श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा पडरौना- कुशीनगर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को पडरौना नगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान एवं विजय यज्ञ के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन राष्ट्र संत एवं पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर जेपी पैलेस लॉन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद साधु-संतों के नेतृत्व में यज्ञाचार्य द्वारा सामूहिक विजय महायज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद जेपी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा साहबगंज, तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौराहा, साहबगंज, धर्मशाला एवं विवाह भवन रोड होते हुए पुनः जेपी पैलेस पहुंचकर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने कहा कि संगठन हिंदू समाज के पुनर्जागरण और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अभियान को लेकर निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, श्रीराम हनुमान सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्याम मदन यादव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, महामंत्री फूलदीन कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री दूधनाथ वर्मा, पडरौना नगर प्रभारी बृजमोहन जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, जिला महामंत्री रविंद्र गुप्ता, जिला मंत्री जुगनू राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साधु-संत मौजूद रहे।

- सीएमओ के छापे से हिला स्वास्थ्य माफिया, 2 अस्पताल सील, 6 के आवेदन निरस्त, 22 को नोटिस इंडियन कम्युनिकेशन न्यूज पडरौना / कुशीनगर जिले में निजी अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों की संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर युवाओं के एक दल ने बीते सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दोषी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने 8 जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने जिले के चार दर्जन से अधिक संदिग्ध निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई करते हुए विभाग ने 2 अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि मानक पूरे न करने पर 6 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा 22 ऐसे अस्पताल पाए गए जहां जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन था, वो मौके पर नदारद मिले। ऐसे सभी अस्पतालों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इधर, कार्रवाई के बाद ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने विभागीय जांच पर संतोष जताया है, लेकिन सवाल भी उठाया है। युवाओं का कहना है कि कहीं इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, जैसे पहले की जांचों में होता रहा है।1
- 🇮🇳 दुनिया में बढ़ा भारत का सम्मान! PM मोदी को कई देशों के सर्वोच्च सम्मान, मजबूत हुई वैश्विक पहचान 🌍1
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा पडरौना- कुशीनगर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को पडरौना नगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान एवं विजय यज्ञ के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन राष्ट्र संत एवं पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर जेपी पैलेस लॉन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद साधु-संतों के नेतृत्व में यज्ञाचार्य द्वारा सामूहिक विजय महायज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद जेपी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा साहबगंज, तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौराहा, साहबगंज, धर्मशाला एवं विवाह भवन रोड होते हुए पुनः जेपी पैलेस पहुंचकर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने कहा कि संगठन हिंदू समाज के पुनर्जागरण और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अभियान को लेकर निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, श्रीराम हनुमान सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्याम मदन यादव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, महामंत्री फूलदीन कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री दूधनाथ वर्मा, पडरौना नगर प्रभारी बृजमोहन जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, जिला महामंत्री रविंद्र गुप्ता, जिला मंत्री जुगनू राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साधु-संत मौजूद रहे।1
- पश्चिमी गंडक नहर में कूदी महिला, ग्रामीणों ने साहस दिखाकर बचाई जान, अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य1
- अवैध नेपाली शराब के साथ 46 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार ठूठीबारी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजेन्द्र प्रसाद (46) पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी पिपरा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर 'किस-किस सौंफ' ब्रांड की 25 शीशी नेपाली शराब, प्रत्येक 300 एमएल, बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अवनीश यादव शामिल रहे।1
- दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत!1
- पनियरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाने की अपील महराजगंज - आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनियरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने मुख्य पनियरा कस्बा मुजरी चौराहा चौरी चौराहा रामपुर चौराहा गांगी बाजार चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।1
- अहिरौली बाजार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सीओ कसया अजय कुमार सिंह ने सुनीं समस्याएं। आधी दर्जन शिकायतों में 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।1