी में डूबने से तीन मासूम की मौत दो सगे भाई बुआ के लड़के पानी में डूबे पहले एक भाई पानी में डूबा, उसको बचाने दो और अन्य भाई पानी में चले गए एलएनटी कंपनी द्वारा खोदी जा रही नर्मदा पाइपलाइन में खुली छोड़ी खंती में हुआ दर्दनाक हादसा इछावर के वार्ड नंबर 12 के निवासी सुबाल सिंह के घर छाया मातम प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर करीब 1:00 बजे सुबाल सिंह के दो बच्चे पृथ्वीराज उम्र 12 वर्ष और प्रशांत उम्र 16 वर्ष दोनों ही अपने बुआ के लड़के दीक्षांत तथा अखिलेश सिंह उम्र 14 वर्ष एक साथ मोगरा रोड स्थित एलएनटी कंपनी द्वारा खोजी जा रही नर्मदा लिंक परियोजना में खोदी गई खंती में भरे पानी में नहाने के लिए गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए जिसके चलते तीनों की मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि पहले एक भाई गहरे पानी में चला गया जो डूबने लगा जिसे बचाने अन्य दो भाई पानी में उतर गए और उसे जैसे तैसे बाहर निकाल कर ले आए लेकिन भाई को बचाने में उन दोनों के शरीर में भी पानी भर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया इस तरह कुल तीनों भाई इस घटना में अपनी जान गवां बैठे1