इटावा में साइबर गैंग का भंडाफोड़,91 लाख से अधिक की बरामदगी, चार सगे भाई गिरफ्तार इटावा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसरेहर और वैदपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से देशभर में ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 91,18,042 रुपये बरामद किए हैं। इसमें 30,60,000 रुपये नकद और 60,58,042 रुपये विभिन्न डिजिटल खातों में निवेश के रूप में मिले, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। यह रकम बैंक खातों, क्रिप्टो करेंसी और ऑनलाइन ऐप्स में छिपाई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 25/26 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान लोहिया नहर पुल के पास दो बाइक सवार संदिग्धों को रोका गया। भागने की कोशिश पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को ठगते थे और रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निवेश के माध्यम से छिपाते थे। पुलिस ने 9 मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। आरोपियों पर BNS और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इटावा में साइबर गैंग का भंडाफोड़,91 लाख से अधिक की बरामदगी, चार सगे भाई गिरफ्तार इटावा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसरेहर और वैदपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से देशभर में ऑनलाइन ठगी
को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 91,18,042 रुपये बरामद किए हैं। इसमें 30,60,000 रुपये नकद और 60,58,042 रुपये विभिन्न डिजिटल खातों में निवेश के रूप में मिले, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। यह रकम बैंक खातों, क्रिप्टो करेंसी और ऑनलाइन ऐप्स में छिपाई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 25/26 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान लोहिया नहर पुल के पास दो बाइक सवार संदिग्धों
को रोका गया। भागने की कोशिश पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को ठगते थे और रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निवेश के माध्यम से छिपाते थे। पुलिस ने 9 मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। आरोपियों पर BNS और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- इटावा - रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला आरक्षियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़े खाने का किया गया आयोजन1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Ishwari per kiye na Liya Hai Jo 6 mahine se abhi tak Safai Nahin Hui Hai koi bhi crime Panchayat ki taraf se Safai karne nahin aata hai kabhi bhi kripya Safai karvane ki kripa Karen pure gaon ki naliyan ISI Tarah Se Bhari Hui hain aur Pani nikalne ka rasta Hai Gaon Mein Utar Gaya Hai vahan per Jata Hai Koi upar se chal raha hai koi Raste per Nikal Raha hai bahut dikkat hai jald se jald naliyan saaf karvaiye jisse machhar Paida hote hain use bimariyan ho rahi hai bacchon ko dhanbad1
- भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के सोनेलालपुरा से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक भीम आर्मी नेता द्वारा एक सांप के साथ भीषण क्रूरता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है और प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वायरल वीडियो में भीम आर्मी के स्थानीय नेता देशराज धारिया एक सांप के साथ बर्बरता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेता ने सांप को लहूलुहान हालत में पकड़ा हुआ है। बेजुबान की पूँछ से खून टपक रहा है,जो उसकी गंभीर हालत को बयां कर रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में नेता अपने हाथों से सांप के मुँह को बेरहमी से कुचलते हुए पोज दे रहा है और अपना वीडियो बनवा रहा है। सर्प प्रेमियों की शिकायत पर वन विभाग के रेंजर कृतिका शुक्ला कहा है कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है और इसकी सूक्ष्मता से जाँच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।1
- Post by Dheerendra1
- हरिद्वार। चंडी घाट स्थित गंगा तट पर एक भव्य आध्यात्मिक समारोह में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में ‘आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा’ का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज को अखाड़ा प्रमुख के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। समारोह में करीब 200 संतों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। संतों ने अपने संबोधन में गौ सेवा को सनातन धर्म और राष्ट्र की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में स्वामी योगेश्वराचार्य जी महाराज सहित कई संतों ने भाग लिया। इस अवसर पर 31 महामंडलेश्वरों का महापट्टाभिषेक भी वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच सम्पन्न हुआ। देशभर से आए संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। समापन पर सभी ने गौ रक्षा और सेवा के लिए जीवनभर समर्पित रहने का संकल्प लिया।2
- *डी आई जी कानुपर मंडल श्री हरीश चंदर जी ने इटावा पुलिस लाइन में नये आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार बांटे।* पुलिस लाइन इटावा के मैदान में आज पहली बार 2025 बैंच के नये पुलिस आरक्षियों का आई टी सी दीक्षान्त परेड समारोह का भव्य कार्यक्रम एस एस पी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी की देख रेख में बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया तथा एक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के डी आई जी हरीश चंदर जी ने इन आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार भी दिये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला जी, जिला जज श्री रजत जैन जी, का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए सभी प्रतिक्षुओ ने जिले के विशिष्ट अधिकारियों को सलामी दी। इस कार्यक्रम में इनके परिवारिक जन भी यहां पहुंचे। पुलिस लाइन के अधिकारी प्रतिक्षार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव ने सभी को नाश्ता व भोजन कराया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा4
- इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए किया 833 वाहनों का चालान1
- औरैया। जिले के चिचौली मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के आगरा स्थानांतरण की खबर से स्वास्थ्य विभाग और आम जनता में चिंता गहरा गई है। वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वीकृत यह यूनिट गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की जानी थी। यूनिट के लिए जमीन पहले ही चिन्हित कर खतौनी में दर्ज की जा चुकी है, लेकिन यूनिट तक पहुंच मार्ग न बन पाने के कारण परियोजना अधर में लटकी रही। बीते दो वर्षों में कई बार अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, परंतु रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब इसी वजह से इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगरा स्थानांतरित किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने इसे जिले के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से दो एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे गुजरने के बावजूद यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जालौन और कानपुर देहात के मरीज भी औरैया की स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में इस यूनिट का स्थानांतरण क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान साबित होगा।3