logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने वैशाली से 50 सदस्यीय दल गुजरात रवाना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वैशाली जिले से 50 सदस्यीय दल गुजरात के लिए रवाना हुआ। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता किरण सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे इस दल में जिले के 50 सदस्य शामिल हैं। दल की रवानगी के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और समारोह में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र की एकजुटता के प्रति संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके राष्ट्रीय एकीकरण के प्रयासों को याद किया जाता है।

1 day ago
user_H2H News
H2H News
Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
1 day ago

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने वैशाली से 50 सदस्यीय दल गुजरात रवाना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वैशाली जिले से 50 सदस्यीय दल गुजरात के लिए रवाना हुआ। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता किरण सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे इस दल में जिले के 50 सदस्य शामिल हैं। दल की रवानगी के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और समारोह में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र की एकजुटता के प्रति संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके राष्ट्रीय एकीकरण के प्रयासों को याद किया जाता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • वैशाली : शाहपुर खुर्द पंचायत की वार्ड की बदहाली पर उठी आवाज! 🚨 शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज! 📍 चेहराकलां, वैशाली शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है। पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी मो. अजहर ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप कर स्थल निरीक्षण, सड़क मरम्मत, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। ❓ क्या प्रशासन इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएगा? 📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें। वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब जरूर करें।
    1
    वैशाली : शाहपुर खुर्द पंचायत की वार्ड की बदहाली पर उठी आवाज!

🚨 शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज!
📍 चेहराकलां, वैशाली
शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है।
पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी मो. अजहर ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप कर स्थल निरीक्षण, सड़क मरम्मत, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।
❓ क्या प्रशासन इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएगा?
📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें।
वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब जरूर करें।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज, DM वैशाली से हस्तक्षेप की मांग! चेहराकलां, वैशाली। शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और कचरे की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है। इस मामले में मो. अजहर, पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी, शाहपुर खुर्द पंचायत एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारियों से दोनों वार्डों का स्थल निरीक्षण कराया जाए और सड़क मरम्मत, जलनिकासी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाए। इससे पहले सत्यम ग्राम न्यूज़ ने पंचायत से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर कथित मुखिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए थे। अब पंचायत की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। ❓ सवाल यह है—क्या जिलाधिकारी वैशाली इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएंगे? 📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    1
    शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज, DM वैशाली से हस्तक्षेप की मांग!
चेहराकलां, वैशाली। शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और कचरे की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है।
इस मामले में मो. अजहर, पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी, शाहपुर खुर्द पंचायत एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप की मांग की है।
उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारियों से दोनों वार्डों का स्थल निरीक्षण कराया जाए और सड़क मरम्मत, जलनिकासी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाए।
इससे पहले सत्यम ग्राम न्यूज़ ने पंचायत से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर कथित मुखिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए थे। अब पंचायत की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
❓ सवाल यह है—क्या जिलाधिकारी वैशाली इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएंगे?
📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें।
सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • खेसारीलाल यादव का दिखा आत्मीय अंदाज, पप्पू यादव के भांजे को लगाया गले; वीडियो वायरल प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, खुर्दा/पटना (बिहार) : भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव का एक आत्मीय वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओडिशा के खुर्दा महोत्सव में प्रस्तुति से ठीक पहले सामने आए इस वीडियो में उनका सहज और स्नेहिल अंदाज देखने को मिल रहा है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर यह वीडियो साझा किया है। इसमें खेसारीलाल यादव बिस्तर पर लेटे पप्पू यादव के भांजे को स्नेहपूर्वक गले लगाते नजर आ रहे हैं। पास में एक बच्ची भी बैठी है, जबकि सांसद पप्पू यादव इस आत्मीय पल के गवाह बने हुए हैं। वीडियो साझा करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, ''खुर्दा महोत्सव में परफॉर्मेंस से पूर्व ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव जी और मेरे भांजे का आत्मीय लम्हा...'' खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव की सांस्कृतिक प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में उत्साह था। मंच पर अपनी गायकी से समां बांधने से पहले उनका यह पारिवारिक और सहज अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
    1
    खेसारीलाल यादव का दिखा आत्मीय अंदाज, पप्पू यादव के भांजे को लगाया गले; वीडियो वायरल
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, खुर्दा/पटना (बिहार) : भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव का एक आत्मीय वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओडिशा के खुर्दा महोत्सव में प्रस्तुति से ठीक पहले सामने आए इस वीडियो में उनका सहज और स्नेहिल अंदाज देखने को मिल रहा है।
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर यह वीडियो साझा किया है। इसमें खेसारीलाल यादव बिस्तर पर लेटे पप्पू यादव के भांजे को स्नेहपूर्वक गले लगाते नजर आ रहे हैं। पास में एक बच्ची भी बैठी है, जबकि सांसद पप्पू यादव इस आत्मीय पल के गवाह बने हुए हैं।
वीडियो साझा करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, ''खुर्दा महोत्सव में परफॉर्मेंस से पूर्व ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव जी और मेरे भांजे का आत्मीय लम्हा...''
खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव की सांस्कृतिक प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में उत्साह था। मंच पर अपनी गायकी से समां बांधने से पहले उनका यह पारिवारिक और सहज अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • कम खर्च में उन्नत किस्म के गेहूं के बीज अच्छी पैदावार होती है -बीडीओ चेहराकलां वैशाली। वासंतिक ( रबी) महाभियान 2026 के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम ई किसान भवन चेहराकलां में आयोजित हुई। गेहूं के उन्नत किस्म के बीजों पर विस्तारपूर्वक चर्चाएं हुई। वहीं दूसरी ओर एप्प्स पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध होते ही घंटों के काम सेकेंडों में एप्प्स पर डीएपी व यूरिया समाप्त होने पर कृषकों ने हैरत अंदाज में पदाधिकारियों से प्रश्न करते हुए जानना चाहा कि ऐसी व्यवस्था में आम किसानों को कैसे उपलब्ध होगी।ऐसी व्यवस्था के लिए एप्प्स को दोषी मानूं या पदाधिकारी को। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ इस्माइल अंसारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्नत खेती के लिए उत्तम बीज की जरूरत होती है। आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम लागत में अधिक पैदावार होने वाली गेहूं के किस्मों में डीबीडब्लू 887, जिसकी बोआई 25 नवम्बर तक की सकती है।अधिकतम 140 दिनों में तैयार हो जाता है।उसी तरह एच डी 34 -71 जिसकी बोआई 10 दिसंबर तक की जा सकती है।भी एच 1270 , डीसीडब्ल्यू 187, डीईडब्लू 327, एच बी 3226 की बोआई 25 दिसम्बर तक की जा सकती है। इस तरह अनेकों उन्नत किस्मों गेहूं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। प्रशिक्षण के दौरान बीएओ शशि प्रकाश ने कहा कि रासायनिक खाद धीरे धीरे करते हुए जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी गई। सहायक तकनीक प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि समेकित खेती करने वाले उन्नत कृषकों को प्रशिक्षण के लिए सरकारी खर्च से अन्य प्रदेशों में भेजा जायेगा। इसके साथ ही कृषक द्वारा अच्छी किस्म की उत्पादित फल, फूल, सब्जियां, कृषि मेला शामिल होने की सलाह दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान एटीएम छबीछाया , कृषि समन्वयक विनय कुमार, बिपिन कुमार, दिलीप कुमार व गोपाल कुमार ने कृषकों को कृषि विभाग से मिलने वाले लाभ पर चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दौर में कृषकों ने आवाज उठाई कि एप्प्स पर खाद के उठाव व वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता से कृषकों के साथ घोर समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे कृषकों को काफी नुकसान हो सकता है। कृषकों का इस तरह के होने वाले नुकसान के लिए दोषपूर्ण एप्प्स या संबंधित जुड़े कर्मी या पदाधिकारी को दोषपूर्ण व्यवस्था को सुधार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है या इसका दंश कृषक झेलता रहे ? इस मौके अंचलाधिकारी अनील कुमार, किसान सखी मीना कुमारी, किसान सलाहकार राकेश कुमार, नवीन पाठक, विश्वजीत कुमार, प्रकेश कुमार ,तपन कुमार, रवि रंजन, चन्द्रिका प्रसाद गहलोत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    कम खर्च में उन्नत किस्म के गेहूं के बीज अच्छी पैदावार होती है -बीडीओ 
चेहराकलां वैशाली।
वासंतिक ( रबी) महाभियान 2026 के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम ई किसान भवन चेहराकलां में  आयोजित हुई। गेहूं के उन्नत किस्म के बीजों पर विस्तारपूर्वक चर्चाएं हुई। वहीं दूसरी ओर  एप्प्स पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध 
होते ही घंटों के काम सेकेंडों में एप्प्स पर डीएपी व यूरिया समाप्त होने पर कृषकों ने हैरत अंदाज में पदाधिकारियों से प्रश्न करते हुए जानना चाहा कि  ऐसी व्यवस्था में आम किसानों को कैसे उपलब्ध होगी।ऐसी व्यवस्था के लिए एप्प्स को दोषी मानूं या पदाधिकारी को।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ इस्माइल अंसारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्नत खेती के लिए उत्तम बीज की जरूरत होती है।  आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम लागत में अधिक पैदावार होने वाली गेहूं के किस्मों में डीबीडब्लू 887, जिसकी बोआई 
25 नवम्बर तक की सकती है।अधिकतम 140 दिनों में तैयार हो जाता है।उसी तरह एच डी 34  -71 जिसकी बोआई 10 दिसंबर तक की जा सकती है।भी एच 1270 , डीसीडब्ल्यू 187, डीईडब्लू 327, एच बी 3226 की बोआई 25 दिसम्बर तक की जा सकती है। इस तरह अनेकों उन्नत किस्मों गेहूं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
प्रशिक्षण के दौरान बीएओ शशि प्रकाश ने कहा कि रासायनिक खाद धीरे धीरे करते हुए जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी गई। सहायक तकनीक प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि समेकित खेती करने वाले उन्नत कृषकों को प्रशिक्षण के लिए सरकारी खर्च से अन्य प्रदेशों में भेजा जायेगा। इसके साथ ही कृषक द्वारा अच्छी किस्म की उत्पादित फल, फूल, सब्जियां, कृषि मेला शामिल होने की सलाह दी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान एटीएम छबीछाया , कृषि समन्वयक विनय कुमार, बिपिन कुमार, दिलीप कुमार व गोपाल कुमार ने कृषकों को कृषि विभाग से मिलने वाले लाभ पर चर्चा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दौर में कृषकों ने आवाज उठाई कि एप्प्स पर खाद के उठाव व वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता से कृषकों के साथ घोर समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे कृषकों को काफी नुकसान हो सकता है। कृषकों का इस तरह के होने वाले नुकसान के लिए दोषपूर्ण एप्प्स या संबंधित जुड़े कर्मी या पदाधिकारी को दोषपूर्ण व्यवस्था को सुधार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है या इसका दंश कृषक झेलता रहे ? 
इस मौके अंचलाधिकारी अनील कुमार, किसान सखी मीना कुमारी, किसान सलाहकार राकेश कुमार, नवीन पाठक, विश्वजीत कुमार, प्रकेश कुमार ,तपन कुमार, रवि रंजन, चन्द्रिका प्रसाद गहलोत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_बिहारी लाइव खबर
    बिहारी लाइव खबर
    चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    9 hrs ago
  • local khabar
    3
    local khabar
    user_Sudhirkumar
    Sudhirkumar
    कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर में लापता युवक किसलय की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने की थी हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में करीब दो महीने से लापता 29 वर्षीय युवक किसलय की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी और शव को रेवा नदी में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। खबर: मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बीते 5 सितंबर को 29 वर्षीय किसलय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान कलमबाग चौक और गन्नीपुर स्थित एक लॉज में उसे देखे जाने तथा वहां कुछ लोगों के साथ विवाद होने की बात सामने आई थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर अनहोनी की आशंका जताई थी। इसके बाद परिजनों के आवेदन पर अहियापुर थाना में कांड संख्या 1418/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जिला आसूचना इकाई और अहियापुर थाना की पुलिस को शामिल किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि किसलय की हत्या उसके दोस्तों ने की थी और हत्या के बाद शव को रेवा नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 30 अक्टूबर को पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले अनुकूल कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    1
    मुजफ्फरपुर में लापता युवक किसलय की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने की थी हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में करीब दो महीने से लापता 29 वर्षीय युवक किसलय की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी और शव को रेवा नदी में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
खबर: मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बीते 5 सितंबर को 29 वर्षीय किसलय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान कलमबाग चौक और गन्नीपुर स्थित एक लॉज में उसे देखे जाने तथा वहां कुछ लोगों के साथ विवाद होने की बात सामने आई थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर अनहोनी की आशंका जताई थी।
इसके बाद परिजनों के आवेदन पर अहियापुर थाना में कांड संख्या 1418/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जिला आसूचना इकाई और अहियापुर थाना की पुलिस को शामिल किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि किसलय की हत्या उसके दोस्तों ने की थी और हत्या के बाद शव को रेवा नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 30 अक्टूबर को पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले अनुकूल कुमार को गिरफ्तार किया है।
सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    user_Zen Tv
    Zen Tv
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • पूसा/समस्तीपुर,केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सैकड़ों श्रमिकों का शोषण बंद करे प्रशासन, एजेंसी-ठेका प्रथा खत्म कर स्थायी करे :- रौशन कुमार 18 दिन काम की व्यवस्था समाप्त कर 26 दिन काम, पूरी न्यूनतम मजदूरी और वर्षों से कार्यरत श्रमिकों के नियमितीकरण की मांग, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में वर्षों से कार्यरत सैकड़ों श्रमिकों एवं रात्रि सुरक्षा प्रहरियों के श्रम का शोषण किए जाने और रोजगार की असुरक्षा पर सवाल उठाते हुए भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रौशन कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एजेंसी, ठेका एवं आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर श्रमिकों को स्थायी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों, विभागों, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों, डेयरी फार्म, कृषि अनुसंधान प्रक्षेत्र, बागवानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों में सैकड़ों श्रमिक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रात्रि सुरक्षा प्रहरी भी दिन-रात परिसर की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से काम करने वाले श्रमिकों को न स्थायी रोजगार मिल रहा है और न ही पर्याप्त काम। महीने में महज 18 दिन काम देने की व्यवस्था श्रमिकों के साथ अन्याय है। इसे समाप्त कर 26 दिन काम और पूरी निर्धारित न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए, एजेंसियों के माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी में भारी कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन स्पष्ट करे कि एजेंसियों को कितनी राशि का भुगतान किया जाता है और श्रमिकों को वास्तव में कितनी मजदूरी मिलती है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर भुगतान का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से सवाल किया कि जब श्रमिकों के अधिकार और न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की बात की जाती है, तो केंद्र सरकार के अधीन संचालित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सैकड़ों श्रमिक वर्षों से शोषण और असुरक्षा के बीच काम करने को मजबूर क्यों हैं? उन्होंने मांग की कि नियमित प्रकृति के कार्यों से एजेंसी-ठेका प्रथा समाप्त की जाए, वर्षों से कार्यरत पात्र श्रमिकों को नियमानुसार स्थायी किया जाए तथा सभी श्रमिकों एवं रात्रि सुरक्षा प्रहरियों को 26 दिन काम, पूरी न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। रौशन कुमार ने आगे कहा कि श्रमिकों को संगठित कर विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष मांगें रखी जाएंगी। प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो भाकपा-माले श्रमिकों के अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करेगी!
    1
    पूसा/समस्तीपुर,केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सैकड़ों श्रमिकों का शोषण बंद करे प्रशासन, एजेंसी-ठेका प्रथा खत्म कर स्थायी करे :- रौशन कुमार



18 दिन काम की व्यवस्था समाप्त कर 26 दिन काम, पूरी न्यूनतम मजदूरी और वर्षों से कार्यरत श्रमिकों के 
नियमितीकरण की मांग,

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में वर्षों से कार्यरत सैकड़ों श्रमिकों एवं रात्रि सुरक्षा प्रहरियों के श्रम का शोषण किए जाने और रोजगार की असुरक्षा पर सवाल उठाते हुए भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रौशन कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एजेंसी, ठेका एवं आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर श्रमिकों को स्थायी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों, विभागों, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों, डेयरी फार्म, कृषि अनुसंधान प्रक्षेत्र, बागवानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों में सैकड़ों श्रमिक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रात्रि सुरक्षा प्रहरी भी दिन-रात परिसर की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से काम करने वाले श्रमिकों को न स्थायी रोजगार मिल रहा है और न ही पर्याप्त काम। महीने में महज 18 दिन काम देने की व्यवस्था श्रमिकों के साथ अन्याय है। इसे समाप्त कर 26 दिन काम और पूरी निर्धारित न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए, एजेंसियों के माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी में भारी कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन स्पष्ट करे कि एजेंसियों को कितनी राशि का भुगतान किया जाता है और श्रमिकों को वास्तव में कितनी मजदूरी मिलती है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर भुगतान का हिसाब सार्वजनिक किया जाए।

उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से सवाल किया कि जब श्रमिकों के अधिकार और न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की बात की जाती है, तो केंद्र सरकार के अधीन संचालित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सैकड़ों श्रमिक वर्षों से शोषण और असुरक्षा के बीच काम करने को मजबूर क्यों हैं? उन्होंने मांग की कि नियमित प्रकृति के कार्यों से एजेंसी-ठेका प्रथा समाप्त की जाए, वर्षों से कार्यरत पात्र श्रमिकों को नियमानुसार स्थायी किया जाए तथा सभी श्रमिकों एवं रात्रि सुरक्षा प्रहरियों को 26 दिन काम, पूरी न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए।

रौशन कुमार ने आगे कहा कि श्रमिकों को संगठित कर विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष मांगें रखी जाएंगी। प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो भाकपा-माले श्रमिकों के अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करेगी!
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    2 hrs ago
  • यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, केजरीवाल को दी खुली चुनौती, छठ से पहले सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के सोनिया विहार घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगाई और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नदी में स्नान करने की खुली चुनौती दी। मनोज तिवारी ने यमुना में स्नान करने के साथ जल से आचमन भी किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रयासों से पिछले डेढ़ साल में यमुना के प्रदूषण में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई के प्रयासों का असर दिखाई देने लगा है और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी भी इसका संकेत है। तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल में यमुना की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं को यमुना में उतरकर स्थिति देखने की चुनौती दी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद के दावों पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के जल मंत्री को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना का पानी पीकर दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि सोनिया विहार का हिस्सा पहले से अपेक्षाकृत साफ रहा है, जबकि यमुना के अन्य हिस्सों में प्रदूषण की समस्या बरकरार है। यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच छठ पूजा से पहले नदी के जल की गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
    1
    यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, केजरीवाल को दी खुली चुनौती, छठ से पहले सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के सोनिया विहार घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगाई और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नदी में स्नान करने की खुली चुनौती दी।
मनोज तिवारी ने यमुना में स्नान करने के साथ जल से आचमन भी किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रयासों से पिछले डेढ़ साल में यमुना के प्रदूषण में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई के प्रयासों का असर दिखाई देने लगा है और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी भी इसका संकेत है।
तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल में यमुना की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं को यमुना में उतरकर स्थिति देखने की चुनौती दी।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद के दावों पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के जल मंत्री को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना का पानी पीकर दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि सोनिया विहार का हिस्सा पहले से अपेक्षाकृत साफ रहा है, जबकि यमुना के अन्य हिस्सों में प्रदूषण की समस्या बरकरार है।
यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच छठ पूजा से पहले नदी के जल की गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.