*डी आई जी कानुपर मंडल श्री हरीश चंदर जी ने इटावा पुलिस लाइन में नये आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार बांटे।* पुलिस लाइन इटावा के मैदान में आज पहली बार 2025 बैंच के नये पुलिस आरक्षियों का आई टी सी दीक्षान्त परेड समारोह का भव्य कार्यक्रम एस एस पी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी की देख रेख में बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया तथा एक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के डी आई जी हरीश चंदर जी ने इन आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार भी दिये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला जी, जिला जज श्री रजत जैन जी, का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए सभी प्रतिक्षुओ ने जिले के विशिष्ट अधिकारियों को सलामी दी। इस कार्यक्रम में इनके परिवारिक जन भी यहां पहुंचे। पुलिस लाइन के अधिकारी प्रतिक्षार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव ने सभी को नाश्ता व भोजन कराया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
*डी आई जी कानुपर मंडल श्री हरीश चंदर जी ने इटावा पुलिस लाइन में नये आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार बांटे।* पुलिस लाइन इटावा के मैदान में आज पहली बार 2025 बैंच के नये पुलिस आरक्षियों का आई टी सी दीक्षान्त परेड समारोह का
भव्य कार्यक्रम एस एस पी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी की देख रेख में बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया तथा एक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के डी आई जी हरीश चंदर जी ने इन
आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार भी दिये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला जी, जिला जज श्री रजत जैन जी, का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए सभी प्रतिक्षुओ ने जिले के विशिष्ट अधिकारियों को सलामी
दी। इस कार्यक्रम में इनके परिवारिक जन भी यहां पहुंचे। पुलिस लाइन के अधिकारी प्रतिक्षार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव ने सभी को नाश्ता व भोजन कराया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
- Post by RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜1
- इटावा :- दबंगों ने बाइक सर्विस कराने आए एक मजदूर दलित युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर पहले नाम और जाति पूछी उसके बाद बेरहमी से एजेंसी पर शटर में बंद करके जाति सूचक गालिया देते हुए बंधक बना कर लात घुसो और डंडों पीटा। पीड़ित दलित युवक चीखता चिल्लाता रहा कि मैने मोबाइल नहीं लिया आप कैमरे चेक कर तलाशी ले लो लेकिन 4 से 5 दबंगों ने एक न सुनी और बेरहमी से बंधक बना कर पीटते रहे, जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तब एजेंसी पहुंच कर पीड़ित को दबंगों से बचाया और मौके से दबंग भागने में सफल रहे, वही पुलिस ने मामले को गरमाता देख ठंडा करने के लिए एजेंसी संचालक और दो स्टाफ सहित पीड़ित दलित युवक जिसे दबंगों ने बंधक बना कर मारा उसका इलाज या मेडिकल कराने की वजह शांति भंग में उल्टा कारवाही कर दी गई, गरीबी से जूझ रहा पीड़ित दलित युवक का परिवार न्याय की आश में थाने पहुंचा लेकिन पीड़ित की तहरीर लेने की वजह समझौते का दबाव बनाया जा रहा, पीड़ित दलित युवक की अभी भी हालत गंभीर इलाज जारी, थाना पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से जा शक्ति थी दलित युवक की जान ,मारपीटाई के दौरान गंभीर चोट और नाक से निकलते खून को देख कर इलाज या मेडिकल भी नहीं कराया गया, घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने नहीं किया पीड़ित दलित युवक का मुकदमा दर्ज, उच्च अधिकारियों को थाना पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कर दिया जाता गुमराह, पीड़ित दलित युवक के परिवार पर कुछ छूट भैया नेता दबाव बनाने का लगातार प्रयास कर रहे, पूरी घटना दो दिन पूर्व बरालोक थाना चौबिया क्षेत्र की1
- इटावा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसरेहर और वैदपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से देशभर में ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 91,18,042 रुपये बरामद किए हैं। इसमें 30,60,000 रुपये नकद और 60,58,042 रुपये विभिन्न डिजिटल खातों में निवेश के रूप में मिले, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। यह रकम बैंक खातों, क्रिप्टो करेंसी और ऑनलाइन ऐप्स में छिपाई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 25/26 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान लोहिया नहर पुल के पास दो बाइक सवार संदिग्धों को रोका गया। भागने की कोशिश पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को ठगते थे और रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निवेश के माध्यम से छिपाते थे। पुलिस ने 9 मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। आरोपियों पर BNS और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।3
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साईबर थाना पुलिस द्वारा बिग डैडी ऐप ज़रिए करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी को गया गिरफ़्तार1
- श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा का गठन: समाज सेवा और विकास को मिलेगा नया आयाम जसवंतनगर में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री राठौर सेवा संस्थान का विधिवत गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करना है। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया और संस्थान के भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की। संस्थान के संस्थापक और नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान की स्थापना समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा के लिए की गई है। संस्थान मुख्य रूप से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और समाज में आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस अवसर पर मीडिया क्षेत्र में कार्यरत युवा साथियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें डॉ. संतोष राठौर को संस्थापक/अध्यक्ष, प्रोफेसर हिमांशु कुमार को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार एडवोकेट को महामंत्री, दिनेश राठौर को कोषाध्यक्ष, बबलू को मंत्री, अतुल कुमार को संगठन मंत्री और पंकज राठौर बॉबी को मीडिया प्रभारी चुना गया। रवि कुमार और जितेंद्र सिंह सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे।1
- *(RY) व्हाइट हाउस में गोली चलने के बाद जब ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स अपने घेरे में लेकर बाहर ले गए......!!*1