जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को सुनने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव। जसवंतनगर। पिछले कई दिनों से नगर की महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर आक्रोशित थीं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर पर ईंट-पत्थर भी फेंके थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ जसवंतनगर आनंद पाल और जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कैंप जारी रहेगा। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैंप केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नगर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्या पूरे जसवंतनगर की है, इसलिए नगर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 22 कैंप आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अंत में उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया है जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक कैंप लगातार लगते रहेंगेl
जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को सुनने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव। जसवंतनगर। पिछले कई दिनों से नगर की महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर आक्रोशित थीं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर पर ईंट-पत्थर भी फेंके थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ जसवंतनगर आनंद पाल और जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कैंप जारी रहेगा। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैंप केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नगर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्या पूरे जसवंतनगर की है, इसलिए नगर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 22 कैंप आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अंत में उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया है जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक कैंप लगातार लगते रहेंगेl
- स्मार्ट मीटर विवाद पर हरकत में बिजली विभाग, 22 स्थानों पर कैंप लगाकर होगा समाधान जसवंतनगर। नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा आक्रोश अब प्रशासन तक पहुंच गया है। महिलाओं द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने की घटना के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर मामला और गंभीर हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ आनंद पाल तथा जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं—बढ़े हुए बिल, अनियमितता और तकनीकी खामियों—को अधिकारियों के सामने रखा। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों में असंतोष बना रहा। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किए जाएंगे और जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जसवंतनगर नगर क्षेत्र में लागू की जाएगी। विभाग द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में कुल 22 कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। बिजली विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि घोषित कैंपों में उनकी समस्याओं का कितना प्रभावी समाधान हो पाता है।1
- जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को सुनने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव। जसवंतनगर। पिछले कई दिनों से नगर की महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर आक्रोशित थीं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर पर ईंट-पत्थर भी फेंके थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ जसवंतनगर आनंद पाल और जेई कौशल पाण्डेय अपनी टीम के साथ कोठी कैस्त, जसवंतनगर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंत में अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार तीन दिनों तक कैंप आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कैंप जारी रहेगा। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैंप केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नगर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्या पूरे जसवंतनगर की है, इसलिए नगर के विभिन्न मोहल्लों में कुल 22 कैंप आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अंत में उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया है जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक कैंप लगातार लगते रहेंगेl1
- *इटावा के कस्बा जसवन्तनगर में स्थित विधुत खण्ड केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र होकर ईंट पत्थर चलाये और कर्मचारियों को बंधक बनाया।* स्मार्ट मीटर को लेकर इटावा के जसवन्तनगर कस्बे में स्थित उप विधुत केन्द्र पर आज सैकड़ों महिलाओं ने उग्र रुप धारण करते भीषण गर्मी में भारी परेशानी को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी किसी तरह कर्मचारियों ने उनसे बचते हुए अपने ऑफिस को चारों तरफ से बंद कर दिया। इससे महिलाएं नाराज हो गई और ऑफिस के बाहर ईंट पत्थर चलाये। तथा भारी हंगामा करते हुए भाजपा सरकार व योगी जी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। स्मार्ट मीटर की समस्या से पूरा जनपद वासी भारी तृस्त है तथा स्थानीय अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनकी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट में आपकों आगे दूंगा और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर के आदेशों को नहीं मान रहे। जबकि गत दिवस जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने अपने सैकड़ों व्यापारियों के साथ इस समस्या की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विधुत अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते स्मार्ट मीटर व मंत्री का पुतला भी जलाया था। यह समस्या आने वाले दिनों में भाजपा के लिए चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनेगा। इन नाराज महिलाओं का कहना था कि पहले सरकारी भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाओ जिन पर करोड़ों रुपये का बिल बकाया उनकी बिजली कांटों जो एसी में बैठे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में गांव के बीच और स्कूल के पास संचालित देशी शराब, बियर के कंपोजिट के ठेके को लेकर बुधवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया. एक दिन पहले हुई मारपीट की घटना से नाराज ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा. महिलाएं ठेके पर पहुंचीं, जमकर हंगामा किया, शराब की बोतलें और पेटियां बाहर फेंक दीं और ठेका गांव से बाहर हटाने की जोरदार मांग उठाई. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को संभाला.1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- *भाजपा सरकार के खिलाफ सपा के धुरंधर नेताओं में संघर्ष करने में नहीं है दम, वहीं उनके पी डी ए के साथी दिखा रहे अपना परचम।* समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव का प्रतीक सपा का झण्डा जलाने व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव जी का भाजपा द्वारा पुतला जलाने व महंगाई, बेरोजगारी तथा पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर जैसे बड़ी समस्याओं को लेकर जनपद में सपा का गढ़ होने के बाबजूद यहां का सांसद सहित परिवार के पांच सांसद सहित सपा के बड़े धुरंधर नेता होने के बाबजूद सपा के स्थानीय नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आज तक कोई धरना प्रदर्शन व ज्ञापन तक नहीं दिया जबकि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव व अपने पिता स्वर्गीय नेता जी के पद चिन्हों पर चलते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते अपनों के बीच जाकर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। शर्म आना चाहिए इन्हें कम से कम उनकी पी डी ए की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस पार्टी के जुझारु नेता जो कम मात्रा में होने के बावजूद अपने राष्ट्रीय पार्टी के नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ बोले जाने व जनता की समस्याओं को लेकर कम से कम भाजपा शासन के खिलाफ प्रदर्शन आंदोलन तो करते हैं तथा माकपा के लोग भी प्रदर्शन करते हैं। स्वर्गीय नेताजी के समय निवर्तमान अध्यक्ष अशोक यादव व गोपाल यादव के समय तक यहां जनता के मुद्दों के लिए शासन के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन यानी जेल भरो आंदोलन तक हो चुके हैं। जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है और सपा के धुरंधर नेता निष्क्रिय हो गए हैं। और पीड़ित जनता की लड़ाई की आवाज शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय यानी विधान सभा चुनाव में सपा को बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि जो पार्टी के बड़े नेता पीड़ित जनता के बीच नहीं जाएंगे जनता उन्हें नकार देगी। स्वर्गीय नेताजी का सम्मान इसलिए था क्योंकि वह छोटे बड़ों को एक समान समझते हुए गले लगा लेते थे और जमीनी संघर्ष करते हुए पार्टी को देश के शिखर तक पहुंचाया। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा1
- जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला लोहामंडी निवासी 62 वर्षीय बहाबुद्दीन अंसारी पुत्र ऐनुद्दीन अंसारी एवं उनकी पत्नी 58 वर्षीया फखरुन्निशां बुधवार सुबह पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूरे नगर में आस्था, खुशी और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। दंपत्ति अपने आवास से सबसे पहले गोलें वाली मस्जिद पहुंचे, जहां हाफिज मौलाना कमालुद्दीन अशरफी के नेतृत्व में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जुलूस की शक्ल में उन्हें बस स्टैंड चौराहे तक विदा किया गया। जुलूस के दौरान “नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर”, “मदीने की गलियां मुबारक हों” और “हज पर जाना मुबारक हो” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हर चेहरा खुशी और जज्बात से भरा नजर आया, तो कई आंखें अपनों की रुखसती में नम भी दिखीं। बस स्टैंड चौराहे से दंपत्ति कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से वे हवाई मार्ग से हज यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर मौलाना फरहान अहमद, पूर्व सभासद मो. जहीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस में हाजी कदीर अहमद, शाकिर अंसारी, इफ्तेखार हुसैन, रियाजुद्दीन, मो. हनीफ फारूकी, सुम्मेर भाई, रियाज अहमद समेत अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी समेत समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, विश्वप्रताप सिंह उर्फ़ सोनू यादव आदि ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सुरक्षित और मकबूल सफर की दुआ की। क्षेत्रवासियों ने भी दिल से दुआ की कि यह पवित्र यात्रा उनके लिए रहमतों से भरी हो और वे सकुशल लौटकर आएं।1