श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा का गठन: समाज सेवा और विकास को मिलेगा नया आयाम श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा का गठन: समाज सेवा और विकास को मिलेगा नया आयाम जसवंतनगर में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री राठौर सेवा संस्थान का विधिवत गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करना है। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया और संस्थान के भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की। संस्थान के संस्थापक और नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान की स्थापना समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा के लिए की गई है। संस्थान मुख्य रूप से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और समाज में आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस अवसर पर मीडिया क्षेत्र में कार्यरत युवा साथियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें डॉ. संतोष राठौर को संस्थापक/अध्यक्ष, प्रोफेसर हिमांशु कुमार को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार एडवोकेट को महामंत्री, दिनेश राठौर को कोषाध्यक्ष, बबलू को मंत्री, अतुल कुमार को संगठन मंत्री और पंकज राठौर बॉबी को मीडिया प्रभारी चुना गया। रवि कुमार और जितेंद्र सिंह सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे।

- इटावा: हीरो एजेंसी पर बाइक की सर्विस करवाने गए दलित युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा, मारपीट कर युवक को मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर हुए फरार, पुलिस ने पीड़ित युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने की जगह पीड़ित का ही शांति भंग की धाराओं में चालान किया, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर गांव की घटना ।1
- *(RY) व्हाइट हाउस में गोली चलने के बाद जब ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स अपने घेरे में लेकर बाहर ले गए......!!*1
- इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साईबर थाना पुलिस द्वारा बिग डैडी ऐप ज़रिए करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी को गया गिरफ़्तार1
- नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर महिला भाजपा का विपक्ष पर निशाना। भिण्ड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर अंजलि रायजादा ने भाजपा जिला कार्यालय कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस ली जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रही। प्रेसवार्ता के माध्यम से नारी शक्ति बंधन अधिनियम का लोकसभा में कांग्रेस समाजवादी पार्टी एवं टीएमसी तथा महिला विरोधी राजनीतिक दलों ने हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर अंजली रायजादा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एंटी वूमन एलाएंस की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। और विडंबना देखिए-इस पर विपक्ष मनाता रहा जश्न, हर महिला का अपमान है कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि गठबंधन ने एक ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया। यह लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को टालने का स्पष्ट उदाहरण है।1
- *इटावा:-* अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा 4 तस्कर गिरफ्तार तस्करों के पास से 25 लाख रुपए कीमत का 1 कुंतल से ज्यादा गांजा समेत 1 टीयूवी कार, 1 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी बरामद मुखबिर की सूचना पर कचौरा रोड से पुलिस ने शाहरुख निवासी मेवाती टोला, सौरभ निवासी नगला अजीत इकदिल, ऋषि यादव निवासी नगला अजीत इकदिल, भारत सिंह कुशवाह निवासी बेरीखेड़ा बकेवर को किया गिरफ्तार एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण श्रीश चंद के निर्देशन में सीओ सैफई के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस की टीम और इंस्पेक्टर सिविल लाइन के के मिश्रा, उप निरी राजेश, उप निरी संजय यादव और पुलिस टीम ने की कार्यवाही एसएसपी ने कार्यवाही का नेतृत्व करने के लिय एसपी ग्रामीण श्रीश चंद और सीओ सैफई को प्रशस्ति पत्र और पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया।2
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- *डी आई जी कानुपर मंडल श्री हरीश चंदर जी ने इटावा पुलिस लाइन में नये आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार बांटे।* पुलिस लाइन इटावा के मैदान में आज पहली बार 2025 बैंच के नये पुलिस आरक्षियों का आई टी सी दीक्षान्त परेड समारोह का भव्य कार्यक्रम एस एस पी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी की देख रेख में बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया तथा एक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के डी आई जी हरीश चंदर जी ने इन आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार भी दिये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला जी, जिला जज श्री रजत जैन जी, का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए सभी प्रतिक्षुओ ने जिले के विशिष्ट अधिकारियों को सलामी दी। इस कार्यक्रम में इनके परिवारिक जन भी यहां पहुंचे। पुलिस लाइन के अधिकारी प्रतिक्षार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव ने सभी को नाश्ता व भोजन कराया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा4
- इटावा - रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला आरक्षियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़े खाने का किया गया आयोजन1
- जनपद इटावा के लुहिन्ना चौराहे पर स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल के वायरल वीडियो के संबंध में पीड़ित महिला का बयान आया सामने, अस्पताल संचालक और स्टाफ की घिनौनी करतूत को लेकर पीड़ित महिला ने दिखाई सच्चाई, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला के शरीर पर किस तरीके से बेल्ट के मारने के निशान बने हुए हैं, और वायरल वीडियो में भी बेल्ट मारते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है... मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, पुलिस की जांच जारी।1