logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी समारोह में गिर गए नेता जी महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप! मध्यप्रदेश के भिंड में एक मैरिज गार्डन में चल रहा शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री और बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाह वहां पहुंचे। उन पर आरोप लगाते हुए कई महिलाएं और अन्य कथित पीड़ित मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे लौटाए गए। गुस्से में लोगों ने जमकर हंगामा किया, धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक महिला ने पैसे वापस न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दे दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

3 hrs ago
user_Mukul chand
Mukul chand
Bhind, Madhya Pradesh•
3 hrs ago

शादी समारोह में गिर गए नेता जी महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप! मध्यप्रदेश के भिंड में एक मैरिज गार्डन में चल रहा शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री और बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाह वहां पहुंचे। उन पर आरोप लगाते हुए कई महिलाएं और अन्य कथित पीड़ित मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे लौटाए गए। गुस्से में लोगों ने जमकर हंगामा किया, धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक महिला ने पैसे वापस न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दे दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

  • user_Awdhesh Kumar
    Awdhesh Kumar
    बिहार, इंडिया
    🙏
    2 hrs ago
  • user_Shuru User
    Shuru User
    Bhuj, Kachchh
    💣
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन -- भिण्ड मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़।। स्लग / दबंगों का आतंक महिला डॉक्टर के घर पर कब्जे की कोशिश भिण्ड 29 अप्रैल 2026 CCTV वायरल। एंकर / भिण्ड से एक ऐसी खबर आ रही है जो प्रदेश के 'सुशासन' के दावों की धज्जियां उड़ा रही है एक डॉक्टर परिवार, जो समाज को जीवन देता है, आज खुद अपनी सुरक्षा के लिए गिड़गिड़ा रहा है क्या आपने कभी सुना है कि थाने से 50 कदम की दूरी पर हथौड़े चलते हों और पुलिस को सुनाई न दे? क्या आपने देखा है कि कोर्ट का आदेश हाथ में लेकर एक महिला डॉक्टर गुंडों के सामने गिड़गिड़ा रही हो और वर्दी तमाशबीन बनी हो?अगर नहीं देखा, तो भिंड के गोरमी आइए यहाँ कानून नहीं, 'कब्जा माफिया' का सिक्का चलता है यहाँ की पुलिस को शायद मोतियाबिंद हो गया है, जिसे न सीसीटीवी दिख रहा है और न ही एक बेबस महिला की चीखें मामला गोरमी का है, जहां डॉक्टर पूजा शर्मा के घर को 'कब्जा माफिया' ने अपना निशाना बनाया है शर्मनाक बात यह है कि थाने की दहलीज से महज कुछ ही दूरी पर दबंग ताले चटकाते रहे और रक्षक अपनी आंखों पर पट्टी बांधे सोए रहे अब बेबस डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है यह भिंड है साहब! यहां कोर्ट का आदेश कागजी टुकड़ा है और पुलिस की मौजूदगी महज एक औपचारिकता इन सीसीटीवी तस्वीरों को गौर से देखिए रात के 12 बज रहे हैं, जब पूरा शहर सो रहा है, तब दबंग विनोद यादव और राहुल यादव अपने गुर्गों के साथ डॉ. पूजा शर्मा के मकान पर 'कब्जे की सर्जिकल स्ट्राइक' कर रहे हैं जिस मकान को 10 साल पहले 70 लाख रुपए की गाढ़ी कमाई से खरीदा गया, जिस पर कोर्ट ने 'यथास्थिति' का स्टे दे रखा है, उस पर दबंगों की गिद्ध दृष्टि जमी है आरोप है कि मकान मालिक ने धोखाधड़ी की और अब दबंग डॉक्टर परिवार को बेघर करना चाहते है पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि थानेदार से लेकर कप्तान (SP) तक की चौखट पर चप्पल घिस गई, लेकिन दबंगों पर शिकंजा कसना तो दूर, पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है जब-जब डॉक्टर के पति घर से बाहर होते हैं,ये भेड़िए घर को घेर लेते हैं सवाल सीधा है क्या मुख्यमंत्री जी के राज में अब गुंडे तय करेंगे कि कौन अपने घर में रहेगा? क्या भिंड की पुलिस इतनी लाचार है कि माफिया के आगे नतमस्तक हो गई है? डॉ. पूजा शर्मा का यह वायरल वीडियो सिर्फ एक गुहार नहीं, बल्कि सिस्टम के मुंह पर एक करारा तमाचा है कानून अंधा होता है, पर भिंड में तो बहरा भी हो गया!अब इस 'जंगलराज' की आग राजधानी तक पहुँचने वाली है कांग्रेस नेता राहुल भदोरिया ने सरकार की 'लाड़ली बहना' वाली ब्रांडिंग की बखिया उधेड़ दी है सवाल सीधा है अगर एक डॉक्टर सुरक्षित नहीं, तो आम महिला की औकात क्या है? क्या बीजेपी के राज में माफिया ही 'असली सरकार' चला रहे हैं? भिण्ड से ब्यूरो चीफ राजकुमार जोशी की रिपोर्ट वाइट / डॉक्टर पूजा शर्मा,पीड़ित। वाइट / राहुल भदौरिया,कांग्रेस नेता।
    1
    लोकेशन  --  भिण्ड मध्य प्रदेश 
ब्रेकिंग न्यूज़।।
स्लग / दबंगों का आतंक महिला डॉक्टर के घर पर कब्जे की कोशिश
भिण्ड 29 अप्रैल 2026
CCTV वायरल।
एंकर / भिण्ड से एक ऐसी खबर आ रही है जो प्रदेश के 'सुशासन' के दावों की धज्जियां उड़ा रही है एक डॉक्टर परिवार, जो समाज को जीवन देता है, आज खुद अपनी सुरक्षा के लिए गिड़गिड़ा रहा है क्या आपने कभी सुना है कि थाने से 50 कदम की दूरी पर हथौड़े चलते हों और पुलिस को सुनाई न दे? क्या आपने देखा है कि कोर्ट का आदेश हाथ में लेकर एक महिला डॉक्टर गुंडों के सामने गिड़गिड़ा रही हो और वर्दी तमाशबीन बनी हो?अगर नहीं देखा, तो भिंड के गोरमी आइए यहाँ कानून नहीं, 'कब्जा माफिया' का सिक्का चलता है यहाँ की पुलिस को शायद मोतियाबिंद हो गया है, जिसे न सीसीटीवी दिख रहा है और न ही एक बेबस महिला की चीखें मामला गोरमी का है, जहां डॉक्टर पूजा शर्मा के घर को 'कब्जा माफिया' ने अपना निशाना बनाया है शर्मनाक बात यह है कि थाने की दहलीज से महज कुछ ही दूरी पर दबंग ताले चटकाते रहे और रक्षक अपनी आंखों पर पट्टी बांधे सोए रहे अब बेबस डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है यह भिंड है साहब! यहां कोर्ट का आदेश कागजी टुकड़ा है और पुलिस की मौजूदगी महज एक औपचारिकता इन सीसीटीवी तस्वीरों को गौर से देखिए रात के 12 बज रहे हैं, जब पूरा शहर सो रहा है, तब दबंग विनोद यादव और राहुल यादव अपने गुर्गों के साथ डॉ. पूजा शर्मा के मकान पर 'कब्जे की सर्जिकल स्ट्राइक' कर रहे हैं जिस मकान को 10 साल पहले 70 लाख रुपए की गाढ़ी कमाई से खरीदा गया, जिस पर कोर्ट ने 'यथास्थिति' का स्टे दे रखा है, उस पर  दबंगों की गिद्ध दृष्टि जमी है आरोप है कि मकान मालिक ने धोखाधड़ी की और अब दबंग डॉक्टर परिवार को बेघर करना चाहते है पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि थानेदार से लेकर कप्तान (SP) तक की चौखट पर चप्पल घिस गई, लेकिन दबंगों पर शिकंजा कसना तो दूर, पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है जब-जब डॉक्टर के पति घर से बाहर होते हैं,ये भेड़िए घर को घेर लेते हैं सवाल सीधा है क्या मुख्यमंत्री जी के राज में अब गुंडे तय करेंगे कि कौन अपने घर में रहेगा? क्या भिंड की पुलिस इतनी लाचार है कि माफिया के आगे नतमस्तक हो गई है? डॉ. पूजा शर्मा का यह वायरल वीडियो सिर्फ एक गुहार नहीं, बल्कि सिस्टम के मुंह पर एक करारा तमाचा है कानून अंधा होता है, पर भिंड में तो बहरा भी हो गया!अब इस 'जंगलराज' की आग राजधानी तक पहुँचने वाली है कांग्रेस नेता राहुल भदोरिया ने सरकार की 'लाड़ली बहना' वाली ब्रांडिंग की बखिया उधेड़ दी है सवाल सीधा है अगर एक डॉक्टर सुरक्षित नहीं, तो आम महिला की औकात क्या है? क्या बीजेपी के राज में माफिया ही 'असली सरकार' चला रहे हैं?
भिण्ड से ब्यूरो चीफ राजकुमार जोशी की रिपोर्ट 
वाइट / डॉक्टर पूजा शर्मा,पीड़ित।
वाइट / राहुल भदौरिया,कांग्रेस नेता।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर विवाद पर हरकत में बिजली विभाग, 22 स्थानों पर कैंप लगाकर होगा समाधान जसवंतनगर। नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा आक्रोश अब प्रशासन तक पहुंच गया है। महिलाओं द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने की घटना के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मामला और गंभीर हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ आनंद पाल तथा जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं—बढ़े हुए बिल, अनियमितता और तकनीकी खामियों—को अधिकारियों के सामने रखा। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों में असंतोष बना रहा। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किए जाएंगे और जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जसवंतनगर नगर क्षेत्र में लागू की जाएगी। विभाग द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में कुल 22 कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। बिजली विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि घोषित कैंपों में उनकी समस्याओं का कितना प्रभावी समाधान हो पाता है।
    1
    स्मार्ट मीटर विवाद पर हरकत में बिजली विभाग, 22 स्थानों पर कैंप लगाकर होगा समाधान
जसवंतनगर। नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा आक्रोश अब प्रशासन तक पहुंच गया है। महिलाओं द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने की घटना के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मामला और गंभीर हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ आनंद पाल तथा जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं—बढ़े हुए बिल, अनियमितता और तकनीकी खामियों—को अधिकारियों के सामने रखा। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों में असंतोष बना रहा।
अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किए जाएंगे और जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जसवंतनगर नगर क्षेत्र में लागू की जाएगी। विभाग द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में कुल 22 कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
बिजली विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि घोषित कैंपों में उनकी समस्याओं का कितना प्रभावी समाधान हो पाता है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हिमाचल में तेज रफ्तार कार ने कंट्रोल खोया और सीधे गहरी खाई में गिर गई। कार के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई, कार में बैठे लोगों की मौत हो गई।
    1
    हिमाचल में तेज रफ्तार कार ने कंट्रोल खोया और सीधे गहरी खाई में गिर गई।
कार के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई, कार में बैठे लोगों की मौत हो गई।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रविन्द्र सेजवार
    1
    Post by रविन्द्र सेजवार
    user_रविन्द्र सेजवार
    रविन्द्र सेजवार
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! थाना शमशाबाद क्षेत्र की क्षत्रिय कॉलोनी में दबंगों की गुंडई का मामला सामने आया है। महिला अधिवक्ता और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, बहन के साथ भी मारपीट—कपड़े तक फटे। पिता के सिर पर गंभीर चोट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। आरोपी पक्ष को सत्ता से जुड़ा बताया जा रहा है। क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? आगरा ब्रेकिंग न्यूज़ क्राइम न्यूज़ वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश लॉ एंड आर्डर...
    1
    आगरा ब्रेकिंग!!!
थाना शमशाबाद क्षेत्र की क्षत्रिय कॉलोनी में दबंगों की गुंडई का मामला सामने आया है।
महिला अधिवक्ता और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, बहन के साथ भी मारपीट—कपड़े तक फटे।
पिता के सिर पर गंभीर चोट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
आरोपी पक्ष को सत्ता से जुड़ा बताया जा रहा है।
क्या कानून का डर खत्म हो रहा है?
आगरा ब्रेकिंग न्यूज़ क्राइम न्यूज़ वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश लॉ एंड आर्डर...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by LBK supar fast live News TV
    1
    Post by LBK supar fast live News TV
    user_LBK supar fast live News TV
    LBK supar fast live News TV
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वीडियो वायरल भगबान ऐसा बेटा किसी को न दे
    1
    वीडियो वायरल भगबान ऐसा बेटा किसी को न दे
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कृषि उपज मंडी भिंड में किसने और तहसीलदार के मध्य विवाद विवाद इतना बढ़ा की हाथा पाई की नौवत आई
    1
    कृषि उपज मंडी भिंड में किसने और तहसीलदार के मध्य विवाद विवाद इतना बढ़ा की हाथा पाई की नौवत आई
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को सुनने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव। जसवंतनगर। पिछले कई दिनों से नगर की महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर आक्रोशित थीं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर पर ईंट-पत्थर भी फेंके थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ जसवंतनगर आनंद पाल और जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कैंप जारी रहेगा। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैंप केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नगर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्या पूरे जसवंतनगर की है, इसलिए नगर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 22 कैंप आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अंत में उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया है जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक कैंप लगातार लगते रहेंगेl
    1
    जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को सुनने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव।
जसवंतनगर। पिछले कई दिनों से नगर की महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर आक्रोशित थीं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर पर ईंट-पत्थर भी फेंके थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ जसवंतनगर आनंद पाल और जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कैंप जारी रहेगा।
पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैंप केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नगर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्या पूरे जसवंतनगर की है, इसलिए नगर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 22 कैंप आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अंत में उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया है जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक कैंप लगातार लगते रहेंगेl
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.