Shuru
Apke Nagar Ki App…
Etawah mein pahli bar jodon ka dard aur uske liye naye tarike Se dekha ja raha hai guarantee se jodon ka dard khatm ho raha hai
Urvashi singh
Etawah mein pahli bar jodon ka dard aur uske liye naye tarike Se dekha ja raha hai guarantee se jodon ka dard khatm ho raha hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग इटावा :-शराबियों से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं, महिलाओं ने फेंकी शराब की बोतलें, भरथना क्षेत्र के गांव समसपुर में देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और शराब की बोतलों को दुकान के बाहर फेंक कर दुकान में लगे कैमरे और बोर्ड को भी हटा कर फेक दिया, शाम होते ही ठेके के बाहर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जो सड़क पर गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट:- मनोज कुमार इटावा 88658001822
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला लोहामंडी निवासी 62 वर्षीय बहाबुद्दीन अंसारी पुत्र ऐनुद्दीन अंसारी एवं उनकी पत्नी 58 वर्षीया फखरुन्निशां बुधवार सुबह पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूरे नगर में आस्था, खुशी और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। दंपत्ति अपने आवास से सबसे पहले गोलें वाली मस्जिद पहुंचे, जहां हाफिज मौलाना कमालुद्दीन अशरफी के नेतृत्व में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जुलूस की शक्ल में उन्हें बस स्टैंड चौराहे तक विदा किया गया। जुलूस के दौरान “नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर”, “मदीने की गलियां मुबारक हों” और “हज पर जाना मुबारक हो” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हर चेहरा खुशी और जज्बात से भरा नजर आया, तो कई आंखें अपनों की रुखसती में नम भी दिखीं। बस स्टैंड चौराहे से दंपत्ति कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से वे हवाई मार्ग से हज यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर मौलाना फरहान अहमद, पूर्व सभासद मो. जहीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस में हाजी कदीर अहमद, शाकिर अंसारी, इफ्तेखार हुसैन, रियाजुद्दीन, मो. हनीफ फारूकी, सुम्मेर भाई, रियाज अहमद समेत अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी समेत समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, विश्वप्रताप सिंह उर्फ़ सोनू यादव आदि ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सुरक्षित और मकबूल सफर की दुआ की। क्षेत्रवासियों ने भी दिल से दुआ की कि यह पवित्र यात्रा उनके लिए रहमतों से भरी हो और वे सकुशल लौटकर आएं।1
- वायरल वीडियो हापुड़ का बताया जा रहा है जंहा प्रिंसिपल मेडम सरेआम धामकी दे रही है कि मैं तुम्हारी बच्ची को मार डालूंगी भगाइये इसको यहां से क्या इस पर भी FIR होनी चाहिए और उसकी स्कूल कॉलेज की मान्यता रद्द होने चाहिये1
- शादी समारोह में गिर गए नेता जी महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप! मध्यप्रदेश के भिंड में एक मैरिज गार्डन में चल रहा शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री और बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाह वहां पहुंचे। उन पर आरोप लगाते हुए कई महिलाएं और अन्य कथित पीड़ित मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे लौटाए गए। गुस्से में लोगों ने जमकर हंगामा किया, धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक महिला ने पैसे वापस न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दे दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।1
- bhawani pura mjs college ke pichhe bhawani pura ki sadko ka kabhi nirmad nhi hua hei road par pani bharne se logo ko bahut problem hoti hei3
- जन चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में आज स्मार्ट मीटर से परेशान सैकड़ों पीड़ित महिलाओं व अधिवक्ताओं ने भीषण गर्मी में जिला कचहरी में जमकर प्रदर्शन करते हुए शासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा जिला अधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला को इस पर कड़ी कार्यवाही करने का शासन के नाम एक ज्ञापन दिया। इन बिन्दुओं पर अपने विचार प्रकट किये। मुख्य समस्याएँ निम्नलिखित हैं: 1. रिचार्ज एवं ऐप से जुड़ी समस्या: अनेक उपभोक्ता मोबाइल ऐप डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं या ऐप ठीक से कार्य नहीं कर रहा। कई मामलों में बैलेंस एवं खपत की जानकारी अपडेट नहीं होती है। 2. रिचार्ज के बाद भी बिजली चालू न होना: कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि रिचार्ज करने के बावजूद बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं होती, जिससे लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है। 3. गलत खपत एवं बिलिंग (ओवर-बिलिंग): कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर द्वारा बिजली की खपत अधिक दिखाने एवं अचानक बिल बढ़ने की शिकायतें सामने आई हैं। 4. तकनीकी खराबी एवं नेटवर्क समस्या: कई मीटर “नॉन-कम्युनिकेशन” स्थिति में हैं तथा सर्वर/नेटवर्क समस्या के कारण डेटा सही से सिंक नहीं होता। 5. बिना सूचना मीटर बदलना एवं जन असंतोष: कई स्थानों पर बिना उपभोक्ता की सहमति या उचित जानकारी दिए मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे विरोध और प्रदर्शन की स्थिति बनी है। 6. स्वचालित बिजली कटौती की समस्या: प्रीपेड सिस्टम के कारण बैलेंस खत्म होते ही बिजली स्वतः कट जाती है, जिससे गरीब एवं सामान्य उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी होती है। 7. सरकारी स्तर पर भी जांच जारी: इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्य स्तर पर जांच समिति गठित की गई है तथा स्मार्ट मीटर की स्थापना कार्य भी कई जगहों पर अस्थायी रूप से रोका गया है। --- अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि: 1. जनपद इटावा में लगे स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराई जाए। 2. जिन उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग या तकनीकी समस्या है, उन्हें तत्काल राहत दी जाए। 3. एक स्थानीय हेल्प डेस्क / सहायता केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे आम जनता को सहायता मिल सके। 4. जब तक समस्याएँ पूरी तरह दूर न हों, तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाई जाए। 5. दोषपूर्ण मीटरों को तुरंत बदलने एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनहित में इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद4
- इटावा :-पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, फायरिंग कांड के दो आरोपी दबोचे गए हाल ही में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रानू उर्फ भौकाली और अर्जेश उर्फ भौकाली के रूप में हुई है, जो मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं, देर रात हैबरा तिराहा बाईपास पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी फायरिंग में रानू उर्फ भौकाली घायल हो गया जबकि अर्जेश को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में दोनों ने 27 अप्रैल को पुरानी रंजिश में एक युवक पर गोली चलाने की बात स्वीकार की , पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस, खोखा और चोरी की बाइक बरामद की है, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया , एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण श्रीशचंद के निर्देशन में सीओ सैफई के नेतृत्व में सैफई थाना इंस्पेक्टर भूपेंद्र राठी और पुलिस टीम ने की कार्यवाही। रिपोर्ट:मनोज कुमार इटावा 88658001822
- एमपी के भिंड ज़िलें का पड़ोसी जिला ग्वालियर के भीतरवार थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते ही विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर लाठियां से हमला बोल दिया। घटना में दो महिलाओ सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1